MP Board 10th Our Environment Question Bank अध्याय 13: हमारा पर्यावरण

MP Board 10th Our Environment Question Bank अध्याय 13: हमारा पर्यावरण

अध्याय-15 हमारा पर्यावरण

प्रश्न 1 : सही विकल्प चुनकर उत्तर लिखिए – (प्रत्येक का 1 अंक)

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  1. ओजोन परत की क्षति चिंता का विषय है क्योंकि -अ. अधिक परा-बैंगनी किरणें पृथ्वी पर आयेगीब. त्वचा का कैंसर होने की सम्भावना हैस. पौधो मे वृद्धि दर कम हो जायेगीद. उपरोक्त सभी
  2. निम्नलिखित में से कौन आहार श्रृंखला का निर्माण करते है-(अ) घास, गेंहू तथा आम(ब) घास, बकरी तथा मानव(स) बकरी, गाय तथा हाथी(द) घास, मछली तथा बकरी
  3. किसी पारितंत्र के घटक है-(अ) उत्पादक (ब) उपभोक्ता (स) अपघटक (द) उपरोक्त सभी
  4. हरे पादप किस पोषी स्तर मे आते है-(अ) प्रथम (ब) द्वितीय (स) तृतीय (द) चतुर्थ
  5. एक पारितंत्र में मानव है-(अ) शाकाहारी (ब) उत्पादक (स) मांसाहारी (द) सर्वाहारी
  6. उर्जा का पिरामिड होता है-(अ) सदैव सीधा (ब) सदैव उल्टा (स) उल्टा व सीधा (द) उपरोक्त में से कोई नही
  7. अजैव निम्नीकरण्णीय पीड़कनाशकों का आहार श्रृंखला के प्रत्येक पोषण स्तर पर बढ़ती मात्रा में संचयन कहलाता है -अ. पोषण ब. प्रदूषण स. जैव आवर्धन द. सन्निम्नश्रण
  8. वे जीव जो अकार्बनिक यौगिकों से विकिरण ऊर्जा का प्रयोग करके कार्बोहाइड्रेट्स में संश्लेषण करते है -अ. अपघटक ब. उत्पादक स. शाकाहारी द. मांसाहारी
  9. भोजनरूपी ऊर्जा का जीवो मे क्रमिक स्थानान्तरण कहलाता है-अ. खाद्य श्रृंखला ब. पिरामिडस. पारितंत्र द. उपरोक्त में से कोई नही
  10. उच्चतर पोषण स्तर के जीव जो निम्नतर पोषण स्तर के अनेक प्रकार के जीवो पर निर्भर होते है, वे बनाते है -अ. आहार तंत्र ब. पिरामिडस. पारितंत्र द. खाद्य जाल
  11. एक खाद्य श्रृंखला मे पोषण स्तरो को कौन सीमित करता है -अ. जल ब. वायुस. मिट्टी द. पोषण स्तर में ऊर्जा का कम होना
  12. हरे पौधे सौर ऊर्जा को परिवर्तित कर देते है -अ. गुरूत्वीय ऊर्जा मे ब. रासायनिक ऊर्जा मेस. परमाण्वीय ऊर्जा मे द. चुम्बकीय ऊर्जा मे
  13. हरे पौधे द्वारा सूर्य प्रकाश का कितना भाग प्रकाश संश्लेषण के लिए उपयोग किया जाता है -अ. 1% ब. 8% स. 6% द. 10%
  14. यदि किसी आहार श्रृंखला मे से शाकाहारी जंतु गायब हो जाए तो क्या होगाअ. मांसाहारी बढ जायेंगेब. पेड़ पौधे बढ जायेंगेस. मांसाहारी ही शाकाहारी बन जायेंगेद. मांसाहारी कम हो जायेंगे जबकि पेड़ पौधे बढ जायेंगे
  15. किसी पारितंत्र में हिरन को चीता खा जाता है, तो ऊर्जा का स्थानांतरण होगा -अ. प्राथमिक से द्वितीयक ब. द्वितीयक से प्राथमिकस. उत्पादक से अपघटक द. उत्पादक से प्राथमिक उपभोक्ता
  16. हरे पौधे किस पोषी स्तर मे आते है -अ. प्रथम ब. द्वितीय स. तृतीय द. चतुर्थ
  17. निम्नलिखित में से कौन पारितंत्र का जीवित घटक नही है -अ. घास ब. मेंढक स. पक्षी द. मिट्टी
  18. वर्षा के जल को एकत्रित करना तथा उसका उपयोग करना, निम्नलिखित में से क्या कहलाता है-अ. ग्रीन हाऊस प्रभाव ब. ग्लोबल वार्मिंगस. वर्षा जल संग्रहण द. उपरोक्त में से कोई नही
  19. निम्नलिखित में से कौन सा कारक पारितंत्र का भौतिक घटक नही है -अ. ताप ब. वर्षा स. जल द. बकरी
  20. हमारे द्वारा उत्पादित कचरा निम्न प्रकार का होता है -अ. जैव निम्नीकरण योग्य ब. अजैव निम्नीकरण योग्यस. उपरोक्त दोनो द. दोनो में से कोई नही

प्रश्न 2 : रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए- (प्रत्येक का 1 अंक)

