MP Board 10th Social Science Farming Question Bank : ्दिये गए प्रश्न बैंक संग्रह मे परिक्षोपयोगी Farming पर आधारित महत्त्वपूर्ण प्रश्नों का संग्रह MP Board 10th Social Science Farming Question Bank के अंतर्गत दिया गया है ।
MP Board 10th Social Science Farming Question Bank
स्मरणीय बिंदु –
- भारत की दो तिहाई जनसंख्या कृषि कार्य में संलग्न है।
- उ.पू. राज्यों में जीविका निर्वाह कृषि (स्थानांतरित कृषि) को झूम कहा जाता है।
- गहन जीविका कृषि को श्रम प्रधान कृषि भी कहते हैं।
- व्यवसायिक उद्देश्यों की पूर्ति रोपण कृषि की प्रमुख विशेषता है।
- भारत चीन के बाद चावल का सबसे बड़ा उत्पादक है।
- गेहूं की कृषि के लिए औसत वार्षिक वर्षा 50 सेमी. से 75 सेमी. वर्षा आवश्यक है।
- धान गेहूं और ज्वार क्रमशः देश की प्रमुख खाद्यान्न फसलें हैं।
- ब्राजील के बाद भारत विश्व का दूसरा बड़ा गन्ना उत्पादक देश है।
- मूंगफली, सरसों, नारियल, तिल और सोयाबिन देश की प्रमुख तिलहनी फसलें हैं।
- चाय उष्ण और उपोष्ण कटिबंधीय जलवायु की फसल (पौधा) है।
प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए- (प्रत्येक 1 अंक)
(i) कृषि एक व्यवसाय हैं –
(अ) द्वितीयक (ब) तृतीयक
(स) प्राथमिक (द) अ और स दोनों
(ii) कर्तन दहन कृषि प्रणाली का संबंध निम्न में से किससे है –
(अ) व्यापारिक कृषि (ब) प्रारंभिक जीविका निर्वाह कृषि
(स) मिश्रित कृषि (द) उपरोक्त में से कोई नहीं
(iii) मध्यप्रदेश में स्थानांतरित कृषि को निम्न में से किस नाम से जाना जाता है –
(अ) पामलू (ब) बेबर
(स) दहिया (द) कोमान
(iv) आस, अमन, बोरो निम्न में से किस फसल की किस्में हैं –
(अ) गेहूं (ब) धान
(स) चाय (द) कॉफी
(v) गन्ने की फसल का संबंध किस जलवायु से है –
(अ) उष्ण और उपोष्ण कटिबंधीय (ब) शीत कटिबंधीय
(स) भूमध्य सागरीय (द) अ और ब दोनों
(vi) भारत का प्रमुख गन्ना उत्पादक राज्य निम्न में से कौन सा है –
(अ) मध्य प्रदेश (ब) हरियाणा
(स) उत्तर प्रदेश (द) बिहार
(vii) 200 दिन पाला रहित और खिली धुप निम्न में से किस फसल की आवश्यक दशा है –
(अ) गन्ना (ब) कपास
(स) मूंगफली (द) चुकंदर
(viii) निम्न में से किस फसल को पीला सोना कहा गया है –
(अ) गेहूं (ब) सोयाबीन
(स) चना (द) मक्का
(ix) वे फसलें जो वर्षा ऋतु के आरंभ में बोई जाती है, निम्न में से क्या कहलाती है –
(अ) रबी (ब) खरीफ
(स) जायद (द) उपरोक्त में से कोई नहीं
(x) निम्न में से कौन-सी रबी फसल है –
(अ) चावल (ब) चना
(स) मोटे अनाज (द) कपास
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिये – (प्रत्येक 1 अंक)
i. छत्तीसगढ़ और अंडमान निकोबार में स्थानांतरण कृषि को ……………….. कहा जाता है।
ii. देश में मूंगफली का प्रमुख उत्पादक राज्य ……………. है।
iii. कपास, जूट, सन ……………….. फसलों के नाम है।
iv. देश में रबड़ का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य …………….. है।
v. भारत में कॉफी की …………….. प्रमुख किस्म है।
vi. ……………. गेहूं का प्रति हैक्टर सर्वाधिक उत्पादन करने वाला राज्य है।
vii. ग्राम स्वराज्य की अवधारणा ……………….. की देन है।
