MP Board 10th Control and Coordination Question Bank अध्याय 6: नियंत्रण एवं समन्वय

MP Board 10th Control and Coordination Question Bank अध्याय – 7 नियंत्रण एवं समन्वय


प्रश्न 1 : सही विकल्प चुनकर उत्तर लिखिए – (प्रत्येक का 1 अंक)

  1. एक न्यूरॉन में इलेक्ट्रिकल संकेत का रासायनिक संकेत में परिवर्तन निम्नलिखित में घटित होता है-
    (अ) कोशिकाएं (ब) एक्सोन (स) डेंड्राइट (द) एक्सोन सिरा
  2. मनुष्य में पर्यावरण से सभी सूचनाओं की संवेदना ग्रहण करने हेतु ग्राही अंग हैं-
    (अ) आंतरिक कर्ण (ब) नाक (स) जिह्वा (द) उपरोक्त सभी
  3. मस्तिष्क की एक तंत्रिका कोशिका में सूचना प्रेषण का सही क्रम है-
    (अ) डेंड्राइट, कोशिकाकाय, एक्सोन
    (ब) कोशिकाकाय, एक्सोन, डेंड्राइट
    (स) एक्सोन, डेंड्राइट, कोशिकाकाय
    (द) डेंड्राइट, एक्सोन, कोशिकाकाय
  4. वह स्थान जहां से एक न्यूरॉन दूसरे न्यूरॉन से जुड़ता है वह कहलाता है-
    (अ) सिनेप्स (ब) तंत्रिका (स) डेंड्राइट (द) कोशिकाकाय
  5. मनुष्य के मस्तिष्क में प्रतिवर्ती चाप का निर्माण होता है-
    (अ) मेरूरज्जु में (ब) न्यूरॉन में (स) अग्र मस्तिष्क में (द) उपरोक्त सभी
  6. प्रतिवर्ती चाप में सूचनाओं का ग्रहण करने वाली तंत्रिका कहलाती है-
    (अ) संवेदी तंत्रिका कोशिका (ब) प्रेरक तंत्रिका कोशिका
    (स) प्रति सारण तंत्रिका कोशिका (द) प्रतिवर्ती तंत्रिका कोशिका
  7. मनुष्य में केंद्रीय तंत्रिका तंत्र निर्मित होता है
    (अ) मस्तिष्क तथा मेरूरज्जु से (ब) मेरूरज्जु तथा प्रतिवर्ती चाप से
    (स) मेरूरज्जु तथा अग्र मस्तिष्क से (द) मेरूरज्जु तथा पश्च मस्तिष्क से
  8. मनुष्य में परिधीय तंत्रिका तंत्र का निर्माण होता है-
    (अ) कपाल तंत्रिकाओ तथा मेरू तंत्रिकाओं से
    (ब) मेरूरज्जु तथा पश्च मस्तिष्क से
    (स) मेरूरज्जु तथा अग्र मस्तिष्क से
    (द) उपरोक्त में से कोई नहीं
  9. मस्तिष्क का मुख्य सोचने वाला भाग है-
    (अ) अग्र मस्तिष्क (ब) पश्च मस्तिष्क
    (स) मेरूरज्जु (द) उपरोक्त में से कोई नहीं
  10. मनुष्य में प्रतिवर्ती क्रिया का केंद्र है-
    (अ) अग्र मस्तिष्क (ब) पश्च मस्तिष्क

