MP Board 10th Life Processes Question Bankअध्याय – 6 जैव प्रक्रम

MP Board 10th Life Processes Question Bank : अध्याय – 6 जैव प्रक्रम


प्रश्न 1 : सही विकल्प चुनकर उत्तर लिखिए – (प्रत्येक का 1 अंक)

  1. वसा को वसीय अम्ल में कौन सा विकर परिवर्तित करता है-(अ) पेप्सिन (ब) एमाइलेज (स) लाइपेज (द) ट्रिप्सिन
  2. श्वसन की प्रकिया होती है-(अ) उपचयन (ब) अपचयन (स) उत्सर्जन (द) अवशोषण
  3. यदि लार में लारे एमाइलेज का अभाव हो जाए तो मुख गुहा की कौन सी घटना प्रभावित होगी-(अ) प्रोटीन का अमीनो अम्ल में विघटन(ब) स्टार्च का शर्करा में विघटन(स) वसा का वसीय अम्ल में विघटन(द) वसा का वसीय अम्ल एवं ग्लिसरोल में विघटन
  4. भोजन नली का कौन सा भाग यकृत से पित्त रस प्राप्त करता है-(अ) आमाशय (ब) अग्नाशय (स) छोटी आंत (द) बड़ी आंत
  5. मांस पेशियों में ऑक्सीजन की कमी प्रायः क्रिकेट खिलाड़ियों के पैरों में जकड़न का कारण बनती है ,इसका कारण है-(अ) पाइरूवेट का एथेनॉल में परिवर्तन(ब) पाइरूवेट का ग्लूकोस में परिवर्तन(स) ग्लूकोज का पाइरूवेट में परिवर्तन नहीं होना(द) पाइरूवेट का ग्लुकोस में परिवर्तन
  6. मनुष्य के पाचन तंत्र में हाइड्रोक्लोरिक अम्ल का स्त्रावण किस भाग से होता है-(अ) आमाशय (ब) अग्नाशय (स) यकृत (द) पित्ताशय
  7. जटिल पदार्थों को सरल पदार्थों में तोड़ने के लिए प्रयुक्त जैविक उत्प्रेरक :अ. विटामिन ब. मिनरल स. एंजाइम द. हार्मोन
  8. पर्ण रंध्र के खुलने और बंद होने की प्रकिया निम्नलिखित पर निर्भर करती है -अ. ऑक्सीजन ब. तापक्रमस. गार्ड कोशिका में जल की मात्रा द. कार्बन डाइऑक्साइड
  9. निम्न में से क्या प्रकाश संश्लेषण में नहीं होता है -अ. क्लोरोफिल द्वारा ऊर्जा का अवशोषणब. प्रकाश ऊर्जा का रासायनिक ऊर्जा में परिवर्तनस. कार्बन डाई आक्साइड का कार्बोहाइड्रेट में अपचयनद. कार्बनडाइऑक्साइड का उत्सर्जन