viii. ……………. बीजों की नई संकर किस्मों का आविष्कार करने में शक्तिशाली पूरक के रूप में जानी जाती है।
ix. फल फूल की कृषि ………………….. फसल कहलाती है।
प्रश्न 3. सही जोड़ी बनाइये – (प्रत्येक 1 अंक)
खण्ड (अ) | खण्ड (ब) |
---|---|
i. रबर | (क) महाराष्ट्र |
ii. कपास | (ख) केरल |
iii. चावल | (ग) राजस्थान |
iv. बाजरा | (घ) पश्चिम बंगाल |
v. गन्ना | (ङ) मध्य प्रदेश |
vi. सोयाबीन | (च) उत्तर प्रदेश |
vii. मूंगफली | (छ) गुजरात |
viii. चाय | (ज) कर्नाटक |
ix. मक्का | (झ) आंध्र प्रदेश |
x. रागी | (ण) असम |
प्रश्न 4 सत्य/असत्य लिखिए – (प्रत्येक 1 अंक)
i. जीविका निर्वाह में कृषि में उत्पादन अधिक होता है।
ii. मणिपुर में स्थानान्तरित कृषि को पामलू कहा जाता है।
iii. कृषि भूमि पर बढ़ता जनसंख्या का दबाव गहन जीविका कृषि की विशेषता है।
iv. ज्वार, बाजरा और रागी भारत में उगाए जाने वाले मोटे अनाज की किस्में है।
v. कपास उत्पादन में महाराष्ट्र देश का सर्वप्रमुख राज्य है।
vi. रबड़ का पौधा भूमध्य रेखीय जलवायु का पौधा है।
vii. असम देश का सबसे अधिक चाय पत्ती उत्पादन वाला राज्य है।
viii. कृषि के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने वाली योजना का नाम हरित क्रांति है।
ix. बाजरा के उत्पादन में राजस्थान का देश में प्रथम स्थान है।
x. भूदान, ग्रामदान आंदोलन को “रक्तहीन क्रांति” के नाम से भी जाना जाता है।
प्रश्न 5 एक शब्द/वाक्य में उत्तर लिखिए – (प्रत्येक 1 अंक)
i. कपास के पौधे का मूल स्थान किस देश को माना है।
ii. ग्रीष्म काल में बोई जाने वाली हरे चारे व सब्जियों की कृषि को कहा जाता है?
iii. दालों के उत्पादन और उपयोग में विश्व में भारत का स्थान है।
iv. चाय की खेती किस प्रकार की कृषि है?
v. किस फसल को सुनहरा रेशा कहा जाता है ?
vi. अलसी और सरसों किस ऋतु में बोई जाती है ?
vii. देश की सबसे प्रमुख तिलहन फसल का नाम लिखिए।
viii. सन 1966-1967 में सरकार द्वारा किसानों के हितों में किस योजना को शुरू किया गया था।
ix. नाबार्ड की स्थापना किस सन् में की गई।
x. किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना किस वर्ष शुरू हुई ?
xi. भारत की प्रमुख खाद्यान्न फसल का नाम लिखिए।
प्रश्न 6. अति-लघुउत्तरीय प्रश्न- (प्रत्येक 2 अंक)
- कृषि पर आधारित दो उद्योगों के नाम लिखिए।
- रोपण कृषि की कोई चार फसलों के नाम लिखिए।
- भारत की शस्य ऋतुओं के नाम लिखिए।
- कृषि के प्रमुख प्रकारों के नाम लिखिए।
- रबड़ से बनने वाली वस्तुओं के नाम लिखिए किन्हीं दो के उपयोग लिखिए।
- भारत की प्रमुख खाद्यान्न फसलों के नाम लिखिए।
- रबी और खरीफ की फसलों के चार-चार उदाहरण (फसलों के नाम) लिखिए।
- भारत की कृषि ऋतुओं के नाम लिखिए।
- प्रारंभिक जीविका निर्वाह कृषि की दो विशेषताएं लिखिए।
- स्थानांतरित कृषि से क्या तात्पर्य है।
- वाणिज्य कृषि की कोई दो प्रमुख विशेषताएं लिखिए।
- कृषि पर आधारित उद्योगों को उदाहरण सहित समझाइए।
- कृषि का राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में कोई दो योगदान लिखिए।
- भारतीय कृषि की दो समस्याएं लिखिए।