MP Board 10th Hindi Practice Set B : एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए यहाँ हिंदी विषय का MP Board 10th Hindi Practice Set B (सेट-ब) दिया गया है। यह अभ्यास प्रश्न पत्र नवीनतम परीक्षा पैटर्न के अनुसार तैयार किया गया है, जिससे छात्रों को वार्षिक परीक्षा की तैयारी में सहायता मिलेगी। इस MP Board 10th Hindi Practice Set 1 को हल करके आप अपनी तैयारी का मूल्यांकन कर सकते हैं और परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त कर सकते हैं।
परीक्षा पूर्व अभ्यास प्रश्न पत्र
कक्षा – 10वीं (सेट- ब)
विषय – हिन्दी
समय – 3 घंटा पूर्णांक – 75
निर्देश :-
i. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
ii. प्रत्येक प्रश्न के लिए आवंटित अंक उसके सम्मुख अंकित हैं।
iii. प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक 30 वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। प्रत्येक उप-प्रश्न पर 1 अंक निर्धारित हैं।
iv. प्रश्न क्रमांक 6 से 17 तक कुल 12 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 2 अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा लगभग 30 शब्द हैं।
v. प्रश्न क्रमांक 18 से 20 तक कुल 3 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 3 अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा लगभग 75 शब्द हैं।
vi. प्रश्न क्रमांक 21 से 23 तक कुल 3 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 4 अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा लगभग 120 शब्द हैं।
vii. प्रश्न क्रमांक 6 से 23 तक सभी प्रश्नों के आंतरिक विकल्प दिए गए हैं।
viii. यह प्रश्न पत्र अभ्यास मात्र के लिए है। यह आवश्यक नहीं कि वार्षिक परीक्षा में इसी तरह के अथवा यही प्रश्न पूछे जाएँ।
1. सही विकल्प का चयन कर लिखिए – (1×6=6)
i. बिहारी किस काव्यधारा के कवि है –
(अ) रीतिबद्ध काव्यधारा
(ब) रीतिसिद्ध काव्यधारा
(स) रीतिमुक्त काव्यधारा
(द) रीतिपद्य काव्यधारा
ii. कवि निराला का ‘उत्साह’ गीत संबोधित हैं –
(अ) पक्षियों को
(ब) वर्षा को
(स) बिजली को
(द) बादलों को
iii. ‘आलंबन और उद्दीपन’ का संबंध है –
(अ) संचारी भाव से
(ब) अनुभाव से
(स) विभाव से
(द) स्थायी भाव से
iv. ‘संस्कृति’ पाठ में न्यूटन को कहा गया है –
(अ) एक वैज्ञानिक
(ब) दिशा दिखाने वाला
(स) संस्कृत मानव
(द) आदि मानव
v. दो शब्दों का अपने विभक्ति चिह्नों को छोड़कर आपस में मिलना कहलाता है –
(अ) समास
(ब) सर्वनाम
(स) संधि
(द) संज्ञा
vi. ‘मइयाँ चावल अमनिया कर रही थी’ वाक्य में अमनिया का अर्थ है-
(अ) फटकना
(ब) साफ करना
(स) चुनना
(द) धोना
2. उचित विकल्प द्वारा रिक्त स्थानों की पूर्ति कर लिखिए – (1×6=6)
i. गोपियों ने मधुकर संबोधन ______ के लिए दिया। (उद्धव/अक्रूर/कृष्ण)
ii. नायक नायिका के संयोग या वियोग का वर्णन ______ रस में होता है। (करुण/श्रृंगार/शांत)
iii. काव्य की शोभा बढ़ाने वाले तत्व ______ कहलाते है। (अलंकार/रस/छंद)
iv. गुरुनानक की थाली के थोड़े से ______ छिटक कर बाहर गिर गए। (लड्डू/फूल/चावल)
v. ‘यशोगान’ ______ संधि का उदाहरण है। (स्वर/व्यंजन/विसर्ग)
vi. पंचगंगा घाट ______ में स्थित है। (हरिद्वार/काशी/लखनऊ)
3. निम्नलिखित कथनों के समक्ष सत्य या असत्य लिखिए – (1×6=6)
i. परशुराम के फरसे को देखकर लक्ष्मण भयभीत हो गए।
ii. लय, ताल, तुक, यति, गति, मात्रा एवं चरण से युक्त रचना छंद कहलाती है।
iii. धरती से कुछ ज्यादा ही धैर्य और सहनशक्ति मन्नू की माँ में थी।
iv. रेखाचित्र को शब्दचित्र भी कहते है।
v. ‘राम बाजार जाता है।’ एक आज्ञावाचक वाक्य है।
vi. भोलानाथ के पिता उन्हें गोरस भात चाँदी के कटोरे में खिलाते थे।
4. सही जोड़ी का मिलान कर लिखिए – (1×6=6)
स्तम्भ (अ) | स्तम्भ (ब) |
i. दंतुरित | (क) विज्ञान का दुरूपयोग |
ii. अधिक बढ़ा चढ़ाकर कहना | (ख) मृदुभाषी |
iii. रेल का टिकट | (ग) कर्तृ वाच्य |
iv. क्रिया कर्ता के अनुसार | (घ) कबीरदास |
v. मीठा बोलने वाला | (च) अतिशयोक्ति अलंकार |
vi. अणु बम विस्फोट | (छ) भदंत आनंद कौसल्यायन |
(ज) बच्चों के नए नए दाँत |
5. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में लिखिए – (1×6=6)
i. मुख्य गायक को ढाँढस बंधाने का काम कौन करता है?