30

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

  1. प्रकाश संश्लेषण के लिए आवश्यक नहीं है -अ. कार्बन डाइआक्साइड ब. सूर्य प्रकाशस. पानी द. आक्सीजन
  2. पत्ती की सतह पर पाए जाने वाले छिद्र होते है -अ. स्टोमेटा ब. कूपिकाएँस. नेफ्रान द. रोमछिद्र
  3. प्रकाश संश्लेषण की किया पौधे के किस भाग में होती है -अ. पत्ती ब. जड़स. तना द. फूल
  4. आहार नली का वह भाग जहाँ कोई पाचन किया नहीं होती है-अ. मुख गुहिका ब. ग्रसिकास. आमाशय द. छोटी आंत
  5. अमाशय में पाए जाते है -अ. HCl ब. प्रोटीन पाचक एन्जाइमस. श्लेष्मा द. उपरोक्त सभी
  6. आहार नली का सबसे लम्बा भाग होता है -अ. छोटी आंत ब. आमाशयस. ग्रसिका द. मलाशय
  7. सूक्ष्मारोम का कार्य होता है -अ. सतही क्षेत्रफल को बढ़ाना ब. भोजन का अवशोषणस. दोनों द. कोई नहीं
  8. श्वसन प्रकिया है -अ. उष्माशोषी किया ब. ऊष्माक्षेपी कियास. दोनों द. दोनों ही नहीं
  9. ग्लूकोज का पाय रूवेट में विखण्डन होता है -अ. कोशिका द्रव्य मे ब. माइटोकांड्रिया मेस. केन्द्रक मे द. DNA मे
  10. ATP का उपयोग होता है -अ. पेशियों को सिकोड़ने में ब. प्रोटीन संश्लेषणस. तंत्रिका आवेश संचरण में द. उपरोक्त सभी
  11. लार में पाए जाने वाले एंजाइम सलाइवरी एमाइलेज का कार्य होता है-अ. प्रोटीन का अमीनो अम्ल में विघटन ब. स्टार्च का शर्करा में विघटनस. वसा का वसीय अम्लों में विघटन द. विटामिन का अवशोषण
  12. यकृत द्वारा पित्त रस आहार नली के किस भाग में स्त्रावित किया जाता है-अ. आमाशय ब. छोटी आंतस. बड़ी आंत द. ग्रसिका
  13. कार्बोहाइड्रेट के आयोडीन विलयन परीक्षण में कौन सा रंग प्राप्त होता है -अ. लाल ब. हराकेस. पीला द. नीला-बैंगनी
  14. आहार नली के किस भाग में भोजन का पाचन पूर्ण होता है -अ. छोटी आंत ब. बड़ी आंतस. आमाशय द. मलाशय

प्रश्न 2 : रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए- (प्रत्येक का 1 अंक)

  1. आमाशय से निकलने वाले प्रोटीन पाचक विकर का नाम………..है|
  2. अग्नाशय से निकलने वाले प्रोटीन पाचक विकर का नाम………..है|
  3. कार्बोहाइड्रेट प्रोटीन तथा वसा का पूर्ण पाचन………..में होता है|
  4. अग्नाशय से निकलने वाले वसा पाचक विकर का नाम………..है|
  5. श्वसन प्रकिया के दौरान निकलने वाली………..गैस चूने के पानी को दूधिया कर देती है|
  6. पायरुविक अम्ल में कार्बन परमाणुओं की संख्या………..होती है|
  7. कोशिकीय प्रक्रमों के लिए ऊर्जा मुद्रा………..होती है|
  8. आक्सीजन की उपस्थिति में पायरूवेट का विखण्डन ………..में होता है |
  9. ग्लूकोज का आक्सीजन की उपस्थिति में विखण्डन ………..कहलाता है |
  10. पायरूवेट का आक्सीजन के अनुपस्थिति में विघटन होने पर अंतिम उत्पाद ………..और जल होता है |
  11. प्रकाश संश्लेषण में ………..गैस मुक्त होती है |
  12. पादपों में भोजन का संवहन ………..ऊतक द्वारा होता है|
  13. जलीय जीव श्वसन के लिए ………..आक्सीजन का उपयोग करते है|
  14. मनुष्य के शरीर में ………..गैसों के विनिमय हेतु सतह उपलब्ध कराती है |
  15. मानव शरीर में आक्सीजन परिवहन के लिए ………..उत्तरदायी होता है |
  16. पादपों में जल का संवहन ………..ऊतक द्वारा होता है|
  17. अत्यधिक रक्तस्त्राव की दशा में ………..रक्त का थक्का जमा कर अनुरक्षण करती है|
  18. ………..में कपाट पाए जाते है |

प्रश्न 3 : सही जोड़ी मिलाइए – (प्रत्येक का 1 अंक)

