MP Board 10th Social Science Forest and Wilflife Resources Question Bank :
“अध्याय 2 वन एवं वन्य जीव संसाधन”
स्मरणीय बिंदु-
- मानव और जीवधारी एक जटिल पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करते हैं।
- वन पारिस्थितिकी तंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं क्योंकि ये प्राथमिक उत्पादक हैं जिन पर दूसरे सभी जीव निर्भर रहते हैं।
- भारत जैव विविधता की दृष्टि से विश्व के सबसे समृद्ध देशों में से एक है।
- मुंडा और संथाल जनजातियाँ छोटा नागपुर पठार की मुख्य जनजातियाँ हैं।
- भारत में संयुक्त वन प्रबंधन कार्यक्रम 1988 में प्रारंभ हुआ।
- देश में वन आवरण के अंतर्गत अनुमानित 807276 वर्ग कि.मी. क्षेत्रफल है यह देश के कुल भौगोलिक क्षेत्र का 24.56% है।
- अंतरराष्ट्रीय प्राकृतिक संरक्षण और प्राकृतिक संसाधन संरक्षण संघ (IUCN) द्वारा पौधों और प्राणियों को विभिन्न वर्गों में वर्गीकृत किया गया है।
- झूम कृषि, धूम्राशाखिकरण खेती और मध्य भारत में स्थानांतरित (झूम) खेती अथवा (झूम) और बर्नी खेती के चलते वन्य क्षेत्र में हानि होती है।
- भारतीय वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 में लागू किया गया।
- प्रोजेक्ट टाइगर योजना की शुरुआत वर्ष 1973 में हुई।
प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए- (प्रत्येक 1 अंक)
(i) वे उत्पादक जिन पर सभी जीव निर्भर रहते हैं –
(अ) द्वितीयक उत्पादक (ब) प्राथमिक उत्पादक (स) तृतीयक उत्पादक (द) इनमें से कोई नहीं
(ii) वन्य जीवों के आवास रक्षण हेतु पहला कानून बनाया गया था-
(अ) प्रोजेक्ट टाइगर 1973 (ब) वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 (स) संयुक्त वन प्रबंधन अधिनियम 1988 (द) वन्य जीव अधिनियम 1986
(iii) नर्मदा सागर परियोजना से किस राज्य का वन क्षेत्र प्रभावित हो रहा है-
(अ) मध्यप्रदेश (ब) उत्तर प्रदेश (स) छत्तीसगढ़ (द) महाराष्ट्र
(iv) शांत घाटी का सम्बन्ध किस राज्य से है-
(अ) तमिलनाडु (ब) केरल (स) कर्नाटक (द) उड़ीसा
(v) सरिस्का बाघ रिजर्व परियोजना किस राज्य में स्थित हैं-
(अ) राजस्थान (ब) केरल (स) कर्नाटक (द) उड़ीसा
(vi) निम्नलिखित में से किस राज्य में संयुक्त वन प्रबंधन का पहला प्रस्ताव पास किया गया था-
(अ) राजस्थान (ब) पंजाब (स) उड़ीसा (द) कर्नाटक
(vii) पूर्वोत्तर और मध्य भारत में वनों की कटाई का प्रमुख कारण हैं-
(अ) ईंधन के लिए (ब) स्थानान्तरित के लिए (स) आवास के लिए (द) उद्योग के लिए
(viii) निम्नलिखित में से स्थाई वनों का सर्वाधिक क्षेत्र किस राज्य में स्थित है-
(अ) राजस्थान (ब) पंजाब (स) उड़ीसा (द) मध्य प्रदेश
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए- (प्रत्येक 1 अंक)
(i) छोटा नागपुर क्षेत्र में ……………………………. जनजातियां निवास करती हैं।
(ii) स्थाई वन क्षेत्रों का सर्वाधिक क्षेत्र ……………………………. राज्य में स्थित है।
(iii) भारत में सघन वन क्षेत्र ……………………………. प्रतिशत है।
प्रश्न 3. सही जोड़ियां मिलाइये- (प्रत्येक 1 अंक)
A | B |
(i) बीज बचाओ आन्दोलन | (अ) वन कटाई रोकथाम |
(ii) चिपको आन्दोलन | (ब) नवदरायन |
(iii) संयुक्त वन प्रबंधन | (स) 1972 |
(iv) सर्वाधिक वन क्षेत्र | (द) 1988 |
(v) भारतीय वन्य जीव अधिनियम | (ई) मध्य प्रदेश |
प्रश्न 4. सत्य/असत्य लिखिए- (प्रत्येक 1 अंक)
(i) ओडिशा राज्य ने संयुक्त वन प्रबंधन का पहला प्रस्ताव पास किया।
(ii) चिपको आंदोलन हिमालयी प्रदेश में चलाया गया।
(iii) सरिस्का बाघ रिजर्व मध्य प्रदेश राज्य में स्थित है।
(iv) देश के कुल भौगोलिक क्षेत्र का 24.56 प्रतिशत हिस्सा वन आवरण के अंतर्गत आता है।
(v) भारत और नेपाल देशों को बाघों का आवास स्थल माना जाता है।
(vi) भारतीय वन्य जीव अधिनियम 1972 में लागू किया गया।
(vii) आरक्षित वनों को सर्वाधिक मूल्यवान माना जाता है।
प्रश्न 5. एक शब्द/वाक्य में उत्तर लिखिए- (प्रत्येक 1 अंक)
(i) टिहरी में किसानों द्वारा कौन-सा आंदोलन चलाया गया था?
