MP Board 10th Sectors of the Indian Economy भारतीय अर्थव्यवस्था के क्षेत्रक

MP Board 10th Sectors of the Indian Economy : कक्षा 10वीं सामाजिक विज्ञान (SST) के महत्वपूर्ण अध्याय “MP Board 10th Sectors of the Indian Economy” पर आधारित यह ब्लॉग विद्यार्थियों के लिए बेहद उपयोगी है। इस अध्याय में भारतीय अर्थव्यवस्था के तीन प्रमुख सेक्टर – प्राथमिक, द्वितीयक और तृतीयक की भूमिका और महत्व को विस्तार से समझाया गया है।

इस पोस्ट में हमने MP Board 10th Sectors of the Indian Economy से जुड़े मुख्य बिंदुओं को सरल भाषा में प्रस्तुत किया है। साथ ही, इसमें वे important questions भी शामिल किए गए हैं, जो परीक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। यदि आप बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो यह लेख आपकी exam preparation को और बेहतर बनाएगा।

MP Board 10th Sectors of the Indian Economy अध्याय से अक्सर परीक्षा में प्रश्न पूछे जाते हैं, इसलिए इस ब्लॉग को ध्यान से पढ़ना और नोट्स बनाना बेहद ज़रूरी है। यहाँ दिए गए प्रश्नोत्तर आपकी पुनरावृत्ति और तैयारी दोनों में मदद करेंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

👉 इस ब्लॉग में उपलब्ध MP Board 10th Sectors of the Indian Economy से संबंधित नोट्स और प्रश्न परीक्षा में उच्च अंक लाने में आपकी विशेष सहायता करेंगे।

अध्याय-02: भारतीय अर्थव्यवस्था के क्षेत्रक

स्मरणीय बिन्दु (Important Points)

  • अर्थव्यवस्था के तीन क्षेत्रक प्राथमिक, द्वितीयक, तृतीयक हैं।
  • प्राथमिक क्षेत्रक कृषि एवं सहायक क्षेत्रक कहलाते हैं।
  • द्वितीयक क्षेत्रक औद्योगिक क्षेत्रक कहलाते हैं।
  • तृतीयक क्षेत्रक सेवा क्षेत्रक कहलाते हैं।
  • राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम 2005 में लागू हुआ।
  • किसी विशेष वर्ष में प्रत्येक क्षेत्र के द्वारा उत्पादित अंतिम वस्तुओं और सेवाओं का मूल्य उस वर्ष में क्षेत्रक में कुल उत्पादन की जानकारी प्रदान करता है।
  • तीनों क्षेत्रकों के उत्पादनों के योगफल को देश का सकल घरेलू उत्पाद कहते हैं।
  • महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम 2005 में लागू हुआ, इसमें 100 दिनों के रोजगार की गारंटी दी जाती है।
  • भारत की 60% जनसंख्या 5-29 वर्ष की है।
  • सरकार द्वारा पंजीकृत व सरकारी नियमों व विनियमों का पालन करने वाले उद्यम संगठित क्षेत्रक कहलाते हैं।
  • असंगठित क्षेत्रक वे छोटी-छोटी और बिखरी इकाइयाँ हैं जो अधिकांश नियमों, विनियमों व सरकारी नियंत्रण से बाहर होती हैं।
  • सार्वजनिक क्षेत्रक में अधिकांश परिसंपत्तियों पर सरकार का स्वामित्व होता है और सरकार ही सभी सेवाएँ प्रदान करती है।
  • निजी क्षेत्रक में परिसंपत्तियों पर स्वामित्व और सेवाओं के वितरण की ज़िम्मेदारी एकल व्यक्ति या कंपनी के हाथ में होता है।

