MP Board 10th Science Chemical Reaction And Equation Question Bank अध्याय – 1 रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण

MP Board 10th Science Chemical Reaction And Equation Question Bank : कक्षा 10वीं विज्ञान का महत्वपूर्ण अध्याय “MP MP Board 10th Science Chemical Reaction And Equation Question Bank” विद्यार्थियों के लिए परीक्षा की दृष्टि से बेहद उपयोगी है। इस अध्याय में रासायनिक अभिक्रियाओं के प्रकार, उनके संकेतक, संतुलित समीकरण और दैनिक जीवन में उनके प्रयोग को सरल भाषा में समझाया गया है। इस ब्लॉग पोस्ट में हमने MP Board 10th Science Chemical Reaction And Equation Question Bank के सभी मुख्य बिंदु और important questions शामिल किए हैं, जो आपकी exam preparation को मजबूत करेंगे। इस सामग्री का अध्ययन करके छात्र न केवल अध्याय को अच्छे से समझ पाएंगे बल्कि बोर्ड परीक्षा में उच्च अंक भी प्राप्त कर सकेंगे।

अध्याय – 1 रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण

प्रश्न 1 : सही विकल्प चुनकर उत्तर लिखिए – (प्रत्येक का 1 अंक)

  1. किसी रासायनिक अभिक्रिया का निर्धारण होता है जब –
    (अ) अवस्था में परिवर्तन हो
    (ब) रंग में परिवर्तन हो
    (स) तापमान में परिवर्तन हो
    (द) उपरोक्त सभी
  2. यदि मैग्नीशियम रिबन को वायु में दहन किया जाये तो चमकदार श्वेत लौ उत्पन्न होती है एवं यह श्वेत चूर्ण में परिवर्तित हो जाता है, चूर्ण रासायनिक रूप से है –
    (अ) मैग्नीशियम ऑक्साइड
    (ब) मैग्नीशियम हाइड्रॉक्साइड
    (स) मैग्नीशियम कार्बोनेट
    (द) मैग्नीशियम हाइड्राइड
  3. कैल्शियम ऑक्साइड की जल के साथ अभिक्रिया किस प्रकार की होती है –
    (अ) ऊष्माशोषी
    (ब) ऊष्माक्षेपी
    (स) अवशोषी
    (द) विस्फोंटक
  4. निम्नलिखित में से कौन सा भौतिक परिवर्तन नहीं है-
    (अ) उबलते पानी से जलवाष्प बनना
    (ब) एलपीजी का दहन
    (स) बर्फ का पिघल कर जल बनना
    (द) नमक का पानी में घुलना
  5. जल का विद्युत अपघटन एक अपघटन अभिक्रिया है। हाइड्रोजन एवं ऑक्सीजन के निकलने में मोल अनुपात होगा-
    (अ) 1:1
    (ब) 2:1
    (स) 4:1
    (द) 1:2
  6. देर तक सिल्वर क्लोराइड को सूर्य के प्रकाश में रखने पर वह काला पड़ जाता है क्योंकि-
    (अ) सिल्वर क्लोराइड के विखंडन से सिल्वर बनता है
    (ब) सिल्वर क्लोराइड का ऊर्ध्वपातन हो जाता है
    (स) सिल्वर क्लोराइड से क्लोरीन गैस का अपघटन होता है
    (द) सिल्वर क्लोराइड का उपचयन हो जाता है
  7. सूर्य के प्रकाश में श्वेत रंग का सिल्वर क्लोराइड धूसर रंग का हो जाता है, यह अभिक्रिया उदाहरण है-
    (अ) विस्थापन अभिक्रिया का
    (ब) अवक्षेपण अभिक्रिया का
    (स) संयोजन अभिक्रिया का
    (द) वियोजन अभिक्रिया का
  8. जिन अभिक्रिया में ऊष्मा का अवशोषण होता है उन्हें कहते हैं –
    (अ) ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया
    (ब) संयोजन अभिक्रिया
    (स) ऊष्माशोषी अभिक्रिया
    (द) वाष्पीकरण अभिक्रिया
  9. लेड नाइट्रेट का रासायनिक सूत्र है-
    (अ) \text{PbNO}_3
    (ब) \text{Pb}(\text{NO}_3)_2
    (स) \text{Pb}_2\text{NO}_3