ii. काव्य की आत्मा किसे कहा गया है?
iii. बालगोबिन भगत की प्रभातियाँ किस माह से शुरू होती थी?
iv. वीर रस की कविताओं में कौन सा शब्द गुण होता है?
v. ‘साना साना हाथ जोड़ि’ पाठ के अनुसार कुटिया में घूमता चक्र क्या है?
vi. लेखक अज्ञेय ने मानव निर्मित सूरज किसे कहा है?
6. प्रयोगवाद की कोई दो विशेषताएँ/प्रवृत्तियाँ लिखिए। (2)
अथवा
नई कविता के कोई दो कवि एवं उनकी एक-एक रचना का नाम लिखिए।
7. तुलसीदास अथवा मंगलेश डबराल की काव्यगत विशेषताएँ निम्नलिखित बिन्दुओं के आधार पर लिखिए – (2)
i. दो रचनाएँ
ii. भावपक्ष – कलापक्ष
8. परशुराम ने सहस्त्रबाहु का वध क्यों किया था? लिखिए। (2)
अथवा
मुरझाकर गिर रही पत्तियाँ किसका प्रतीक है? इनके माध्यम से कवि जयशंकर प्रसाद क्या कहना चाहते है?
9. कवि नागार्जुन ने फसल को हज़ार-हज़ार खेतों की मिट्टी का गुण-धर्म क्यों कहा है? लिखिए। (2)
अथवा
संगतकार किन-किन मुख्य रूपों में मुख्य गायक-गायिकाओं की मदद करते हैं?
10. खण्डकाव्य की कोई दो विशेषताएँ लिखिए। (2)
अथवा
स्थायीभाव और संचारीभाव में कोई दो अंतर लिखिए।
11. मात्रिक छंद और वर्णिक छंद में कोई दो अंतर लिखिए। (2)
अथवा
मानवीकरण अलंकार की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।
12. ‘आना एक उनि’ सूत्र के अनुसार गद्य की प्रमुख विधाओं के नाम लिखिए। (2)
अथवा
कहानी और उपन्यास में कोई दो अंतर लिखिए।
13. स्वयं प्रकाश अथवा यशपाल की साहित्यिक विशेषताएँ निम्नलिखित बिन्दुओं के आधार पर लिखिए – (2)
i. दो रचनाएँ
ii. भाषा-शैली
14. कैप्टन बार-बार मूर्ति पर चश्मा क्यों लगा देता था? लिखिए। (2)
अथवा
लेखक को नवाब साहब के किन हाव-भावों से महसूस हुआ कि वे उनसे बातचीत करने के लिए तनिक भी उत्सुक नहीं हैं?
15. लेखिका मन्नू भंडारी के पिताजी के मुख पर गर्व और संतोष का क्या कारण था? (2)
अथवा
किन महत्त्वपूर्ण आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए सुई धागे का आविष्कार हुआ होगा? लिखिए।
16. निम्नलिखित वाक्यांश के लिए एक शब्द लिखिए – (2)
i. जो पहले कभी नहीं हुआ
ii. जिसे बाँटा न जा सके
अथवा
निम्नलिखित शब्दों के अनेकार्थी शब्द लिखिए –
कनक, आम, मनका, कर
17. भोलानाथ अपने साथियों को देखकर सिसकना क्यों भूल जाता है? लिखिए। (2)
अथवा
कुछ रचनाकारों के लिए आत्मानुभूति के साथ-साथ बाहरी दबाव भी महत्वपूर्ण होता है। यह बाहरी दबाव कौन-कौन से हो सकते हैं?
