MP Board 10th Science Acid Base Salt Question Bank अध्याय – 1 रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण

MP Board 10th Science Acid Base Salt Question Bank :कक्षा 10वीं विज्ञान का सबसे रोचक और महत्वपूर्ण हिस्सा है “MP Board 10th Science Acid Base Salt Question Bank”। यह अध्याय हर साल बोर्ड परीक्षा में कई अंकों के प्रश्न लाता है और इसलिए इसकी तैयारी को हल्के में लेना बिल्कुल भी सही नहीं है। इस ब्लॉग पोस्ट में आपको MP Board 10th Science Acid Base Salt Question Bank से जुड़े सबसे संभावित और बार-बार पूछे जाने वाले important questions मिलेंगे, जो आपकी exam preparation को आसान और प्रभावी बनाएंगे।

👉 अगर आप बोर्ड परीक्षा में टॉप करना चाहते हैं, तो इस MP Board 10th Science Acid Base Salt Question Bank को ज़रूर पढ़ें। यहाँ दिए गए प्रश्न आपकी प्रैक्टिस को मजबूत करेंगे और आपको आत्मविश्वास देंगे कि सफलता अब दूर नहीं।

अध्याय – 2: अम्ल, क्षारक एवं लवण

प्रश्न 1 : सही विकल्प चुनकर उत्तर लिखिए – (प्रत्येक का 1 अंक)