    (द) \text{Pb}(\text{N}_3\text{O})_2
  10. खाद्य पदार्थों का कार्बन डाइऑक्साइड और पानी में टूटना किस प्रकार की अभिक्रिया है-
    (अ) ऊष्माशोषी अभिक्रिया
    (ब) थर्माइट अभिक्रिया
    (स) ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया
    (द) ऊर्जा परिवर्तन के बिना अभिक्रिया
  11. निम्नलिखित में से कौन सी प्रक्रिया रासायनिक अभिक्रिया है-
    (अ) एक गैस सिलेडर में उच्च दाब पर ऑक्सीजन गैस को संग्रहीत करना
    (ब) वायु का द्रवीकरण
    (स) चाइना डिश में पेट्रोल को खुले में रखना
    (द) तांबे के तार को हवा की उपस्थिति में उच्च ताप पर गर्म करना
  12. निम्नलिखित में से कौन सी एक रासायनिक अभिक्रिया नहीं है-
    (अ) लौह पदार्थों में जंग लगना
    (ब) भोजन का पकना
    (स) बर्फ का पिघलना
    (द) कागज का जलना
  13. सोने और प्लेटिनम को गलाने वाले अम्ल का नाम क्या है-
    (अ) एक्वा रेजिया
    (ब) सांद्र हाइड्रोक्लोरिक अम्ल
    (स) सांद्र नाइट्रिक अम्ल
    (द) एक्वस नाइट्रिक अम्ल
  14. किसी रासायनिक अभिक्रिया में भाग लेने वाले पदार्थ कहलाते हैं-
    (अ) उत्पाद
    (ब) अभिकारक
    (स) यौगिक
    (द) मिश्रण
  15. ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया का उदाहरण नहीं है-
    (अ) प्राकृतिक गैस का दहन
    (ब) कोयले का दहन
    (स) भोजन का पाचन
    (द) जल का विद्युत अपघटन
  16. कैल्शियम कार्बोनेट, ऊष्मा की उपस्थिति में वियोजित होकर देता है-
    (अ) कैल्शियम हाइड्राक्साइड
    (ब) कैल्शियम आक्साइड
    (स) कार्बन डाइऑक्साइड
    (द) कैल्शियम आक्साइड एवं कार्बन डाइऑक्साइड
  17. जल के विद्युत अपघटन पर मुक्त हाइड्रोजन एवं ऑक्सीजन गैस प्रतिशत है-
    (अ) 1:1
    (ब) 2:1
    (स) 1:2
    (द) 3:1
  18. जिन अभिक्रियाओं में ऊष्मा का अवशोषण होता है, उन्हें कहते हैं-
    (अ) ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया
    (ब) ऊष्माशोषी अभिक्रिया
    (स) संयोजन अभिक्रिया
    (द) वाष्पीकरण अभिक्रिया
  19. \text{H}_2 का योग एवं \text{O}_2 का हास कहलाता है-
    (अ) अपचयन अभिक्रिया
    (ब) रेडॉक्स अभिक्रिया
    (स) उपचयन अभिक्रिया
    (द) संक्षारण अभिक्रिया
  20. \text{Fe}_2\text{O}_3 + 2\text{Al} \rightarrow \text{Al}_2\text{O}_3 + 2\text{Fe}
    ऊपर दी गई अभिक्रिया है-
    (अ) संयोजन अभिक्रिया
    (ब) वियोजन अभिक्रिया
    (स) द्विविस्थापन अभिक्रिया
    (द) विस्थापन अभिक्रिया
  21. किसी रासायनिक अभिक्रिया की पहचान है-
    (अ) रंग में परिवर्तन
    (ब) अवस्था में परिवर्तन
    (स) तापमान में परिवर्तन
    (द) उपरोक्त सभी
  22. कैल्शियम ऑक्साइड की जल के साथ अभिक्रिया है-
    (अ) ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया
    (ब) संयोजन अभिक्रिया
    (स) ऊष्माक्षेपी एवं संयोजन
    (द) ऊष्माशोषी
  23. संयोजन अभिक्रिया का उदाहरण है-
    (अ) कोयले का दहन
    (ब) कैल्शियम आक्साइड की जल से अभिक्रिया
    (स) प्राकृतिक गैस का दहन
    (द) जल का विद्युत अपघटन
  24. किसी रासायनिक अभिक्रिया में बनने वाले पदार्थों को कहते हैं-
    (अ) उत्प्रेरक
    (ब) अभिकारक
    (स) उत्पाद
    (द) यौगिक