(स) मेरूरज्जु (द) उपरोक्त में से कोई नहीं

  1. सुनने देखने और सूंघने के केंद्र मस्तिष्क के किस भाग में होते हैं-
    (अ) अग्र मस्तिष्क (ब) पश्च मस्तिष्क
    (स) मध्य मस्तिष्क (द) मेरूरज्जु
  2. भूख का केंद्र मस्तिष्क के किस भाग में होता है-
    (अ) अग्र मस्तिष्क में (ब) पश्च मस्तिष्क में
    (स) मध्य मस्तिष्क में (द) मेरूरज्जु में
  3. रक्तदाब लार आना तथा वमन का केंद्र मस्तिष्क के किस भाग में होता है-
    (अ) पश्च मस्तिष्क में स्थित मेडुला में (ब) अग्र मस्तिष्क में
    (स) मध्य मस्तिष्क में (द) उपरोक्त में से कोई नहीं
  4. एक सीधी रेखा में चलना साइकिल चलाना एक पेंसिल उठाना जैसी किया है मस्तिष्क के किस भाग से नियंत्रित होती हैं-
    (अ) अनु मस्तिष्क से (ब) अग्र मस्तिष्क से
    (स) मेरूरज्जु से (द) मध्य मस्तिष्क से
  5. मानव मस्तिष्क का कौन सा भाग ऐच्छिक क्रियाओं की परिशुद्धि तथा शरीर की संस्थिति तथा संतुलन के लिए उत्तरदाई होता है-
    (अ) मध्य मस्तिष्क (ब) अग्र मस्तिष्क
    (स) मेरूरज्जु (द) अनु मस्तिष्क
  6. जंतुओं में नियंत्रण और समन्वय के लिए उत्तरदायी ऊतक है –
    अ. तंत्रिका ऊतक ब. पेशीय ऊतक
    स. दोनो द. दोनों नही
  7. हमारी ज्ञानेंद्रियां है –
    अ. आंतरिक कर्ण ब. नाक
    स. जिह्वा द. उपरोक्त सभी
  8. दो तंत्रिका कोशिकाओं के मध्य खाली स्थान को कहते है-
    अ. द्रुमिका ब. सिनेप्स
    स. एक्सान द. आवेग
  9. निम्न में से कौन सा पादप हार्मोन है –
    अ. इंसुलिन ब. थायरोक्सिन
    स. एस्ट्रोजन द. साइटोकाइनिन
  10. निम्नलिखित में से कौन सा पादप हार्मोन नही है –
    अ. इंसुलिन ब. साइटोकाइनिन
    स. आक्सीन द. जिबरेलिन
  11. मनुष्य में पर्यावरण से सभी सूचनाओ की संवेदना ग्रहण करने हेतु ग्राही अंग है-
    अ. आंतरिक कर्ण ब. नाक
    स. जिह्वा द. उपरोक्त सभी
  12. निम्न में से कौन सी ग्रंथी जोड़े मे नही है –
    अ. एड्रीनल ब. वृषण
    स. पियूषटॅरी द. अण्डाशय
  13. एक न्यूरॉन में इलेक्ट्रिकल संकेत का रासायनिक संकेत में परिवर्तन निम्नलिखित में घटित होता है –
    अ. कोशिका काय ब. एक्सान
    स. डेंड्राइट द. सिरा
  14. निम्न में से किस ग्रंथि को मास्टर ग्रंथि भी कहते है –
    अ. एड्रिनल ब. पीयूष ग्रंथि
    स. इंसुलिन द. थायराइड ग्रंथि
  15. पौधों में आक्सीन का संश्लेषण होता है –
    अ. तने के अग्रभाग में ब. पत्तियों के मध्य भाग में
    स. फल में द. शाखाओं में
  16. पौधों में साइटोकिनिन प्रेरित करता है –
    अ. कोशिका विभाजन को ब. फलों के निर्माण को
    स. बीजो के अंकुरण को द. उक्त मे से कोई नहीं
  17. अंतः स्त्रावी ग्रंथियों से निकलने वाले हार्मोन –
    अ. सीधे रक्त में आते हैं
    ब. नलिकाओं द्वारा सीधे अंगों तक आते हैं
    स. हृदय को सबसे पहले पहुंचाए जाते हैं
    द. ग्रंथियों द्वारा सबसे पहले किडनी को पहुंचाए जाते हैं
  18. एड्रिनेलीन हार्मोन के स्त्राव से निम्नलिखित परिणाम होते हैं-
    अ. हृदय की धड़कन बढ़ जाती है
    ब. पेशियों में ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ जाती है
    स. पाचन तंत्र तथा त्वचा में रुधिर की आपूर्ति कम हो जाती है
    द. उपरोक्त सभी
  19. एड्रिनेलीन हार्मोन का स्राव होता है-
    अ. एड्रीनल ग्रंथि से ब. थायराइड ग्रंथि से
    स. पैंक्रियास से द. पैरा थायराइड ग्रंथि से

प्रश्न 2 : रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए- (प्रत्येक का 1 अंक)

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  1. कपाल तंत्रिकाओ और मेरूतंत्रिकाओ से मिलकर ………………. तंत्रिका तंत्र का निर्माण होता है |
  2. तंत्रिका तंत्र की प्रमुख ईकाई ………………. होता है |
  3. मनुष्य में प्रतिवर्ती क्रिया का केंद्र ……………….होता है | |
  4. मनुष्य के मस्तिष्क में सोचने वाला भाग ……………….होता है |
  5. टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का स्त्राव मुख्यतः ………………. से होता है |
  6. पकी हुई फलियाँ वृक्ष से अलग होकर ………………. के कारण गिरती है|

प्रश्न 3 : सही जोड़ी मिलाइए- (प्रत्येक का 1 अंक)