कॉलम अकॉलम ब
1. जाइलमa. उत्सर्जन
2. मछलियों का हृदयb. जल परिवहन में सहायक
3. वाष्पोत्सर्जनc. दो कोष्ठीय
3. वर्ज्य पदार्थों का निष्कासनd. गुरुत्व के विपरीत दिशा
4. नाइट्रोजनी अपशिष्ट पदार्थe. पादप उत्सर्जी पदार्थ
5. यूरिया का निर्माणf. मूत्राशय
6. वृक्क की इकाईg. यूरिया – यूरिक अम्ल
7. पेशीय संरचनाh. यकृत
8. वृक्षों की छाल गोंद तथा रेजिन्सi. नेफ्रान

प्रश्न 4 : सत्य/असत्य लिखिए- (प्रत्येक का 1 अंक)

  1. प्रकाश संश्लेषण की क्रिया पौधों में गोल्जिकाय में पूर्ण होती है|
  2. ATP का पूर्ण नाम अमीनोसीन डाई फॉस्फेट होता है |
  3. मनुष्य का हृदय तीन कक्षीय होता है|
  4. वायु कूपिकाएं हृदय में पाई जाती हैं|
  5. मनुष्य में सामान्य रक्त दाब 180/100 mmHg होता है |

प्रश्न 5 : एक शब्द या वाक्य में उत्तर लिखिए- (प्रत्येक का 1 अंक)

  1. पायरूविक अम्ल का कोशिका में विखंडन कहाँ होता है?
  2. मनुष्य के फेफड़ों में गैसीय विनिमय कहाँ होता है?
  3. मनुष्य में श्वसन वर्णक का नाम लिखिए|
  4. मनुष्य में तरल संयोजी ऊतक किसे कहते है ?
  5. मछलियों के हृदय में कितने कक्ष होते हैं?
  6. पौधों में भोजन का परिवहन किसके द्वारा होता है?
  7. मानव उत्सर्जन तंत्र की कार्यात्मक इकाई क्या है?
  8. एक कृत्रिम वृक्क द्वारा नाइट्रोजनी अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने की युक्ति का क्या नाम है?
  9. मनुष्य के वृक्क किस तंत्र का भाग है ?
  10. पायरूवेट के विखण्डन की क्रिया कोशिका के किस भाग मे होती है ?
  11. भोजन का पाचन आहार नली के किस भाग मे प्रारम्भ होता है ?
  12. प्रोटीन के पाचन के लिए कौन सा एंजाइम उत्तरदायी होता है ?
  13. वसा के पाचन के लिए कौन सा एन्जाइम उत्तरदायी होता है ?
  14. फफूंद, यीस्ट, मशरूम आदि किस प्रकार के जीव है ?
  15. पौधो मे प्रकाश के अवशोषण के लिए कौन सा वर्णक उत्तरदायी है ?
  16. शिराओ की कौन सी संरचना रूधिर को विपरीत दिशा मे जाने से रोकती है ?
  17. ATP का पूरा नाम क्या है ?
  18. हृदय का कौन सा भाग शरीर के विभिन्न भागों से आए वि-आक्सीजनीकृत रक्त को ग्रहण करता है ?
  19. हृदय का कौन सा भाग शरीर के विभिन्न भागों को रक्त प्रेषित करता है ?
  20. किस धमनी में वि-आक्सीजनीकृत रूधिर प्रवाहित होता है ?
  21. किस शिरा में आक्सीजन प्रचुर रूधिर प्रवाहित होता है ?

