MP Board 12th Biology Principles Inheritance Variation Question Bank: अध्याय – 5 वंशागति तथा विविधता के सिद्धांत
अध्याय – 5 वंशागति तथा विविधता के सिद्धांत
स्मरणीय बिंदु
- जनकों के लक्षणों का उनका संततियों में पहुँचना आनुवांशिकी कहलाता है।
- वैज्ञानिक मेंडल को आनुवांशिकी का पितामह कहा जाता है।
- मेंडल ने अपने वंशागति के प्रयोग मटर के पौधों पर किए थे।
- मेंडल ने आनुवांशिकता के तीन नियम प्रतिपादित किए थे- प्रभाविता का नियम, स्वतंत्र अपव्यूहन का नियम, पृथक्करण का नियम।
- मेंडल ने जीन को कारक कहा था।
- जीन विनिमय की क्रिया पैकीटॉन अवस्था में होती है।
- गुणसूत्रों का एक निश्चित क्रम कैरियोटाइप कहलाता है।
- हीमोफीलिया एक लिंग सहलग्न रोग है।
- लिंग निर्धारण की क्रिया Y गुणसूत्र पर निर्भर करती है।
प्रश्न 1 बहुविकल्पीय प्रश्न
(i) मेंडल ने अपने प्रयोग में किस पौधे का चयन किया-
(अ) चना
(ब) मटर
(स) सरसों
(द) गेहूँ
(ii) मनुष्य के लिंग निर्धारण के लिए कौन सा गुणसूत्र उत्तरदायी होता है-
(अ) X
(ब) Y
(स) XY
(द) इनमें से कोई नहीं
(iii) निम्न में से विषमयुग्मजी एलील है-
(अ) TT
(ब) tt
(स) Tt
(द) RR
(iv) यदि माता का रक्त समूह O तथा शिशु का भी रक्त समूह O हो तो पिता का रक्त समूह क्या होगा-
(अ) O
(ब) A
(स) B
(द) A
(v) निम्न में से कौन सा शुद्ध हाइब्रिड है-
(अ) Rrtt
(ब) TTrr
(स) TtRr
(द) TTRR
(vi) किस हाइब्रिड क्रॉस में संतति का जीनोटाइप होता है-
(अ) 1:7:1
(ब) 1:1:1:1
(स) 9:3:3:1
(द) 1:2:1
(vii) एक ही क्रोमोसोम में पाये जाने वाले जीन–
(अ) दूरी के आधार पर कई समूह बनाते हैं
(ब) एक सहलग्न समूह बनाते हैं
(स) कोई भी सहलग्न समूह नहीं बनाते
(द) इनमें से कोई नहीं
(viii) कैरियोटाइप की स्थिति और
को कहते हैं-
(अ) एन्यूप्लॉयडी
(ब) पोलीप्लॉयडी
(स) एलोपॉलीप्लॉयडी
(द) मोनोसोमी
(ix) एक विवाहित जोड़े के पहले से तीन पुत्रियाँ है वो अब चौथी संतान का सोच रहे हैं इस भावी संतान के पुत्र होने की संभावना कितने प्रतिशत होगी –
(अ) 100%
(ब) 50%
(स) 25%
(द) 0%
(x) जब कोई गुण एक से अधिक विपरीत जोड़ों द्वारा संचालित होता है तो उसे कहते हैं-
(अ) बहुविकल्पता
(ब) बहुअंडजता
(स) अपूर्ण प्रभाविता
(द) इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:
(i) दो लंबे पौधे के मध्य संकरण कराने से कुछ संतति बौनी उत्पन्न हुई, दोनों जनकों का जीनोटाइप ……………….. होगा।
(ii) सिकलसेल एनीमिया में वैलीन ग्लूटामिन अम्ल के द्वारा रिप्लेस होती है वैलीन को ……………….. कोडॉन कोड करता है।
(iii) एक ही क्रोमोसोम में पाये जाने वाली जीन एक ……………….. समूह बनाते हैं।
(iv) किसी जीनोटाइप द्वारा ……………….. प्रकार के युग्मक बन सकते हैं।
(v) सहलग्नता और पुनर्योजन का सिद्धांत ……………….. ने दिया।
(vi) मॉर्गन ने लिंगसहलग्न जीनों के अध्ययन के लिए ……………….. पर प्रयोग किया।
(vii) आनुवांशिकी का जनक ……………….. को कहते हैं।
(viii) मेंडल ने अपने प्रयोग में मटर के पौधे के ……………….. विपर्यायी लक्षणों को लिया है।
(ix) 21वें क्रोमोसोम में एक अतिरिक्त क्रोमोसोम आ जाने से ……………….. सिन्ड्रोम होता है।
(x) म्यूटाजेन ……………….. विकिरण है।
प्रश्न 3. सही जोड़ी बनाइए-
(I)
कॉलम A | कॉलम B |
---|---|
(i) टर्नर सिन्ड्रोम | (अ) X-सहलग्न अप्रभावी |
(ii) दात्रकोशिका अरक्तता | (ब) ![]() |
(iii) द्विसंकर क्रॉस फीनोटाइप | (स) 3:1 |
(iv) क्लाइनफेल्टर्स सिन्ड्रोम | (द) अलिंग क्रोमोसोमल अप्रभावी |
(v) हीमोफीलिया | (ई) ![]() |
(II)
कॉलम A | कॉलम B |
---|---|
(i) ![]() | (अ) स्वतंत्र अपव्यूहन |
(ii) गैमाकिरण | (ब) समजात |
(iii) बहुत्व फीनोटाइप | (स) प्लीयोट्रॉपिक जीन |
(iv) समान एलील | (द) उत्परिवर्तन |
(v) असतत विभिन्नता | (ई) मोनोसोमी |
प्रश्न 4. एक शब्द/वाक्य में उत्तर दीजिए-
(i) बहुएलील का एक उदाहरण दीजिए।
(ii) क्रासिंग ओवर विभाजन की किस अवस्था में होता है?