  1. निम्नलिखित में से कौन सा लवण क्रिस्टलन जलयुक्त नहीं है –
    (अ) नीला थोथा
    (ब) खाने का सोडा
    (स) धावन सोडा
    (द) जिप्सम
  2. पाचन के समय आमाशय पाचक रसों का \text{pH} मान होता है –
    (अ) 7 से कम
    (ब) 7 से अधिक
    (स) 7 के बराबर
    (द) शून्य
  3. निम्नलिखित में से कौन सा एक क्षारक नहीं है –
    (अ) \text{NaOH}
    (ब) \text{KOH}
    (स) \text{NH}_4\text{OH}
    (द) \text{C}_2\text{H}_5\text{OH}
  4. बेकिंग पाउडर का रासायनिक नाम है –
    (अ) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल
    (ब) टारटेरिक अम्ल
    (स) सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट
    (द) सल्फ्यूरिक अम्ल
  5. अपच का उपचार करने के लिए निम्नलिखित में से किस औषधि का उपयोग होता है –
    (अ) एंटीबायोटिक
    (ब) एनाल्जेसिक
    (स) एंटासिड
    (द) एंटीसेप्टिक
  6. टमाटर में कौन सा अम्ल उपस्थित होता है –
    (अ) एसिटिक अम्ल
    (ब) ऑक्ज़ैलिक अम्ल
    (स) साइट्रिक अम्ल
    (द) टार्टरिक अम्ल
  7. सोडियम कार्बोनेट एक क्षारीय लवण है क्योंकि यह निम्नलिखित का लवण होता है –
    (अ) प्रबल अम्ल एवं प्रबल क्षारक
    (ब) दुर्बल अम्ल एवं दुर्बल क्षारक
    (स) प्रबल अम्ल एवं दुर्बल क्षारक
    (द) दुर्बल अम्ल एवं प्रबल क्षारक
  8. अम्लों के लिए कौन सा कथन सत्य है –
    (अ) कड़वा स्वाद, लाल लिटमस को नीला कर देता है
    (ब) खट्टा स्वाद, लाल लिटमस को नीला कर देता है
    (स) कड़वा स्वाद, नीले लिटमस को लाल कर देता है
    (द) खट्टा स्वाद, नीले लिटमस को लाल कर देता है
  9. \text{pH} स्केल की परास है –
    (अ) 1 से 10
    (ब) 0 से 14
    (स) 1 से 14
    (द) 0 से 12
  10. शुष्क बुझे हुए चूने पर क्लोरीन की क्रिया से बनता है –
    (अ) विरंजक चूर्ण
    (ब) कैल्शियम क्लोराइड
    (स) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल
    (द) जल
  11. कठोर जल को मृदु बनाने के लिए सोडियम के किस यौगिक का उपयोग किया जाता है –
    (अ) \text{NaCl}
    (ब) \text{Na}_2\text{CO}_3
    (स) \text{NaOH}
    (द) \text{NaHCO}_3
  12. सोडियम क्लोराइड के जलीय विलयन में विद्युत धारा प्रवाहित करने पर सोडियम हाइड्रोक्साइड बनता है। इस अभिक्रिया को कहा जाता है –
    (अ) विघटन अभिक्रिया
    (ब) द्विविस्थापन अभिक्रिया
    (स) विद्युत विच्छेदन अभिक्रिया
    (द) क्लोर क्षार अभिक्रिया
  13. दही में पाया जाने वाला अम्ल है –
    (अ) साइट्रिक अम्ल
    (ब) ऑक्ज़ैलिक अम्ल
    (स) लैक्टिक अम्ल
    (द) मेथेनोइक अम्ल
  14. निम्न में से कौन सा अम्ल नहीं है –
    (अ) \text{H}_2\text{CO}_3
    (ब) \text{HNO}_3
    (स) \text{H}_2\text{SO}_4
    (द) \text{NaHCO}_3
  15. निम्न में से कौन सा लवण है –
    (अ) \text{HCl}
    (ब) \text{NaOH}
    (स) \text{K}_2\text{SO}_4
    (द) \text{NH}_4\text{OH}
  16. निम्न में से कौन सा क्षारक नहीं है –
    (अ) \text{CaO}
    (ब) \text{NaOH}
    (स) \text{NaCl}
    (द) \text{NaHCO}_3
  17. निम्न में से किसमें क्रिस्टलन जल नहीं होता –
    (अ) नीला थोथा
    (ब) जिप्सम
    (स) धावन सोडा
    (द) बेकिंग सोडा
  18. कोई विलयन लाल लिटमस को नीला कर देता है, इसका \text{pH} संभवतः होगा –
    (अ) 1
    (ब) 4
    (स) 5
    (द) 10
  19. कोई विलयन अंडे के पिसे हुए कवच से अभिक्रिया कर एक गैस उत्पन्न करता है जो चूने के पानी को दूधिया कर देती है। इस विलयन में होगा –
    (अ) \text{NaCl}
    (ब) \text{HCl}
    (स) \text{LiCl}
    (द) \text{KCl}
  20. \text{NaOH} का 10\text{ml} विलयन \text{HCl} के 8\text{ml} विलयन से पूर्णतः उदासीन है।
    यदि हम \text{NaOH} के उसी विलयन का 20\text{ml} लें तो इसे उदासीन करने के लिए \text{HCl} के उसी विलयन की कितनी मात्रा की आवश्यकता होगी –
    (अ) 4\text{ml}
    (ब) 8\text{ml}
    (स) 12\text{ml}
    (द) 16\text{ml}
  21. अम्ल नीले लिटमस को परिवर्तित करता है –
    (अ) लाल में
    (ब) बैंगनी में
    (स) परिवर्तित नहीं करता
    (द) उपरोक्त में से कोई नहीं
  22. केक व पाव रोटी बनाने में किस पदार्थ का उपयोग होता है –
    (अ) धावन सोडा
    (ब) बेकिंग सोडा
    (स) \text{POP}
    (द) ब्राइन
  23. टूटी हड्डियों को जोड़ने के लिए प्लास्टर चढ़ाते समय किस पदार्थ का उपयोग होता है –
    (अ) धावन सोडा
    (ब) बेकिंग सोडा
    (स) प्लास्टर ऑफ पेरिस
    (द) ब्राइन
  24. पीने वाले जल को जीवाणुओं से मुक्त करने के लिए किस पदार्थ का उपयोग होता है –
    (अ) धावन सोडा
    (ब) विरंजक चूर्ण
    (स) बेकिंग सोडा
    (द) साधारण नमक
  25. किस यौगिक में क्रिस्टलन जल नहीं होता –
    (अ) धावन सोडा
    (ब) सोडियम हाइड्रोक्साइड
    (स) प्लास्टर ऑफ पेरिस
    (द) नीला थोथा

श्न 2: रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिये – (प्रत्येक का 1 अंक)