प्रश्न 2: रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिये – (प्रत्येक 1 अंक)

  1. पॉप ध्वनि से जलने वाली गैस हाइड्रोजन है।
  2. हमारे शरीर के कोशिकीय स्तर पर भोजन का दहन श्वसन कहलाता है।
  3. लंबे समय तक सेवन न करने पर सूखे मेवों के सड़ने का कारण विकृतगंधिता है।
  4. \text{H}_2 का योग तथा \text{O}_2 का हास अपचयन अभिक्रिया कहलाती है।
  5. दीवारों पर सफेदी करने के दो-तीन दिन बाद दीवारों पर चमक आ जाती है, ऐसा कैल्शियम कार्बोनेट (\text{CaCO}_3) के निर्माण के कारण होता है।
  6. संगमरमर का रासायनिक सूत्र \text{CaCO}_3 है।
  7. किसी रासायनिक समीकरण में अभिकारकों को हमेशा समीकरण के बाएँ ओर लिखा जाता है।
  8. बिना बुझे चूने का सूत्र \text{CaO} है।
  9. वे अभिक्रियाएँ जिनमें ऊष्मा का अवशोषण होता है ऊष्माशोषी अभिक्रियाएँ कहलाती हैं।
  10. वे अभिक्रियाएँ जिनमें अभिकारकों के बीच आयनों का आदान प्रदान होता है उन्हें द्विविस्थापन अभिक्रियाएँ कहते हैं।
  11. किसी रासायनिक अभिक्रिया का प्रतीकात्मक निरूपण रासायनिक समीकरण कहलाता है।
  12. रासायनिक अभिक्रिया के फलस्वरूप बनने वाले पदार्थों को उत्पाद कहते हैं।
  13. वे अभिक्रियाएँ जिनमें उत्पाद के निर्माण के साथ-साथ ऊष्मा भी उत्पन्न होती है, ऊष्माक्षेपी अभिक्रियाएँ कहलाती हैं।
  14. लोहे की वस्तुओं को संक्षारण (जंग) से बचाने के लिए उस पर पेंट करते हैं।
  15. वियोजन (अपघटन) अभिक्रिया को संयोजन अभिक्रिया के विपरीत कहा जाता है।
  16. ऐसी अभिक्रिया जिसमें एकल अभिकर्मक टूटकर छोटे-छोटे उत्पाद बनाता है, वियोजन अभिक्रिया कहलाती है।

प्रश्न 3: सही जोड़ी मिलाइए – (प्रत्येक का 1 अंक)

कॉलम A (Column A)कॉलम B (Column B)
1. लोहे पर जंग लगना(e) संक्षारण
2. शाक सब्जियों का विघटित होकर कम्पोस्ट बनना(i) ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया
3. संतुलित रासायनिक समीकरण(g) द्रव्यमान संरक्षण का नियम
4. चूने के पत्थर का वियोजन(b) ऊष्मीय वियोजन
5. ऑक्सीजन का योग(h) उपचयन अभिक्रिया
6. मेथेन का दहन(i) ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया
7. लोहे की कील एवं कॉपर सल्फेट विलयन के बीच अभिक्रिया(d) विस्थापन अभिक्रिया
8. अविलय लवण का निर्माण(a) अवक्षेपण अभिक्रिया
9. रासायनिक अभिक्रिया में भाग लेने वाले पदार्थ(j) अभिकारक
10. विकृतगंधिता से बचाव(f) प्रतिऑक्सीकारक का उपयोग

प्रश्न 4: सत्य/असत्य लिखिए- (प्रत्येक का 1 अंक)

