MP Board 10th Hindi Practice Set 1 :10वी हिन्दी परीक्षा पूर्व अभ्यास प्रश्न पत्र

MP Board 10th Hindi Practice Set 1 : एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए यहाँ हिंदी विषय का MP Board 10th Hindi Practice Set 1 (सेट-अ) दिया गया है। यह अभ्यास प्रश्न पत्र नवीनतम परीक्षा पैटर्न के अनुसार तैयार किया गया है, जिससे छात्रों को वार्षिक परीक्षा की तैयारी में सहायता मिलेगी। इस MP Board 10th Hindi Practice Set 1 को हल करके आप अपनी तैयारी का मूल्यांकन कर सकते हैं और परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त कर सकते हैं।

परीक्षा पूर्व अभ्यास प्रश्न पत्र – 2023-24
कक्षा – 10वीं (सेट – अ)
विषय – हिन्दी
समय – 3 घंटा पूर्णांक – 75

निर्देश :-

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

i. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।

ii. प्रत्येक प्रश्न के लिए आवंटित अंक उसके सम्मुख अंकित हैं।

iii. प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक 30 वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। प्रत्येक उप-प्रश्न पर 1 अंक निर्धारित हैं।

iv. प्रश्न क्रमांक 6 से 17 तक कुल 12 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 2 अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा लगभग 30 शब्द हैं।

v. प्रश्न क्रमांक 18 से 20 तक कुल 3 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 3 अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा लगभग 75 शब्द हैं।

vi. प्रश्न क्रमांक 21 से 23 तक कुल 3 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 4 अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा लगभग 120 शब्द हैं।

vii. प्रश्न क्रमांक 6 से 23 तक सभी प्रश्नों के आंतरिक विकल्प दिए गए हैं।

viii. यह प्रश्न पत्र अभ्यास मात्र के लिए है। यह आवश्यक नहीं कि वार्षिक परीक्षा में इसी तरह के अथवा यही प्रश्न पूछे जाएँ।

1. सही विकल्प का चयन कर लिखिए – (1×6=6)

i. प्रयोगवाद के जनक माने जाते हैं-

(अ) महादेवी वर्मा

(ब) अज्ञेय

(स) सूरदास

(द) सुमित्रानंदन पन्त

ii. हारिल पक्षी से तुलना की गई है –

(अ) गोपियों की

(ब) उद्धव की

(स) कृष्ण की

(द) ब्रजवासियों की

iii. “विभावानुभाव व्यभिचारी संयोगाद्रसः निष्पत्ति” यह परिभाषा है –

(अ) आचार्य विश्वनाथ की

(ब) मम्मट की

(स) पं. जगन्नाथ की

(द) भरतमुनि की

iv. नेता जी की मूर्ति लगवाई गई थी –

(अ) वन विभाग द्वारा

(ब) नगरपालिका द्वारा

(स) नगरनिगम द्वारा

(द) शिक्षा विभाग द्वारा

v. जिस समास में प्रथम पद विशेषण और दूसरा पद विशेष्य होता है उसे कहते हैं –

(अ) द्विगु समास

(ब) द्वन्द्व समास

(स) अव्ययीभाव समास

(द) कर्मधारय समास

vi. ‘माता का अँचल’ पाठ में भोलानाथ के बाबूजी पाठ करते थे –

(अ) रामायण का

(ब) गीता का

(स) चालीसा का

(द) महाभारत का

2. उचित विकल्प द्वारा रिक्त स्थानों की पूर्ति कर लिखिए – (1×6=6)

i. ‘उत्साह’ एक ______-गीत है। (प्रेरणा/आह्वान/भक्ति)

ii. भावों को उद्दीप्त करने वाले पदार्थ ______ कहलाते हैं। (विभाव/अनुभाव/उद्दीपन)

iii. भाव प्रधान साहित्य को ______ कहते हैं। (काव्य/गद्य/लेख)

iv. बालगोबिन भगत की प्रभातियाँ ______-मास से शुरू होती थी। (चैत्र/फागुन/कार्तिक)

v. ______-वाक्य से किसी कार्य के निषेध अर्थात् न होने का बोध होता है। (निषेधवाचक/प्रश्नवाचक/आज्ञावाचक)

vi. ‘साना साना हाथ जोड़ि’ पाठ गद्य की ______ विधा में लिखा गया है। (डायरी/रिपोर्ताज/यात्रावृत्तांत)

3. निम्नलिखित कथनों के समक्ष सत्य या असत्य लिखिए – (1×6=6)

i. वीर व्यक्ति अपनी प्रशंसा स्वयं करते हैं।

ii. दृश्य काव्य में अभिनव तत्व प्रधान होता है।

iii. नाटक गद्य की गौण विधा में आता है।

iv. लखनऊ का बालमखीरा प्रसिद्ध है।

v. शब्द शक्ति के तीन प्रकार होते हैं।

vi. लेखक अज्ञेय मनोविज्ञान के विद्यार्थी थे।

4. सही जोड़ी का मिलान कर लिखिए – (1×6=6)