  1. शाकीय पौधे, नेटल के डंक में मेथेनोइक अम्ल उपस्थित होता है।
  2. कठोर जल को मृदु करने के लिए सोडियम कार्बोनेट (\text{Na}_2\text{CO}_3) यौगिक का उपयोग होता है।
  3. अम्लीय वर्षा का \text{pH} मान 5.6 से कम होता है।
  4. सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट का सामान्य नाम बेकिंग सोडा (खाने का सोडा) है।
  5. सिरके में एसिटिक अम्ल उपस्थित होता है।
  6. चूना पत्थर, खड़िया एवं संगमरमर कैल्शियम कार्बोनेट (\text{CaCO}_3) के विभिन्न रूप हैं।
  7. अम्ल एवं क्षारक की अभिक्रिया के परिणामस्वरूप लवण तथा जल प्राप्त होते हैं, इस अभिक्रिया को उदासीनीकरण अभिक्रिया कहते हैं।
  8. अधात्विक ऑक्साइड अम्लीय प्रकृति के होते हैं।
  9. लिटमस विलयन जब ना तो अम्लीय होता है न ही क्षारीय तब यह बैंगनी रंग का होता है।
  10. आसुत जल विद्युत् का कुचालक होता है।
  11. अम्ल एवं क्षारक की अभिक्रिया से लवण और जल बनते हैं।
  12. जल में घुलनशील क्षारक को क्षार कहते हैं।
  13. शुद्ध जल का \text{pH} मान 7 होता है।
  14. शुक्र ग्रह का वायुमंडल सल्फ्यूरिक अम्ल के मोटे श्वेत एवं पीले बादलों का बना होता है।
  15. लवण के एक सूत्र इकाई में जल के निश्चित अणुओं की संख्या को क्रिस्टलन जल को कहते हैं।
  16. जब कोई अम्ल किसी धातु के साथ अभिक्रिया करता है तो हाइड्रोजन गैस उत्सर्जित होती है।
  17. वे पदार्थ जो गंध द्वारा अम्ल या क्षार की सूचना देते हैं गंधीय सूचक कहलाते हैं।
  18. लिटमस एक प्राकृतिक सूचक है।
  19. लिटमस एक सूचक है जो अम्ल एवं क्षारक में विभेद करता है।
  20. टमाटर में ऑक्जैलिक अम्ल पाया जाता है।
  21. लवण के एक सूत्र इकाई में जल के अणुओं की संख्या को क्रिस्टलन जल कहते हैं।
  22. अम्ल व क्षार की क्रिया उदासीनीकरण कहलाती है।
  23. सांद्र अम्ल को जल के साथ मिश्रित करना ऊष्माक्षेपी क्रिया है।
  24. \text{H}^+ के विलयन की प्रकृति अम्लीय होती है तथा \text{OH}^- के विलयन की प्रकृति क्षारीय होती है।
  25. \text{CaOCl}_2 का प्रचलित नाम विरंजक चूर्ण (ब्लीचिंग पाउडर) है।
  26. वर्षा का जल विद्युत् का सुचालक होता है।
  27. कॉपर सल्फेट का नीला रंग उसमें उपस्थित क्रिस्टलन जल के कारण होता है।

प्रश्न 3: सही जोड़ी मिलाइए –A (प्रत्येक का 1 अंक)

कॉलम अ (Column A)कॉलम ब (Column B)
1. खट्टे दूध (दही)a) लैक्टिक अम्ल
2. चींटी के डंकe) मेथेनोइक अम्ल
3. नींबू के रस का \text{pH} मानd) 7 से कम
4. सोडियम हाइड्रॉक्साइड विलयन का \text{pH}c) 7 से अधिक
5. क्षारकb) जल में घुलनशील

सही जोड़ी मिलाइए –B (प्रत्येक का 1 अंक)

कॉलम अ (Column A)कॉलम ब (Column B)
1. सिरका(e) एसिटिक अम्ल
2. नीला थोथा(g) 5 अणु क्रिस्टलन जल
3. गंधीय सूचक(h) प्याज
4. वॉशिंग सोडा(j) \text{Na}_2\text{CO}_3 \cdot 10\text{H}_2\text{O}
5. चींटी का डंक(b) मेथेनोइक अम्ल
6. प्रबल अम्ल(a) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल
7. जिप्सम(i) \text{CaSO}_4 \cdot 2\text{H}_2\text{O}
8. दुर्बल क्षार(f) सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट
9. हल्दी(c) प्राकृतिक सूचक
10. संश्लेषित सूचक(d) मेथिल ऑरेंज