  1. बुझे हुए चूने का सूत्र \text{CaCO}_3 होता है।
    उत्तर: असत्य (False) [बुझे चूने का सूत्र \text{Ca}(\text{OH})_2 होता है।]
  2. संक्षारण की प्रक्रिया अत्यधिक तीव्र रासायनिक प्रक्रिया है।
    उत्तर: असत्य (False) [संक्षारण की प्रक्रिया धीमी होती है।]
  3. सूर्य के प्रकाश में सिल्वर क्लोराइड का विघटन सिल्वर एवं क्लोरीन में हो जाता है।
    उत्तर: असत्य (False) [सिल्वर क्लोराइड का विघटन सिल्वर एवं क्लोरीन में होता है।]
  4. दानेदार जस्ते पर तनु सल्फ्यूरिक अम्ल की अभिक्रिया से \text{H}_2 गैस का निर्माण होता है।
    उत्तर: सत्य (True)
  5. चाँदी के आभूषण पर काली परत सिल्वर क्लोराइड की होती है।
    उत्तर: असत्य (False) [यह सिल्वर सल्फाइड की होती है।]

प्रश्न 5 – एक शब्द या वाक्य में उत्तर लिखिए। (प्रत्येक का 1 अंक)

  1. अभिकारक किसे कहते हैं?
    उत्तर: वे पदार्थ जो किसी रासायनिक अभिक्रिया में भाग लेते हैं
  2. लोहे की वस्तुओं पर पेंट क्यों करते हैं?
    उत्तर: लोहे को संक्षारण (जंग लगने) से बचाने के लिए।
  3. क्या होता है जब बिना बुझे चूने में जल मिलाया जाता है?
    उत्तर: बुझा हुआ चूना (\text{Ca}(\text{OH})_2) बनता है और ऊष्मा उत्पन्न होती है (ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया)।
  4. \text{Fe} + \text{CuSO}_4 \rightarrow \text{FeSO}_4 + \text{Cu} किस प्रकार की अभिक्रिया है?
    उत्तर: विस्थापन अभिक्रिया
  5. ऐसी अभिक्रिया जिसमें एक पदार्थ का उपचयन तथा दूसरे पदार्थ का अपचयन होता है क्या कहलाती है?
    उत्तर: रेडॉक्स अभिक्रिया
  6. संतुलित रासायनिक समीकरण किसे कहते हैं?
    उत्तर: ऐसा रासायनिक समीकरण जिसमें अभिकारक और उत्पाद दोनों तरफ परमाणुओं की संख्या समान होती है।
  7. संयोजन अभिक्रिया के लिए एक रासायनिक समीकरण लिखिए।
    उत्तर: \text{CaO} + \text{H}_2\text{O} \rightarrow \text{Ca}(\text{OH})_2
  8. संक्षारण के दो उदाहरण लिखिए।
    उत्तर: लोहे पर जंग लगना और चाँदी का काला पड़ना
  9. चाँदी के आभूषणों पर काली परत किसकी होती है?
    उत्तर: सिल्वर सल्फाइड (\text{Ag}_2\text{S}) की।
  10. प्रतिऑक्सीकारक का क्या उपयोग है?
    उत्तर: खाद्य पदार्थों को उपचयन के कारण विकृतगंधिता से बचाने के लिए।
  11. रासायनिक समीकरणों में पदार्थ की जलीय अवस्था को किस प्रकार दर्शाते हैं?
    उत्तर: (\text{aq}) (aqueous) द्वारा।
  12. ऊष्मीय अपघटन अभिक्रिया का एक उदाहरण लिखिए।
    उत्तर: \text{CaCO}_3 \xrightarrow{\text{ऊष्मा}} \text{CaO} + \text{CO}_2

प्रश्न 6: अति लघु उत्तरीय प्रश्न – (2 अंक)