प्रश्न. 1 सही विकल्प चुनकर उत्तर लिखिए –

i. अर्थव्यवस्था के कितने मुख्यतः क्षेत्र होते हैं –
(अ) एक, (ब) दो, (स) तीन, (द) चार

ii. सेवा क्षेत्र में जो गतिविधियाँ शामिल हैं वे हैं –
(अ) कृषि डेयरी, मत्स्यन एवं वानिकी, (ब) चीनी गुड़ एवं ईंटें बनाना, (स) परिवहन संचार बैंकिंग, (द) इनमें से कोई नहीं

iii. देश की राष्ट्रीय आय में सर्वाधिक योगदान होता है –
(अ) प्राथमिक क्षेत्रक, (ब) द्वितीय क्षेत्रक, (स) तृतीय क्षेत्रक, (द) चतुर्थ क्षेत्रक

iv. किस आधार पर सार्वजनिक और निजी क्षेत्र को वर्गीकृत किया गया है –
(अ) रोज़गार की शर्त, (ब) आर्थिक गतिविधि के स्वभाव पर, (स) उद्यमों के स्वामित्व पर, (द) उद्यम नियोजित श्रम पर

v. निम्न में से किस वर्ष राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी अधिनियम लागू किया गया –
(अ) 2004, (ब) 2005, (स) 2006, (द) 2007

vi. सार्वजनिक उद्यम का स्वामित्व निम्न में से किसके पास होता है –
(अ) निजी स्वामी, (ब) सरकार, (स) सरकार व निजी दोनों, (द) किसी के पास नहीं

vii. कौन सी आर्थिक गतिविधि तृतीय क्षेत्रक में नहीं आती है –
(अ) बैकिंग, (ब) मधुमक्खी पालन, (स) अध्यापन, (द) कॉल सेंटर में कार्य करना

viii. सार्वजनिक क्षेत्र का उद्देश्य है –
(अ) लाभ कमाना, (ब) मनोरंजन, (स) सामाजिक कल्याण व सुरक्षा, (द) इनमें से कोई नहीं

ix. कृषि क्षेत्रक के श्रमिक होते हैं –
(अ) अल्प रोज़गार, (ब) अति रोज़गार, (स) बेरोज़गार, (द) कोई नहीं

x. कौन सा व्यवसाय तृतीय क्षेत्रक के अंतर्गत आता है –
(अ) कृषि, (ब) दूध उत्पादन, (स) संचार, (द) वानिकी

प्रश्न. 2 रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिये –

i. कृषि क्षेत्र ………….. के अंतर्गत आता है।
ii. उद्योग क्षेत्र को ………….. क्षेत्र कहते हैं।
iii. तृतीयक क्षेत्र को ………….. क्षेत्र भी कहते हैं।
iv. मनरेगा ………….. लागू हुई थी।
v. सकल घरेलू उत्पाद में ………….. योगदान सर्वाधिक होता है।
vi. प्रच्छन्न/छिपी बेरोज़गारी ………….. क्षेत्र में पाई जाती है।
vii. सरकार का स्वामित्व ………….. में होता है।
viii. 100 दिनों की रोज़गार योजना ………….. को कहा जाता है।
ix. मछली पालन ………….. क्षेत्र में आता है।
x. कम वेतन ………….. क्षेत्र में प्राप्त होता है।

प्रश्न. 3 एक शब्द में उत्तर लिखिए –

i. कृषि क्षेत्रक को कहते हैं?
ii. रोज़गार सृजन में किस क्षेत्र का प्रथम स्थान है?
iii. जी. डी. पी. का पूरा नाम क्या है?
iv. प्रच्छन्न बेरोज़गारी किस क्षेत्र में पाई जाती है?
v. गरीबों को राशन किस प्रणाली द्वारा दिया जाता है?
vi. कौन सा व्यवसाय तृतीय क्षेत्रक के अंतर्गत आता है?
vii. सार्वजनिक क्षेत्र में भावना छिपी होती है?
viii. मनरेगा का पूरा नाम क्या होता है?
ix. सवेतन छुट्टी का प्रावधान से क्या तात्पर्य है?