(ii) भारत में स्थानांतरित (झूम) खेती मुख्यतः किन क्षेत्रों में की जाती हैं?
(iii) जैव संसाधनों का विनाश किसके विनाश से जुड़ा हैं?
(v) छोटा नागपुर क्षेत्र की जनजातियां किसकी पूजा करती हैं?
(vii) भूमि पर पाया जाने वाला सबसे तेज स्तनधारी जीव है?
(viii) श्लेष और बर्न किससे संबंधित है?
(ix) विकासशील देशों में पर्यावरण विनाश का मुख्य दोषी किसे माना जाता है?
(x) टिहरी में किसानों द्वारा किया गया आन्दोलन का नाम लिखिए।
प्रश्न 6. लघु उत्तरीय प्रश्न- (प्रत्येक 3 अंक)
- पारिस्थितिक तंत्र क्या है? वन पारिस्थितिक तंत्र की उपयोगिता बताइयें।
- जैव विविधता को प्रभावित करने वाले कोई तीन कारक लिखिए।
- पर्यावरण विनाश के प्रमुख कारक कौन-कौन से हैं?
- आरक्षित वनों से क्या तात्पर्य हैं? समझाइये।
- पर्यावरण के विनाश और पुनर्निर्माण की क्रियाशीलता से हमें क्या सीख मिलती है?
- भारत में वनों को सबसे बड़ा नुकसान कब और किन कारणों से हुआ?
- स्थानान्तरी कृषि से तात्पर्य हैं?
- वनों की कटाई के कोई तीन परोक्ष परिणाम लिखिए।
- जैव संसाधनों के विनाश द्वारा सभ्यता और संस्कृति का पतन हो रहा हैं कथन की व्याख्या कीजिए।
- वन संरक्षण में संयुक्त वन प्रबंधन कार्यक्रम की भूमिका स्पष्ट कीजिए।
- सरकार के अधिकार क्षेत्र के आधार पर वनों का वर्गीकरण कीजिए।
- भारत में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 द्वारा वनों की सुरक्षा का क्या प्रावधान हैं? लिखिये।
- भारत में वन संरक्षण के कोई तीन उपाय लिखिये।
- भारत में वन विनाश के कोई तीन उपाय लिखिये।
अध्याय 2 – उत्तरमाला
1. सही विकल्प का चयन करें
(i) (ब) प्राथमिक उत्पादक (ii) (ब) वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 (iii) (अ) मध्यप्रदेश (iv) (ब) केरल (v) (अ) राजस्थान (vi) (स) उड़ीसा (vii) (ब) स्थानांतरित के लिए (viii) (द) मध्य प्रदेश
2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिये
(i) मुंडा और संथाल (ii) मध्य प्रदेश असम (iii) 12.2
3. सही जोड़ियाँ मिलाइये
(i) (ब) नवदायन (ii) (अ) वन कटाई रोकथाम (iii) (द) 1998 (iv) (ई) मध्य प्रदेश (v) (स) 1972
4. सत्य / असत्य बताइये
(i) सत्य (ii) सत्य (iii) असत्य (iv) सत्य (v) सत्य (vi) सत्य (vii) सत्य
5. एक शब्द/वाक्य में उत्तर
(i) बीज बचाओ आंदोलन (ii) पूर्वोत्तर और मध्य भारत (iii) सांस्कृतिक विविधता (iv) महुआ और कदम्ब (v) चीता (vi) स्थानांतरित कृषि (vii) उद्योगीकरण को (viii) चिपको आन्दोलन