  1. ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया किसे कहते हैं? एक उदाहरण लिखिए।
  2. ऊष्माशोषी अभिक्रिया किसे कहते हैं? एक उदाहरण लिखिए।
  3. श्वसन को ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया क्यों कहते हैं?
  4. अवक्षेपण अभिक्रिया किसे कहते हैं? एक उदाहरण लिखिए।
  5. विस्थापन एवं द्विविस्थापन अभिक्रिया में एक अंतर लिखिए।
  6. तेल एवं वसा युक्त पदार्थों को नाइट्रोजन से प्रभावित क्यों किया जाता है?
  7. वियोजन क्रिया को संयोजन अभिक्रिया के विपरीत क्यों कहा जाता है? इन अभिक्रियाओं के लिए रासायनिक समीकरण लिखिए।
  8. सोडियम को मिट्टी के तेल (केरोसिन) में डुबोकर क्यों रखा जाता है?
  9. वायु में जलाने के पूर्व मैग्नीशियम रिबन को साफ क्यों किया जाता है?
  10. रेडॉक्स अभिक्रिया किसे कहते हैं? एक उदाहरण दीजिए।
  11. सिल्वर क्लोराइड को गहरे रंग की बोतल में क्यों रखा जाता है?
  12. आलू चिप्स के पैकेट को नाइट्रोजन से प्रभावित क्यों किया जाता है?
  13. दैनिक जीवन में संक्षारण के कोई दो उदाहरण लिखिए।
  14. वायु में जलाने के पूर्व मैग्नीशियम रिबन को क्यों साफ किया जाता है?
  15. रासायनिक समीकरणों को संतुलित करना क्यों आवश्यक है?
  16. पदार्थ के द्रव्यमान के संरक्षण के नियम लिखिए।
  17. क्या होता है जब लौह चूर्ण पर तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल डाला जाता है? रासायनिक समीकरण भी लिखिए।
  18. अभिकारक एवं उत्पाद क्या है?
  19. क्या होता है जब कैल्शियम कार्बोनेट को गर्म किया जाता है। रासायनिक समीकरण भी लिखिए।
  20. 2\text{Na} + \text{O}_2 \rightarrow 2\text{Na}_2\text{O} उक्त अभिक्रिया में उपचयित तथा अपचयित पदार्थों के नाम लिखिए।
  21. अभिकारक एवं उत्पाद से आप क्या आशय है?
  22. किसी रासायनिक अभिक्रिया की पहचान के दो लक्षण लिखिए।
  23. खाद्य पदार्थों को विकृतगंधिता से बचाने के दो उपाय लिखिए।
  24. प्रतिऑक्सीकारक का क्या उपयोग है?
  25. सिल्वर के शोधन में सिल्वर नाइट्रेट के विलयन से सिल्वर प्राप्त करने के लिए कॉपर धातु द्वारा विस्थापन किया जाता है? इस प्रक्रिया के लिए अभिक्रिया लिखिए।

प्रश्न 7 : लघु उत्तरीय प्रश्न – (3 अंक)

  1. संतुलित रासायनिक समीकरण किसे कहते हैं? एक संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए।
  2. रासायनिक समीकरणों को संतुलित करने की हिट एंड ट्रायल विधि क्या है?
  3. ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया के 3 उदाहरण दीजिए।
  4. विकृतगंधिता किसे कहते हैं? खाद्य पदार्थों को इससे बचाने हेतु कौन सी प्रक्रिया अपनाई जाती है?
  5. जब लोहे की कील को कॉपर सल्फेट के विलयन में डुबोया जाता है तो विलयन का रंग क्यों बदल जाता है?

प्रश्न 8 : लघु उत्तरीय प्रश्न – (3 अंक के प्रश्न)