18. निम्नलिखित काव्यांश का संदर्भ-प्रसंग सहित भावार्थ लिखिए – (3)
उज्ज्वल गाथा कैसे गाऊँ, मधुर चाँदनी रातों की।
अरे खिल-खिला कर हँसते होने वाली उन बातों की।
मिला कहाँ वह सुख जिसका मैं स्वप्न देखकर जाग गया।
आलिंगन में आते-आते मुसक्या कर जो भाग गया।
अथवा
तुम्हारी यह दंतुरित मुसकान
मृतक में भी डाल देगी जान
धूलि-धूसर तुम्हारे ये गात…
छोड़कर तालाब मेरी झोंपड़ी में खिल रहे जलजात
परस पाकर तुम्हारा ही प्राण,
पिघलकर जल बन गया होगा कठिन पाषाण
19. निम्नलिखित गद्यांश की संदर्भ-प्रसंग सहित व्याख्या लिखिए – (3)
हाथ उठा-उठाकर नारे लगाती, हड़तालें करवाती, लड़कों के साथ शहर की सड़कें नापती लड़की को अपनी सारी आधुनिकता के बावजूद बर्दाश्त करना उनके लिए मुश्किल हो रहा था तो किसी की दी हुई आज़ादी के दायरे में चलना मेरे लिए। जब रगों में लहू की जगह लावा बहता हो तो सारे निषेध, सारी वर्जनाएँ और सारा भय कैसे ध्वस्त हो जाता है, यह तभी जाना और अपने क्रोध से सबको थरथरा देने वाले पिता जी से टक्कर लेने का जो सिलसिला तब शुरू हुआ था, राजेन्द्र से शादी की, तब तक वह चलता ही रहा।
अथवा
हमारी समझ में मानव संस्कृति की जो योग्यता आग व सुई-धागे का आविष्कार कराती है; वह भी संस्कृति है जो योग्यता तारों की जानकारी कराती है, वह भी है; और जो योग्यता किसी महामानव से सर्वस्व त्याग कराती है, वह भी संस्कृति है। और सभ्यता? सभ्यता हैं संस्कृति का परिणाम। हमारे खाने-पीने के तरीके, हमारे ओढ़ने पहनने के तरीके, हमारे गमना-गमन के साधन, हमारे परस्पर कट मरने के तरीके; सब हमारी सभ्यता हैं।
20. ‘समय का महत्त्व’ विषय पर एक अनुच्छेद लिखिए। (3)
अथवा
वार्षिक परीक्षा की तैयारी के संबंध में दो मित्रों के मध्य संवाद लिखिए।
21. निम्नलिखित अपठित काव्यांश अथवा गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए – (4)
वह स्नेह की मूर्ति दयामयी माता-तुल्य महीं है।
उसके प्रति कर्तव्य तुम्हारा क्या कुछ शेष नहीं है?
हाथ पकड़कर प्रथम जिन्होंने चलना तुम्हें सिखाया।
भाषा सिखा हृदय का अद्भुत रूप स्वरूप दिखाया।।
प्रश्न –
i. उपर्युक्त पद्यांश का उपयुक्त शीर्षक लिखिए।
ii. स्नेह की दयामयी मूर्ति कौन है?
iii. उपर्युक्त पद्यांश का भावार्थ लिखिए।
अथवा
मनुष्य का जीवन बहुत संघर्षमय होता है। उसे पग-पग पर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। फिर भी ईश्वर के द्वारा जो मनुष्य रूपी वरदान की निर्मिति इस पृथ्वी पर हुई है मानो धरती का रूप ही बदल गया है यह संसार कर्म करने वाले मनुष्य के आधार पर ही टिका हुआ है देवता भी उनसे ईर्ष्या करते हैं मनुष्य अपने कर्मबल के कारण श्रेष्ठ है। धन्य है मनुष्य का जीवन।
प्रश्न –
i. उपर्युक्त गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक लिखिए।
ii. मनुष्य किस कारण श्रेष्ठ माना गया है?
iii. उपर्युक्त गद्यांश का सारांश लिखिए।
22. वार्ड में व्याप्त गंदगी को दूर करवाने का निवेदन करते हुए अपने शहर के नगरपालिका अधिकारी को आवेदन-पत्र लिखिए। (4)
अथवा
हाई स्कूल परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद अपने छोटे भाई-बहन से विषय चयन के बारे में जानकारी लेते हुए पत्र लिखिए।
23. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर रुपरेखा सहित सारगर्भित निबंध लिखिए – (4)
i. जीवन में खेलों का महत्त्व
ii. स्वच्छ भारत अभियान
iii. विज्ञान का महत्त्व
iv. पर्यावरण प्रदूषण
v. मेरी प्रिय पुस्तक