  1. एक पोषी स्तर से दूसरे पोषी स्तर के लिए उर्जा का स्थानांतरण ……….. प्रतिशत होता है।
  2. विभिन्न जैविक स्तरों पर भाग लेने वाले जीवों की एक ऐसी श्रृंखला, जिसमें एक जीव, दूसरे जीव को अपना आहार बनाता है ……….. कहलाती है।
  3. जीवाणु और कवक जैसे सूक्ष्म जीव ……….. कहलाते है ।
  4. मनुष्य अपने भोजन के लिए वनस्पति उत्पादो और मांसाहार दोनो पर निर्भर है अतः मनुष्य ……….. प्राणी है ।
  5. मनुष्य अपना भोजन स्वयं नही बना सकता, अतः यह ……….. श्रेणी मे आता है ।

प्रश्न 3 : सही जोड़ी मिलाइए – (प्रत्येक का 1 अंक)

कॉलम A

  1. मानव रचित कृत्रिम पारितंत्र
  2. एक स्तर से दूसरे स्तर में ऊर्जा का स्थानांतरण
  3. ओजोन परत क्षरण का मुख्य कारण
  4. आहार श्रृंखला का तृतीय पोषण स्तर
  5. ऊर्जा का अक्षय स्त्रोत
  6. पारितंत्र में ऊर्जा का प्रवाह
  7. पारितंत्र
  8. हरे पौधे और हरी नीली एलगी
  9. गंगा सफाई योजना
  10. अपघटक

कॉलम B

a. 1985

b. मृतोपजीवी

c. उत्पादक

d. सभी जैव / अजैव वस्तुएँ

e. एक देशीक

f. सूर्य

g. मांसाहारी जंतु

h. क्लोरोफ्लोरोकार्बन

i. रासायनिक ऊर्जा के रूप मे

j. खेत

प्रश्न 4 : सत्य/असत्य लिखिए- (प्रत्येक का 1 अंक)

  1. जंतु अपना भोजन स्वयं बनाते हैं ।
  2. जीव अपने पोषण के लिए पौधो पर निर्भर होते है ।
  3. ग्लोबल वार्मिंग हेतु उत्तरदायी गैस है N2 ।
  4. खाद्य जाल में एक से अधिक खाद्य श्रृंखलाएं समाहित होती हैं ।
  5. ऊर्जा का पिरामिड सदैव सीधा होता है ।

प्रश्न 5 : एक शब्द या वाक्य में उत्तर लिखिए- (प्रत्येक का 1 अंक)

  1. चारो ओर की बाहरी दशाओ का योग जिनके अंदर एक जीव या समुदाय रहता है, क्या कहलाता है ?
  2. ऐसे पदार्थ जो सूक्ष्म जीवों द्वारा अपघटित नहीं होते हैं, उन्हें क्या कहा जाता है?
  3. अनेक आहार श्रृंखलाएं आपस में जुड़कर क्या कहलाती है ?
  4. रेफ्रीजरेटर में उपयोग किए जाने वाले गैस का नाम लिखिए ।
  5. पौधे अपना भोजन किस प्रक्रिया द्वारा बनाते है ?
  6. उपयोग के बाद त्यागा गया पदार्थ जो वातावरण का प्रदूषित करता है, क्या कहलाता है ?

प्रश्न 6 : अति लघु उत्तरीय प्रश्न- (2 अंक )

  1. ग्रीन हाउस प्रभाव का वर्णन कीजिये ।
  2. हमारे क्रियाकलाप प्रकृति को किस प्रकार प्रभावित करते हैं ?
  3. यदि किसी खाद्य श्रृंखला में से एक पोषी स्तर को पूर्णतः खत्म कर दिया जाए तो क्या होगा ?
  4. ग्लोबल वार्मिंग के दो कारण लिखिए ।
  5. ग्लोबल वार्मिंग को रोकने के लिए दो उपाय लिखिए ।
  6. खाद्य श्रृंखला और खाद्य जाल में अंतर लिखिए ।
  7. प्राथमिक द्वितीयक और तृतीयक उपभोक्ता कौन से होते है ?
  8. किसी पारितंत्र में अपमार्जकों की भूमिका स्पष्ट कीजिये।
  9. उत्पादक किस प्रकार उपभोक्ता से भिन्न होते है ?
  10. किसी पारितंत्र में ऊर्जा का प्रवाह एक दिशीय क्यों होता है ?
  11. जैव निम्नीकरण योग्य और अजैवनिम्नीकरण योग्य पदार्थों में अंतर लिखिए ।
  12. ओजोन परत क्या है ? यह किस प्रकार अपक्षयित हो रही है ?
  13. कचरा प्रबंधन के कोई तीन उपाय लिखिए ।
  14. ओजोन परत का संरक्षण क्यों आवश्यक है ?
  15. पर्यावरण संरक्षण क्या है ? इसके उद्देश्य लिखिए ।
  16. ग्लोबल वार्मिंग के मुख्य कारण लिखिए ।
  17. ग्लोबल वार्मिंग के विनाशकारी परिणाम लिखिए ।
  18. ग्लोबल वार्मिंग से बचाव के उपाय लिखिए ।

Leave a Comment