सही जोड़ी मिलाइए –C (प्रत्येक का 1 अंक)

कॉलम अ (Column A)कॉलम ब (Column B)
1. आसुत जल लिटमस के रंग को(h) परिवर्तित नहीं करता
2. अम्लीय वर्षा(i) \text{pH} 5.6 से कम
3. जलती हुई मोमबत्ती बुझ जाती है(c) \text{CO}_2 द्वारा
4. अम्ल व क्षार की जाँच हेतु स्केल(g) \text{pH} स्केल
5. ब्लीचिंग पाउडर का सूत्र(j) \text{CaOCl}_2
6. अम्ल व क्षार की क्रिया(d) उदासीनीकरण
7. कठोर जल को मृदु करने के लिए(e) \text{Na}_2\text{CO}_3

प्रश्न 4 – सत्य/असत्य लिखिए। (प्रत्येक का 1 अंक)

  1. दही में एसिटिक अम्ल पाया जाता है।
  2. \text{pH} स्केल की परास 1 - 10 होती है।
  3. अम्ल नीले लिटमस को लाल कर देता है।
  4. उदासीन विलयन का \text{pH} मान शून्य होता है।
  5. सल्फ्यूरिक अम्ल को तनु करते समय अम्ल में जल मिलाते हैं।
  6. सांद्र अम्ल एवं जल के मध्य अभिक्रिया ऊष्माक्षेपी होती है।
  7. जल में घुलनशील क्षारक, क्षार कहलाते हैं।
  8. रक्त का \text{pH} मान 7.4 होता है।
  9. क्षारीय विलयन का \text{pH} मान 1 से कम होता है।
  10. सोडियम हाइड्रॉक्साइड को क्लोर- क्षार विधि से बनाया जाता है।
  11. क्षार का स्वाद खट्टा होता है तथा यह लाल लिटमस को नीला कर देता है।
  12. लिटमस पेपर एक प्राकृतिक सूचक होता है।
  13. अम्ल धातु से क्रिया करके लवण व \text{H}_2 मुक्त करता है।
  14. अम्ल व क्षार आपस में क्रिया नहीं करते है।
  15. सोडियम क्लोराइड \text{NaCl}, साधारण खाने का नमक होता है।
  16. टूटी हड्डियों को जोड़ने हेतु \text{Na}_2\text{CO}_3 का उपयोग करते है।
  17. \text{NaCl} का जलीय विलयन ब्राइन कहलाता है।
  18. \text{CO}_2 जलती हुई मोमबत्ती को बुझा देती है।
  19. लिटमस एक कृत्रिम सूचक होता है।
  20. टूटी हड्डियों को जोड़ने हेतु प्लास्टर ऑफ पेरिस का उपयोग करते है।

प्रश्न 5 – एक शब्द या वाक्य में उत्तर लिखिए। (प्रत्येक का 1 अंक)

  1. अम्लीय वर्षा का \text{pH} मान कितना होता है?
  2. क्षार (ऐल्कली) क्या है?
  3. \text{CaOCl}_2 का प्रचलित नाम क्या है?
  4. जलीय विलयन में क्षारक कौन से आयन देते हैं?
  5. जिप्सम पर ऊष्मा के प्रभाव का रासायनिक समीकरण लिखिए।
  6. बेकिंग पाउडर का संघटन लिखिए।
  7. जिप्सम में कितने अणु क्रिस्टलन का जल होता है?
  8. सोडा- अम्ल अग्निशामक में सोडियम के किस यौगिक का उपयोग किया जाता है?
  9. शुष्क बुझे चूने पर क्लोरीन की अभिक्रिया से बनने वाले यौगिक का नाम लिखिए।
  10. क्षार किसे कहते हैं?
  11. उदासीनीकरण क्रिया क्या है?
  12. लवण की परिभाषा लिखिए?
  13. लिटमस पेपर से अम्ल की पहचान कैसे की जाती है?
  14. सोडियम क्लोराइड के जलीय विलयन की प्रकृति लिखिए।
  15. धावन सोडा का एक उपयोग लिखिए।
  16. बेकिंग सोडा का एक उपयोग लिखिए।
  17. क्रिस्टलन जल किसे कहते हैं?
  18. उदासीनीकरण की क्रिया ऊष्माक्षेपी क्यों होती है?
  19. ताजे दूध का \text{pH} मान 6 होता है। दही बन जाने पर इसके \text{pH} मान में क्या परिवर्तन होगा?
  20. क्षार एवं क्षारक में क्या अंतर है?
  21. बेकिंग सोडा का सूत्र लिखिए।
  22. धावन सोडा का सूत्र लिखिए।
  23. प्लास्टर ऑफ पेरिस का एक उपयोग लिखिए।
  24. दैनिक जीवन में उपयोग आने वाले कोई एक लवण का नाम लिखिए।