प्रश्न 6 : अति लघु उत्तरीय प्रश्न- (2 अंक)

  1. पौधों में प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया कहाँ संपन्न होती है? प्रकाश संश्लेषण का रासायनिक समीकरण लिखिए|
  2. पौधों में गैसीय आदान-प्रदान की प्रकिया किन भागों में संपन्न होती है? पौधों में रंध्र का महत्व लिखिए|
  3. अमीबा में पोषण की प्रक्रिया किस प्रकार पूर्ण होती है?
  4. मनुष्य के पाचन में लार की क्या भूमिका होती है ?
  5. मनुष्य में दंत क्षरण के 2 कारण लिखिए|
  6. एटीपी का पूरा नाम लिखिए| इसे ऊर्जा मुद्रा क्यों कहते हैं?
  7. मनुष्य का रक्तदाब किस यंत्र द्वारा नापा जाता है? एक स्वस्थ मानव में सामान्य प्रकुंचन दाब तथा अनुशिथिलन दाब कितना होता है?
  8. स्वपोषी एवं विषमपोषी पोषण की परिभाषा लिखिए|
  9. श्वसन की परिभाषा लिखिए |
  10. हरे पौधे अपना भोजन किस क्रिया से बनाते हैं? उसका नाम और रासायनिक समीकरण लिखिए |
  11. अमीबा में भोजन ग्रहण की प्रक्रिया को चित्र द्वारा स्पष्ट कीजिए |
  12. एक स्टोमेटा के खुलने और बंद होने की प्रक्रिया को स्पष्ट कीजिए |
  13. मनुष्य की आहार नाल का नामांकित चित्र बनाइए |
  14. भोजन के पाचन में लार की भूमिका क्या है ?
  15. स्वपोषी पोषण के लिए आवश्यक परिस्थितियां तथा इनके उत्पाद क्या है ?
  16. आहार नाल के विभिन्न हिस्सों में भोजन के पाचन को लिखिए |
  17. आमाशय तथा छोटी आंत में श्लेष्मा की मोटी परत क्यों आवश्यक है ?
  18. माइटोकोन्ड्रिया को कोशिका का बिजलीघर क्यों कहते हैं ?
  19. वायवीय और अवायवीय श्वसन में अंतर लिखिए |
  20. रक्त में हीमोग्लोबिन की कमी से कौन सा रोग होता है तथा इसके क्या परिणाम हो सकते हैं ?
  21. मनुष्य के हृदय की आंतरिक संरचना का नामांकित चित्र बनाइए |
  22. मनुष्य के हृदय की कार्य विधि लिखिए |
  23. रूधिर के कार्य लिखिए |
  24. रक्त और लसीका में अंतर लिखिए|
  25. रक्त में प्लेटलेट्स के क्या कार्य हैं ?
  26. बड़े पौधों में जल का संवहन किस प्रकार होता है ?
  27. जाइलम और फ्लोएम में अंतर लिखिए |
  28. उत्सर्जन की परिभाषा लिखिए |
  29. मानव उत्सर्जन तंत्र का नामांकित चित्र बनाइए |
  30. वृक्काणु की संरचना का नामांकित चित्र बनाइए |
  31. अपोहन किसे कहते हैं ?
  32. धमनी और शिरा में अंतर लिखिए |

प्रश्न 7 : दीर्घ उत्तरीय प्रश्न – (4 अंक)

  1. आक्सीजन की उपस्थिति एवं अनुपस्थिति में ग्लूकोस का कोशिका द्रव्य में विखंडन किस प्रकार होता है?
  2. मनुष्य के परिसंचरण तंत्र को दोहरा परिसंचरण क्यों कहते हैं? इसका क्या महत्व होता है?
  3. मानव हृदय के आलिंद एवं निलय में रक्त के परिसंचरण की प्रक्रिया लिखिए|
  4. मानव हृदय का नामांकित चित्र बनाइए|
  5. मनुष्य के वृक्काणु का नामांकित चित्र बनाइए तथा इसकी क्रिया विधि की व्याख्या कीजिये |
  6. मानव उत्सर्जन तंत्र का नामांकित चित्र बनाइए|
  7. मनुष्य के आमाशय एवं अग्नाशय की पाचन तंत्र में क्या भूमिका होती है?
  8. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-क) धमनी एवं शिरा में दो अंतर लिखिए|ख) लसीका क्या है? इसका क्या महत्व है?

Leave a Comment