कॉलम Aकॉलम B
1. भूख का केंद्रa. प्रकाशानुवर्तन
2. केंद्रीय तंत्रिका तंत्रb. वृद्धि हार्मोन का कम स्त्राव
3. परिधीय तंत्रिका तंत्रc. अंत:स्त्रावी ग्रंथी
4. दो तंत्रिकाओ के मध्य खाली स्थानd. एस्ट्रोजन, प्रोजेस्ट्रान.
5. मास्टर ग्रंथिe. आयोडीन
6. थायरोक्सीन का संश्लेषणf. पीयूष (पिट्यूटरी)
7. मादा हार्मोनg. सिनेप्स
8. हार्मोन्स का स्त्रवणh. कपाल तंत्रिकाएँ और मेरूरज्जु
9. बौनापनi. मस्तिष्क व मेरूरज्जु
10. सूरजमुखी की गतिj. अग्र मस्तिष्क

प्रश्न 4 : सत्य/असत्य लिखिए- (प्रत्येक का 1 अंक)

  1. पौधों में 6 पादप हॉर्मोन पाए जाते हैं |
  2. अन्तःस्त्रावी ग्रंथियां नलिकविहीन होती हैं|
  3. एड्रेनल हॉर्मोन अग्नाशय से निकलता है |
  4. टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन मादाओ में द्वितीयक लैंगिक लक्षणों के विकास में सहायक है |
  5. भूख का केंद्र पश्च मस्तिष्क होता है |

प्रश्न 5 : एक शब्द या वाक्य में उत्तर लिखिए- (प्रत्येक का 1 अंक)

  1. मनुष्य में मस्तिष्क और मेरूरज्जु मिलकर कौन सा तंत्रिका तंत्र बनाते है ?
  2. सुनने, देखने और सूंघने के केंद्र मस्तिष्क के किस भाग में होता है ?
  3. प्रतिवर्ती चाप में सूचनाओ को ग्रहण करने वाली तंत्रिका क्या कहलाती है ?
  4. अग्नाशय से किस हार्मोन का स्त्रावण होता है ?
  5. मनुष्य में आयोडीन की कमी से कौन सा रोग होता है ?
  6. किस हार्मोन की कमी से मधुमेह रोग होता है ?
  7. मस्तिष्क का कौन-सा भाग हमारे शरीर के संतुलन को नियंत्रित करता है ?
  8. मनुष्य में पुरूष हार्मोन का नाम बताइए |
  9. मास्टर ग्रंथि के नाम से किस अंत:स्त्रावी ग्रंथी को जाना जाता है ?
  10. मनुष्य में वमन तथा रक्तदाब का केंद्र मस्तिष्क के किस भाग में होता है ?

39


प्रश्न 6 : लघु उत्तरीय प्रश्न-

भाग-क …………………………………….. (3 अंक)

  1. तंत्रिका कोशिका का नामांकित चित्र बनाइए |
  2. प्रतिवर्ती चाप का नामांकित चित्र बनाइए |
  3. मनुष्य में प्रतिवर्ती क्रिया किस प्रकार होती है ?
  4. मस्तिष्क का कौन सा भाग शरीर की स्थिति तथा संतुलन का अनुरक्षण करता है?
  5. मनुष्य के हृदय का नामांकित चित्र बनाइए |
  6. अपोहन की प्रक्रिया स्पष्ट कीजिये |
  7. मनुष्य में आमाशय में भोजन के किन अवयवों का पाचन होता है ? इसमें सहायक विकरों के नाम लखिए|

भाग-ख …………………………………….. (3 अंक)

  1. मस्तिष्क के विभिन्न भागों के नाम और उनके कार्य लिखिए |
  2. पादप हार्मोन का पौधों के लिए क्या महत्व है ?
  3. पादप हार्मोन ऑक्सीन के कार्य लिखिए |
  4. पादप हार्मोन जिबरेलिन के कार्य लिखिए |
  5. पादप हार्मोन साइटोकिनिन के कार्य लिखिए |
  6. पादप हार्मोन एबसीसिक अम्ल के कार्य लिखिए |
  7. आयोडीन युक्त नमक का उपयोग करने की सलाह क्यों दी जाती है ?
  8. मनुष्य के हृदय का नामांकित चित्र बनाइए |
  9. पादप हार्मोन इथीलीन के कार्य लिखिए |

भाग-ग……………………………………..(3 अंक)

  1. मनुष्य में पाई जाने वाली किन्ही 3 अंत:स्त्रावी ग्रंथियों के नाम एवं कार्य लिखिए |
  2. गैसों के अधिकतम विनिमय हेतु वायु कूपिकाएं किस प्रकार अभिकल्पित हैं?
  3. पादपों में प्रकाश अनुवर्तन गति किस प्रकार होती है ?
  4. मनुष्य में स्त्रावित होने वाले नर तथा मादा हार्मोन का नाम लिखिए |
  5. मानव मस्तिष्क का नामांकित चित्र बनाइए |
  6. नेफ्रॉन की संरचना एवं कार्यविधि का वर्णन कीजिये |
  7. मनुष्य के हृदय में दोहरे परिसंचरण पथ की व्याख्या कीजिये |
  8. हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी के परिणामों की व्याख्या कीजिये |

Leave a Comment