प्रश्न 6 : विश्लेषणात्मक प्रश्न (4 अंक)

भाग-अ

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  1. प्लास्टर ऑफ पेरिस की जल के साथ अभिक्रिया का समीकरण लिखकर व्याख्या कीजिए।
  2. वॉशिंग सोडा एवं बेकिंग सोडा के कोई दो-दो उपयोग लिखिए।
  3. आपके पास दो विलयन \text{A} और \text{B} हैं। विलयन \text{A} एवं \text{B} के \text{pH} मान क्रमशः 6 एवं 8 हैं। किस विलयन में हाइड्रोजन आयन की सांद्रता अधिक है? इनमें से कौन अम्लीय है तथा कौन क्षार है?
  4. अम्लीय वर्षा क्या है? इसका जीवधारियों पर क्या प्रभाव पड़ता है?
  5. सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट को गर्म करने पर कौन सी गैस निकलती है? इस गुणधर्म की एक उपयोगिता भी लिखिए।
  6. जल की अनुपस्थिति में अम्ल का व्यवहार अम्लीय क्यों नहीं होता?
  7. जिप्सम में 2 अणु क्रिस्टलन का जल होता है। इसका तात्पर्य क्या है?
  8. दो संश्लेषित एवं दो प्राकृतिक अम्ल-क्षार सूचकों के नाम लिखिए।
  9. सोडियम के दो लवणों के नाम एवं सूत्र लिखिए।
  10. धातु हाइड्रोजन कार्बोनेट अम्ल से क्रिया करके किसका निर्माण करता है?
  11. कैल्शियम फास्फेट जो दांत के इनेमल में उपस्थित होता है इसकी रासायनिक प्रकृति क्या होती है?
  12. रंग में परिवर्तन के द्वारा सूचक हमें यह बताते हैं कि कोई पदार्थ अम्ल है या क्षारक। कुछ ऐसे भी पदार्थ होते हैं जिनकी गंध अम्लीय या क्षारीय माध्यम में भिन्न हो जाती है, ऐसे पदार्थों को क्या कहते हैं?
  13. विरंजक चूर्ण के निर्माण में कौन से पदार्थों का उपयोग होता है?
  14. मिल्क ऑफ मैग्नीशिया क्या है? सूत्र एवं उपयोग लिखिए।
  15. अम्ल का जलीय विलयन विद्युत का चालन क्यों करता है?
  16. निम्नलिखित का कारण लिखिए:
    (क) अम्ल को तनु करते समय अम्ल को जल में मिलाना चाहिए, न कि जल को अम्ल में, क्यों?
    (ख) \text{HCl} का जलीय विलयन अम्लीयता प्रदर्शित करता है जबकि ग्लूकोज का विलयन अम्लीयता प्रदर्शित नहीं करता है?
    (ग) प्लास्टर ऑफ पेरिस को आर्द्रता रोधी बर्तन में क्यों रखा जाता है?
  17. कोई किसान खेत की मृदा में किन परिस्थितियों में बिना बुझा चूना या बुझा हुआ चूना या चॉक का उपयोग करता है और क्यों?
  18. लवण किसे कहते हैं इसके चार उदाहरण लिखिए।
  19. \text{NaOH} के विलयन में फिनोल्फ्थलीन की बूँदें डालने पर विलयन के रंग पर क्या प्रभाव होता है। इस विलयन में बूँद-बूँद करके तनु \text{HCl} मिलाने पर विलयन के रंग पर क्या प्रभाव होगा तथा क्यों?