  1. निम्न अभिक्रिया में उपचयित एवं अपचयित पदार्थों के नाम लिखिए।
    (अ) \text{CuO} + \text{H}_2 \rightarrow \text{Cu} + \text{H}_2\text{O}
    (ब) \text{ZnO} + \text{C} \rightarrow \text{Zn} + \text{CO}
  2. विस्थापन एवं द्विविस्थापन अभिक्रियाओं में क्या अंतर है? इन अभिक्रियाओं के समीकरण लिखिए।
  3. जल के विद्युत अपघटन में –
    (अ) एनोड एवं कैथोड पर मुक्त होने वाली गैसों के नाम लिखिए।
    (ब) यह किस प्रकार की अभिक्रिया है? इसका समीकरण भी लिखिए।
  4. निम्नलिखित में से किन्हीं तीन अभिक्रियाओं के संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए।
    (अ) हाइड्रोजन + क्लोरीन \rightarrow हाइड्रोजन क्लोराइड
    (ब) सोडियम + जल \rightarrow सोडियम हाइड्रॉक्साइड + हाइड्रोजन
    (स) कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड + कार्बन डाइऑक्साइड \rightarrow कैल्शियम कार्बोनेट + जल
    (द) जिंक कार्बोनेट \rightarrow जिंक ऑक्साइड + कार्बन डाइऑक्साइड
    (इ) बेरियम क्लोराइड + पोटैशियम सल्फेट \rightarrow बेरियम सल्फेट + पोटैशियम क्लोराइड
  5. किन्हीं तीन अभिक्रियाओं का प्रकार पहचानकर नाम लिखिए।
    (अ) \text{CaO} + \text{H}_2\text{O} \rightarrow \text{Ca}(\text{OH})_2
    (ब) 2\text{FeSO}_4 \rightarrow \text{Fe}_2\text{O}_3 + \text{SO}_2 + \text{SO}_3
    (स) \text{Na}_2\text{SO}_4 + \text{BaCl}_2 \rightarrow \text{BaSO}_4 + 2\text{NaCl}
    (द) \text{Fe} + \text{CuSO}_4 \rightarrow \text{FeSO}_4 + \text{Cu}
  6. श्वसन को ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया क्यों कहा जाता है?
  7. वियोजन अभिक्रिया क्या है? उन वियोजन अभिक्रियाओं के एक-एक समीकरण लिखिए जिनमें ऊष्मा, प्रकाश एवं विद्युत के रूप में ऊर्जा प्रदान की जाती है?
  8. वियोजन अभिक्रिया को संयोजन अभिक्रिया के विपरीत क्यों कहा जाता है? इन अभिक्रियाओं के लिए समीकरण भी लिखिए।
  9. क्या होता है जब:
    (अ) जिंक धातु को कॉपर सल्फेट के विलयन में डुबोया जाता है।
    (ब) सिल्वर धातु को कॉपर सल्फेट के विलयन में डुबोया जाता है।
  10. निम्न गैसों के अभिलाक्षणिक परीक्षण लिखिए-
    (अ) \text{CO}_2
    (ब) \text{O}_2
    (स) \text{H}_2
    (द) \text{SO}_2
  11. जब पोटेशियम क्लोराइड विलयन में सिल्वर नाइट्रेट विलयन मिलाया जाता है, तब अविलय अवक्षेप बनता है। यह किस प्रकार की अभिक्रिया है? इस अभिक्रिया का समीकरण भी लिखिए।
  12. निम्न अभिक्रियाओं को ऊष्माक्षेपी एवं ऊष्माशोषी में वर्गीकृत कीजिए।
    (अ) सल्फ्यूरिक अम्ल का तनुकरण
    (ब) भोजन का पाचन
    (स) जल का वाष्पीकरण
  13. जब लोहे की कील को कॉपर सल्फेट के विलयन में डुबोया जाता है तो विलयन का रंग क्यों हो जाता है? उक्त अभिक्रिया का रासायनिक समीकरण भी लिखिए।
  14. किसी पदार्थ \text{X} के विलयन का उपयोग सफेदी करने के लिए होता है:
    (अ) पदार्थ \text{X} का नाम एवं सूत्र लिखिए।
    (ब) पदार्थ \text{X} की जल के साथ अभिक्रिया का समीकरण लिखिए।
  15. रेडॉक्स अभिक्रिया क्या है? समीकरण लिखकर उपचयन एवं अपचयन अभिक्रिया को दर्शाइये।
  16. दिए गए चित्र को देखकर निम्न प्रश्नों को उत्तर लिखिए।
    (चित्र में बीकर में जल और कैल्शियम ऑक्साइड दिखाया गया है) (अ) इस प्रयोग में किस यौगिक का निर्माण होता है।
    (ब) इस अभिक्रिया का समीकरण लिखिए। यह अभिक्रिया ऊष्माक्षेपी है या ऊष्माशोषी।
  17. जब चूने के पानी में कार्बन डाई ऑक्साइड गैस प्रवाहित की जाती है तो तब चूने का पानी दूधिया हो जाता है क्यों?
  18. लेड नाइट्रेट का तापीय वियोजन करने पर भूरे रंग का धुआँ उत्सर्जित होता है? यह भूरे रंग का धुआँ कौन सा यौगिक का है? अभिक्रिया का समीकरण लिखिए।
  19. अवक्षेपण अभिक्रिया क्या है? उदाहरण देकर समझाइये।

Leave a Comment