(iii) सर्वमान्य रक्त दाता समूह कौन-सा है?
(iv) रक्त समूह की जांच में प्रयुक्त एंटीसीरम में क्या पाए जाते हैं?
(v) संतान एवं रेसेसिव पेरेन्ट्स के बीच के क्रॉस को क्या कहते हैं?
(vi) O समूह पिता तथा O समूह वाले बच्चे का जीनोटाइप क्या होता है?
अति लघु उत्तरीय प्रश्न (2 अंक)
- मेंडल ने अपने प्रयोग में मटर के पौधे का चयन क्यों किया?
- मेंडल के प्रभाविता के नियम को समझाइए।
- एक संकर क्रॉस को परिभाषित कीजिए।
- द्विसंकर क्रॉस को परिभाषित कीजिए।
- उत्परिवर्तन को परिभाषित कीजिए।
- बिन्दु उत्परिवर्तन क्या है?
लघु उत्तरीय प्रश्न (3 अंक)
- मेंडल के विसंयोजन नियम उदाहरण सहित समझाइये।
- यदि मटर के पौधे के लाल फूल वाली प्रजाति को सफेद फूल वाली प्रजाति के साथ संकरण कराया जाता है तो
पीढ़ी में गुलाबी फूल वाली प्रजाति उत्पन्न होती है यह किस नियम का प्रदर्शन करता है व व्याख्या कीजिए।
- हीमोफीलिया रोग क्या है? समझाइए।
- वर्णांधता रोग क्या है?
- उत्परिवर्तन के कोई तीन कारण लिखिए।
- उत्परिवर्तन के लाभ एवं हानि लिखिए।
- समजात गुणसूत्र में परिवर्तन के कारण होने वाले तीन रोगों के नाम तथा लक्षण लिखिए।
- मेंडल के पृथक्करण के नियम को उदाहरण सहित लिखिए।
- जीनोटाइप एवं फीनोटाइप में तीन अंतर लिखिए।
- टेस्ट क्रॉस एवं बैक क्रॉस को समझाइए।
- टर्नर सिन्ड्रोम क्या है? इसके तीन लक्षण लिखिए।
- क्लाइनफेल्टर्स सिन्ड्रोम किसे कहते हैं?
- सह-प्रभाविता व अपूर्ण प्रभाविता को समझाइए।
- बिन्दु उत्परिवर्तन क्या है? एक उदाहरण लिखिए।
- डाउन सिन्ड्रोम से क्या तात्पर्य है?
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (विश्लेषणात्मक) (4 अंक)
- स्वतंत्र अपव्यूहन नियम को उदाहरण सहित समझाइए।
- सहलग्नता के सिद्धांत को उदाहरण सहित समझाइए।
- सहप्रभाविता को उदाहरण सहित समझाइए।
- बहुजीनी वंशागति को उदाहरण सहित समझाइए।
- क्रोमोसोमी विकारों का वर्णन कीजिए।
- क्या कारण है कि लिंग सहलग्न रोग पुरुषों में होते हैं, स्त्रियों में नहीं? क्यों?
- जब एक सामान्य स्त्री का विवाह एक वर्णांध पुरुष से होता है तो उस स्त्री से होने वाली संतान की वर्णांधता की वंशागति को चित्र द्वारा प्रदर्शित कीजिए।
- प्रायः पुरुषों में वर्णांधता रोग हो जाता है, लेकिन स्त्रियाँ इनकी वाहक होती हैं, कारण स्पष्ट कीजिए।
- एक हीमोफीलिया के रोगी पुरुष का विवाह यदि एक सामान्य स्त्री से कर दिया जाय तो इससे उत्पन्न संतति को रेखाचित्र द्वारा प्रदर्शित कीजिए।
- मेंडल द्वारा प्रयोगों के लिए मटर के पौधे चुनने से क्या लाभ हुए?
- वंशागति के गुणसूत्रवाद को किसने प्रस्तावित किया?
- मेंडल के स्वतंत्र अपव्यूहन की क्रिया की व्याख्या एक उदाहरण सहित कीजिए।
- लिंग सहलग्नता किसे कहते हैं? लिंग जीन के प्रकारों के नाम लिखकर स्पष्ट कीजिए।
- मनुष्य में लिंग निर्धारण की क्रिया को समझाइए।
- जीन विनिमय क्या है? इसके महत्व पर प्रकाश डालिए।
- हीमोफीलिया का उदाहरण देकर मनुष्य में लिंग सहलग्नता समझाइए।