स्तम्भ (अ)स्तम्भ (ब)
i. सप्तक(क) देवी-देवताओं का निवास
ii. प्रस्तुत के माध्यम से अप्रस्तुत का बोध(ख) सात का समूह
iii. जिसका ज्ञान कम हो(ग) शब्द ध्वनि
iv. लोकोक्ति(घ) सप्ताह के दिन
v. श्रुति(च) अन्योक्ति अलंकार
vi. खेदुम(छ) अज्ञानी
(ज) अल्पज्ञ
(झ) कहावत

5. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में लिखिए – (1×6=6)

i. जयशंकर प्रसाद की ‘आत्मकथ्य’ कविता किस पत्रिका में प्रकाशित हुई थी?

ii. अनुभाव किसे कहते हैं?

iii. ‘संस्कृति’ निबन्ध हमें किससे टकराने की प्रेरणा देता है?

iv. दो स्वरों के आपस में मिलने पर कौन-सी संधि होगी?

v. भोलानाथ और उसके साथी ‘अमोले’ को घिसकर क्या बजाते थे?

vi. ‘हिरोशिमा’ नामक कविता किस काव्य संग्रह से ली गई है?

6. रीतिकाल को श्रृंगार काल क्यों कहा गया है? लिखिए। (2)

अथवा

प्रगतिवादी कोई दो कवि एवं उनकी एक-एक रचना का नाम लिखिए।

7. जयशंकर प्रसाद अथवा नागार्जुन की काव्यगत विशेषताएँ निम्नलिखित बिन्दुओं के आधार पर लिखिए – (2)

i. दो रचनाएँ

ii. साहित्य में स्थान

8. गोपियों के अनुसार राजा का धर्म क्या होना चाहिए? (2)

अथवा

राम-लक्ष्मण-परशुराम संवादपाठ के आधार पर राम और लक्ष्मण के स्वभाव की एक-एक विशेषता लिखिए।

9. कवि निराला की आँख फागुन की सुंदरता से क्यों नहीं हट रही है? (2)

अथवा

बच्चे की मुसकान और एक बड़े व्यक्ति की मुसकान में क्या अंतर है? कोई दो प्रमुख अंतर लिखिए।

10. प्रबंध काव्य और मुक्तक काव्य में कोई दो अंतर लिखिए। (2)

अथवा

हास्य रस की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।

11. दोहा छंद के लक्षण उदाहरण सहित लिखिए। (2)

अथवा

अतिशयोक्ति अलंकार की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।

12. ‘कथावस्तु‘ (कथानक) के आधार पर कहानी के तत्वों के नाम लिखिए। (2)

अथवा

जीवनी और आत्मकथा में कोई दो अंतर लिखिए।

13. रामवृक्ष बेनीपुरी अथवा यतीन्द्र मिश्र की साहित्यिक विशेषताएँ निम्नलिखित बिन्दुओं के आधार पर लिखिए – (2)

i. दो रचनाएँ

ii. साहित्य में स्थान

14. मूर्ति पर लगा सरकंडे का चश्मा क्या उम्मीद जगाता है? (2)

अथवा

नवाब साहब द्वारा खीरा खाने की तैयारी का वर्णन लखनवी अंदाज़पाठ के आधार पर लिखिए।

15. ‘एक कहानी यह भीआत्मकथ्य में लेखिका के पिता ने रसोई को भटियारखानाकहकर क्यों संबोधित किया है? (2)

अथवा

आग की खोज एक बहुत बड़ी खोज क्यों मानी जाती है? इस खोज के पीछे रही प्रेरणा के मुख्य स्रोत क्या रहे होंगे?

16. निम्नलिखित वाक्यांशो के लिए एक शब्द लिखिए – (2)

i. जो देखने में प्रिय लगे

ii. जिसका वर्णन ना किया जा सके

अथवा

निम्नलिखित वाक्यों में उनके समक्ष लिखे निर्देश के अनुसार परिवर्तन कर वाक्य को पुनः लिखिए –

i. तुम्हें समय से पढ़ना चाहिए। (आज्ञावाचक वाक्य)

ii. सत्य की सदैव जीत होती है। (प्रश्नवाचक वाक्य)

17. कभी श्वेत तो कभी रंगीन पताकाओं का फहराना किन अलग-अलग अवसरों की ओर संकेत करता है? (2)

अथवा

खेदुम में घूमते हुए चक्र को किस नाम से जाना जाता है? उसको घुमाने के पीछे क्या मान्यता है?

18. निम्नलिखित काव्यांश का संदर्भ-प्रसंग सहित भावार्थ लिखिए – (3)

बादल, गरजो!