प्रश्न. 4 सत्य / असत्य लिखिए –

i. अर्थव्यवस्था के दो क्षेत्र होते हैं?
ii. अर्थव्यवस्था के मुख्यत: तीन क्षेत्रक होते हैं।
iii. प्रच्छन्न बेरोज़गारी कृषि में पाई जाती है।
iv. मनरेगा अधिनियम 2005 में बना था।
v. निजी क्षेत्र में लोक कल्याण की भावना होती है।
vi. सार्वजनिक क्षेत्र में लोक कल्याण की भावना नहीं होती है।
vii. देश को सर्वाधिक आय सेवा क्षेत्र से होती है।
viii. जी. डी. पी. में तीनों क्षेत्र शामिल होते हैं।
ix. प्राथमिक क्षेत्रक को कृषि क्षेत्र में भी कहते हैं।
x. तृतीय क्षेत्र में बैंकिंग शामिल है।

प्रश्न. 5 जोड़ी बनाकर लिखिए –

कॉलम अ (Column A)कॉलम ब (Column B)
i. लोक कल्याण(अ) असंगठित क्षेत्र
ii. निजी कल्याण(ब) संगठित क्षेत्र
iii. कृषि क्षेत्र(स) द्वितीयक क्षेत्र
iv. उद्योग(द) प्राथमिक क्षेत्र
v. तृतीय क्षेत्र(इ) प्राथमिक क्षेत्र
vi. मत्स्यन(फ) सेवा क्षेत्र
vii. छिपी बेरोज़गारी(य) संगठित क्षेत्र
viii. सवेतन छुट्टी(र) कृषि क्षेत्र
ix. GDP में सर्वाधिक योगदान(ल) प्राथमिक क्षेत्र
x. GDP में सबसे कम योगदान(व) तृतीयक क्षेत्र

प्रश्न. 6 अति लघुउत्तरीय प्रश्न (शब्द सीमा 20-30, प्रत्येक प्रश्न-02 अंक)

  1. मनरेगा का पूरा नाम क्या है?
  2. प्राथमिक क्षेत्र में क्या-क्या आता है?
  3. द्वितीय क्षेत्र में क्या-क्या आता है?
  4. तृतीय क्षेत्र में क्या-क्या आता है?
  5. जन सुविधाओं का क्या अर्थ है?
  6. छिपी बेरोज़गारी से आप क्या समझते हैं?
  7. सवेतन अवकाश से क्या आशय है?

अन्य प्रश्न (Other Questions)

  1. मनरेगा को 100 दिन रोज़गार योजना क्यों कहते हैं?
  2. सार्वजनिक क्षेत्र की मुख्य विशेषता क्या है?
  3. अर्थव्यवस्था के तीन क्षेत्रक कौन से हैं?
  4. शहरी क्षेत्र में रोज़गार पैदा करने के दो उपाय लिखिए?
  5. प्राथमिक क्षेत्र में सुधार के दो सुझाव लिखिए?
  6. तेज़ी से बढ़ती जनसंख्या किस प्रकार बेरोज़गारी को प्रभावित करती है? दो कारण लिखिए।
  7. राष्ट्र निर्माण में सार्वजनिक क्षेत्र की भूमिका को दो उदाहरण से स्पष्ट करें।
  8. प्रच्छन्न बेरोज़गारी को उदाहरण सहित लिखिए (कोई दो)।
  9. संगठित क्षेत्र को लोक कल्याणकारी क्यों कहा जाता है? दो कारण लिखिए।
  10. निजी क्षेत्र क्या है उदाहरण सहित समझाइये (कोई दो)।
  11. असंगठित क्षेत्र में मजदूरों के सामने आने वाली कठिनाइयों को लिखिए (कोई दो)।
  12. मनरेगा के प्रमुख प्रावधानों को लिखिए (कोई दो)।
  13. मनरेगा गरीबी हटाने में किस प्रकार सहायक हो रही है? दो उपाय लिखिए।
  14. सकल घरेलू उत्पाद किसे कहते हैं?

Leave a Comment