MP Board 10th The Human Eye and the Colourful World Question Bank अध्याय 10: मानव नेत्र तथा रंग-बिरंगा संसार

MP Board 10th The Human Eye and the Colourful World Question Bank : अध्याय 10: मानव नेत्र तथा रंग-बिरंगा संसार
अध्याय -11 मानव नेत्र तथा रंग बिरंगा संसार

प्रश्न 1 : सही विकल्प चुनकर उत्तर लिखिए – (प्रत्येक का 1 अंक)

  1. इंद्रधनुष बनने का कारण है –
    अ) विसरण
    ब) वर्ण विक्षेपण
    स) परावर्तन
    द) अपवर्तन
  2. प्रकाश के विक्षेपण से प्राप्त सात रंगों के समूह को कहते हैं
    अ) प्रतिबिम्ब
    ब) स्पेक्ट्रम
    स) छाया
    द) इनमें से कोई नही
  3. आकाश के नीले रंग का कारण है –
    अ) प्रकाश का प्रकीर्णन
    ब) प्रकाश का विक्षेपण
    स) प्रकाश का अपवर्तन
    द) प्रकाश का परावर्तन
  4. गहरे समुद्र में जल का रंग नीला दिखाई देने का कारण है –
    अ) जल में शैवाल की उपस्थिति
    ब) जल में प्रकाश का परावर्तन
    स) प्रकाश का प्रकीर्णन
    द) समुद्र द्वारा प्रकाश का अवशोषण
  5. प्रिज्म के दो फलकों के बीच का कोण कहलाता है –
    अ) प्रिज्म कोण
    ब) आपतन कोण
    स) अपवर्तन कोण
    द) परावर्तन कोण
  6. वर्ण विक्षेपण होता है –
    अ) दर्पण से
    ब) प्रिज्म से
    स) लेंस से
    द) कांच के आयताकार गुटके से
  7. मानव नेत्र में उपस्थित लेंस है
    अ) उत्तल लेंस
    ब) अवतल लेंस
    स) कोई नही
    द) दोनों लेंस
  8. मानव नेत्र के जिस भाग पर किसी वस्तु का प्रतिबिम्ब बनता है वह है –
    अ) कार्निया
    ब) रेटिना
    स) पुतली
    द) परितारिका
  9. दूरदृष्टिदोष के निवारण के लिए उपयोग किया जाने वाला लेंस है-
    अ) गोलीय बेलनाकार लेंस
    ब) उत्तल लेंस
    स) द्विफोकसीय लेंस
    द) अवतल लेंस

प्रश्न 2 : रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए- (प्रत्येक का 1 अंक)

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  1. प्रिज्म द्वारा ……………….. रंग की प्रकाश किरण का विचलन सर्वाधिक होता है।
  2. मानव नेत्र में प्रकाश एक पतली झिल्ली से होकर प्रवेश करता है,जिसे ……………….. कहते हैं।
  3. दूर दृष्टि दोष का कारण नेत्र गोलक का ……………….. हो जाना है।

आंख के रंगीन भाग को ……………….. कहते हैं।

  1. मानव नेत्र का ……………….. नेत्रदान में दान किया जाता है ।
  2. आंख के बीच के छिद्र को ……………….. कहते हैं।

    प्रश्न 3 : सही जोड़ी मिलाइए – (प्रत्येक का 1 अंक)

    कॉलम Aकॉलम B
    1. नेत्र रोगa) घने जंगल के वितान से सूर्य प्रकाश का गुजरना
    2. टिंडल प्रभावb) इन्द्रधनुष
    3. आकाश का नीला रंगc) वायुमंडलीय अपवर्तन
    4. तारों का टिमटिमानाd) कम प्रकाश में धुंधला दिखना
    5. प्राकृतिक स्पेक्ट्रमe) प्रकीर्णन

    प्रश्न 4 : सत्य/असत्य लिखिए- (प्रत्येक का 1 अंक)

    1. मनुष्य की आंख में परितारिका कॉर्निया के पीछे की ओर स्थित संरचना होती है |
    2. निकट-दृष्टि दोष से पीड़ित व्यक्ति की आंख में दूर बिंदु अनंत पर न होकर,नेत्र के पास आ जाता है |
    3. दूर-दृष्टि से पीड़ित व्यक्ति की आंख में निकट बिंदु सामान्य-निकट बिंदु से दूर हट जाता है |
    4. तारों का टिमटिमाना परावर्तन की क्रिया का परिणाम है |
    5. अग्रिम सूर्योदय का दिखना अपवर्तन की क्रिया का परिणाम है |

    प्रश्न 5 : एक शब्द या वाक्य में उत्तर लिखिए- (प्रत्येक का 1 अंक)

    1. कम प्रकाश में पुतली पर क्या प्रभाव पड़ता है ?
    2. नेत्रदान में कितना समय लगता है ?
    3. रेटिना पर प्रतिबिंब कैसा बनता है ?
    4. तारों के टिमटिमाने का मुख्य कारण क्या है ?
    5. निकटदृष्टि दोष युक्त नेत्र के लिए प्रतिबिम्ब कहाँ बनता है ?

    प्रश्न 6 : लघु उत्तरीय प्रश्न-

    भाग-क……………………………………………………………….(3 अंक)

    1. किसी प्रिज्म से श्वेत प्रकाश गुजारने पर वह अवयवी वर्णों में विक्षेपित होता है ,परन्तु आयताकार कांच पट्टिका से ऐसा नहीं होता |क्यों?
    2. टिंडल प्रभाव उत्पन्न करने में प्रकीर्णन की भूमिका लिखिए ?
    3. किसी अंतरिक्ष यात्री को आकाश नीले की अपेक्षा काला क्यों प्रतीत होता है?
    4. इन्द्रधनुष किस दिशा में बनता है ?इसका वर्णक्रम लिखिए|
    5. तारे क्यों टिमटिमाते हैं?
    6. प्रिज्म द्वारा श्वेत प्रकाश के वर्ण विक्षेपण को चित्र द्वारा दर्शाइए |
    7. सूर्य का स्पेक्ट्रम प्राप्त करने के लिए कांच के प्रिज्म का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया था?
    8. वर्ण विक्षेपण किसे कहते हैं?स्पष्ट कीजिये|

    भाग-ख ………………………………………………………………..(3 अंक)

    1. निकटदृष्टि दोष क्या है? कारण और निवारण के साथ चित्र भी बनाईए |
    2. दूर दृष्टि दोष क्या है ?इसके कारण और निवारण के साथ चित्र भी बनाईए |
    3. स्वच्छ आकाश का रंग नीला क्यों होता है ?
    4. तारे टिमटिमाते हैं परन्तु ग्रह नहीं ?व्याख्या कीजिये |
    5. जरा-दूर दृष्टिता के कारण एवं निवारण पर प्रकाश डालिए |
    6. कांच के प्रिज्म द्वारा श्वेत प्रकाश के विक्षेपण की प्रक्रिया का वर्णन कीजिये |

    Leave a Comment