घेर घेर घोर गगन, धाराधर ओ!

ललित ललित, काले घुँघराले,

बाल कल्पना के से पाले,

विद्युत-छबि उर में, कवि, नवजीवन वाले!

वज्र छिपा, नूतन कविता,

फिर भर दो-

बादल, गरजो!

अथवा

मुख्य गायक के चट्टान जैसे भारी स्वर का साथ देती

वह आवाज़ सुंदर कमज़ोर काँपती हुई थी

वह मुख्य गायक का छोटा भाई है

या उसका शिष्य

या पैदल चलकर सीखने आने वाला दूर का कोई रिश्तेदार

मुख्य गायक की गरज़ में

19. निम्नलिखित गद्यांश की संदर्भ-प्रसंग सहित व्याख्या लिखिए – (3)

नवाब साहब ने सतृष्ण आँखों से नमक मिर्च के संयोग से चमकती खीरे की फाँकों की ओर देखा। खिड़की के बाहर देखकर दीर्घ निश्वास लिया। खीरे की एक फाँक उठाकर होंठों तक ले गए। फाँक को सूँघा। स्वाद के आनंद में पलकें मुँद गईं। मुँह में भर आए पानी का घूँट गले से उतर गया। तब नवाब साहब ने फाँक को खिड़की से बाहर छोड़ दिया। नवाब साहब खीरे की फाँकों को नाक के पास ले जाकर, वासना से रसास्वादन कर खिड़की के बाहर फेंकते गए।

अथवा

एक संस्कृत व्यक्ति किसी नयी चीज की खोज करता है, किन्तु उसकी संतान को वह अपने पूर्वज से अनायास ही प्राप्त हो जाती है। जिस व्यक्ति की बुद्धि ने अथवा उसके विवेक ने किसी भी नए तथ्य का दर्शन किया, वह व्यक्ति ही वास्तविक संस्कृत व्यक्ति है और उसकी संतान जिसे अपने पूर्वज से वह वस्तु अनायास ही प्राप्त हो गई है, वह अपने पूर्वज की भाँति सभ्य भले ही बन जाए, संस्कृत नहीं कहला सकता।

20. अगरबत्ती विक्रय हेतु एक विज्ञापन तैयार कीजिए। (3)

अथवा

विद्यालय में प्रवेश को लेकर एक अभिभावक और प्राचार्य के मध्य संवाद लिखिए।

21. निम्नलिखित अपठित काव्यांश अथवा गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए – (4)

पूर्व चलने के बटोही,

बाट की पहचान कर ले।

पुस्तकों में है नहीं

छापी गयी इनकी कहानी,

हाल इनका ज्ञात होता

है न औरों की जबानी,

अनगिनत राही गए इस

राह से उनका पता क्या,

पर गए कुछ लोग इस पर

छोड़ पैरों की निशानी,

प्रश्न –

i. उपर्युक्त पद्यांश का उपयुक्त शीर्षक लिखिए।

ii. चलने के पूर्व बटोही को क्या करना चाहिए?

iii. उपर्युक्त पद्यांश का भावार्थ लिखिए।

अथवा

दुःख के वर्ग में जो स्थान भय का है, वही स्थान आनंद-वर्ग में उत्साह का है। भय में हम प्रस्तुत कठिन स्थिति के नियम से विशेष रूप से दुःखी और कभी-कभी उस स्थिति से अपने को दूर रखने के लिए प्रयत्नवान भी होते हैं। उत्साह में हम आने वाली कठिन स्थिति के भीतर साहस के अवसर के निश्चय द्वारा प्रस्तुत कर्म-सुख की उमंग से अवश्य प्रयत्नवान होते हैं। उत्साह से कष्ट या हानि सहने की दृढ़ता के साथ-साथ कर्म में प्रवृत्ति होने के आनंद का योग रहता है। साहसपूर्ण आनंद की उमंग का नाम उत्साह है। कर्म-सौंदर्य के उपासक ही सच्चे उत्साही कहलाते हैं।

प्रश्न –

i. उपर्युक्त गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक लिखिए।

ii. उत्साह का स्थान क्या है?

iii. उपर्युक्त गद्यांश का सारांश लिखिए।

22. अपने जिले के जिलाधीश को ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर प्रतिबंध लगाने हेतु आवेदन पत्र लिखिए। (4)

अथवा

हाई स्कूल परीक्षा में प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर अपने मित्र को एक बधाई-पत्र लिखिए।

23. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर रुपरेखा सहित सारगर्भित निबंध लिखिए – (4)

i. विद्यार्थी जीवन में अनुशासन का महत्त्व

ii. मोबाइल के लाभ और हानि

iii. जल ही जीवन है

iv. पर्यावरण सुरक्षा

v. मेरी दिनचर्या

Leave a Comment