प्रश्न 8 : विश्लेषणात्मक प्रश्न – (4 अंक)

भाग-ब

  1. धातु के साथ अम्ल की क्रिया होने पर सामान्यतः कौन सी गैस निकलती है? एक उदाहरण लिखिए। इस गैस की उपस्थिति की जाँच कैसे की जाती है?
  2. आपको तीन परखनलीयाँ दी गयी हैं। इनमें से एक में आसुत जल एवं शेष दो में एक में अम्लीय विलयन तथा दूसरे में क्षारीय विलयन है। यदि आपको केवल लाल लिटमस पेपर दिया जाता है तो आप प्रत्येक परखनली में रखे गए पदार्थ की पहचान कैसे करेंगे?
  3. प्लास्टर ऑफ पेरिस किसे कहते हैं? इसको आर्द्रता रोधी बर्तन में क्यों रखना चाहिए?
  4. निम्नलिखित का कारण लिखिए-
    (क) अम्ल का जलीय विलयन विद्युत का चालन करता है क्यों?
  5. निम्नलिखित का कारण लिखिए-
    (ख) शुष्क \text{HCl} गैस लिटमस पेपर के रंग को क्यों नहीं बदलती है?
    (ग) क्या होता है जब कॉपर सल्फेट क्रिस्टल को गर्म करते हैं तत्पश्चात जल की 2-3 बूँदें मिलते हैं? रंग परिवर्तन की व्याख्या कीजिए।
  6. सोडियम क्लोराइड का जलीय विलयन उदासीन होता है, परन्तु सोडियम कार्बोनेट का जलीय विलयन क्षारीय होता है, क्यों?
  7. प्राकृतिक एवं संश्लेषित सूचक क्या होते हैं? दोनों के दो-दो उदाहरण लिखिए।
  8. उदासीनी अभिक्रिया किसे कहते हैं? एक उदासीन अभिक्रिया का समीकरण लिखिए।
  9. \text{pH} परिवर्तन के कारण दंत क्षय किस प्रकार होता है?
  10. निम्नलिखित के एक-एक उपयोग लिखिए-
    विरंजक चूर्ण, बेकिंग सोडा, धोने का सोडा, सोडियम हाइड्रॉक्साइड
  11. क्लोर-क्षार अभिक्रिया क्या है? उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए।
  12. उदासीनीकरण अभिक्रिया के दो उदाहरण लिखिए।
  13. \text{pH} मान से क्या आशय है? \text{pH} मान के दैनिक जीवन में 4 महत्व लिखिए।
  14. पाँच विलयनों \text{A}, \text{B}, \text{C}, \text{D}\text{E} की जब सार्वत्रिक सूचक से जाँच की जाती है तब \text{pH} के मान क्रमशः 4, 1, 11, 7 एवं 9 प्राप्त होते हैं। कौन सा विलयन:
    (अ) उदासीन है।
    (ब) प्रबल क्षारीय है।
    (स) प्रबल अम्लीय है।
    (द) दुर्बल अम्लीय है।
    (इ) दुर्बल क्षारीय है।
    \text{pH} के मानों को \text{H}^+ की सांद्रता के आरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए।
  15. निम्न लिखित अभिक्रियाओं के लिए पहले शब्द समीकरण लिखिए तत्पश्चात उनके संतुलित समीकरण लिखिए:
    (अ) तनु \text{H}_2\text{SO}_4 दानेदार जिंक के साथ अभिक्रिया करता है।
    (ब) तनु \text{HCl} मैग्नीशियम पट्टी के साथ अभिक्रिया करता है।
    (स) तनु \text{H}_2\text{SO}_4, \text{Al} चूर्ण के साथ अभिक्रिया करता है।
    (द) तनु \text{HCl}, \text{Fe} छीलन के साथ अभिक्रिया करता है।
  16. धातु के साथ अम्ल की अभिक्रिया होने पर सामान्यतः कौन सी गैस निकलती है? एक उदाहरण के द्वारा स्पष्ट कीजिए। इस गैस की उपस्थिति की जाँच कैसे करेंगे?
  17. कोई धातु यौगिक ‘\text{A}‘ तनु \text{HCl} के साथ अभिक्रिया करता है तो बुदबुदाहट के साथ गैस उत्पन्न होती है जो जलती हुई मोमबत्ती को बुझा देती है। यदि उत्पन्न यौगिकों में एक कैल्शियम क्लोराइड है, तो इस अभिक्रिया के लिए संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए।

2 thoughts on “MP Board 10th Science Acid Base Salt Question Bank अध्याय – 1 रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण”

Leave a Comment