MP Board 12th Chemistry Chapter Chemical Kinetics Question Bank
एकक 4 – रासायनिक बलगतिकी
प्र. 1 बहुविकल्पीय प्रश्न–
- किसी अभिक्रिया का वेग अभिक्रिया की प्रगति के साथ–
अ. बढ़ता है
ब. घटता है
स. अपरिवर्तित रहता है
द. परिवर्तित होता है
- निम्न में से वह कारक जिस पर शून्य कोटि की अभिक्रिया दर स्वतंत्र है –
अ. अभिक्रिया का ताप
ब. अभिक्रिया का सान्द्रण
स. उत्पादों का सान्द्रण
द. अभिकारकों के सान्द्रण
- प्रथम कोटि की अभिक्रिया का विशिष्ट दर स्थिरांक किस पर निर्भर करता है–
अ. ताप पर
ब. दाब पर
स. अभिकर्मक की सान्द्रता पर
द. उत्पाद के सान्द्रण पर
- शून्य कोटि की अभिक्रिया के वेग स्थिरांक की इकाई है–
अ. L mol⁻¹s⁻¹
ब. mol l⁻¹s⁻¹
स. Ls⁻¹
द. mol s⁻¹
- किसी अभिक्रिया का वेग स्थिरांक निम्न में से किस कारक की वृद्धि के साथ बढ़ता है–
अ. दाब
ब. ताप
स. क्रियाकारकों की सान्द्रता
द. उपरोक्त सभी
- किसी अभिक्रिया का तापक्रम बढ़ाने पर क्रिया दर अधिक बढ़ जाने का मुख्य कारण –
अ. टक्करों की प्रभावी संख्या का बढ़ जाना
ब. सक्रियण उर्जा का मान बढ़ जाना
स. सक्रियण उर्जा का मान कम हो जाना
द. अणुओं की संख्या बढ़ जाना
- किसी अभिक्रिया का वेग क्रियाकारकों की सान्द्रता पर निर्भर नही करता है, यह अभिक्रिया –
अ. प्रथम कोटि की होगी
ब. द्वितीय कोटि की होगी
स. तृतीय कोटि की होगी
द. शून्य कोटि की होगी
- किसी अभिक्रिया का लिए वेग = k[A]ᵐ[B]ⁿ इसकी कोटि
अ. m+n होगी
ब. m-n होगी
स. m होगी
द. n होगी
- रेडियोधर्मी क्षय क्रिया की अभिक्रिया कोटि होती है
अ. शून्य
ब. प्रथम
स. द्वितीय
स. तृतीय
- प्रथम कोटि की अभिक्रिया की अर्द्धआयु निर्भर करती है –
अ. क्रियाकारक की सान्द्रता पर
ब. उत्पाद की सान्द्रता पर
स. क्रियाकारक एवं उत्पाद की सान्द्रता पर
द. क्रियाकारक एवं उत्पाद दोनों की सान्द्रता पर नही
- रासायनिक अभिक्रिया की दर निर्भर करती है –
अ. सक्रिय द्रव्यमान पर
ब. परमाणु द्रव्यमान पर
स. तुल्यांकी भार पर
द. आण्विक द्रव्यमान पर
- एक रासायनिक अभिक्रिया A → B में पाया गया कि अभिक्रिया की दर दो गुनी हो जाती है जब A का सान्द्रण चार गुना कर दिया जाता है । अभिक्रिया की कोटी होगी –
अ. शून्य होगी
ब. एक होगी
स. दो होगी
द. आधी होगी
- किसी अभिक्रिया का तापक्रम बढ़ाने पर क्रिया दर अधिक बढ़ जाने का कारण है –
अ. टक्करों की प्रभावी संख्या का बढ़ जाना
ब. सक्रियण उर्जा का मान बढ़ जाना
स. सक्रियण उर्जा का मान कम हो जाना
द. अणुओं की संख्या बढ़ जाना।
- किसी अभिक्रिया में उत्प्रेरक के उपयोग से निम्न में से किसमें परिवर्तन होता है –
अ. अभिक्रिया उत्पाद
ब. साम्य स्थिरांक
स. सक्रियण उर्जा
द. अभिक्रिया उष्मा
- जब एक अभिक्रिया पदों में क्रम में होती है, तो अभिक्रिया की कोटि ज्ञात की जाती है –
अ. मन्दतम पद द्वारा
ब. तीव्रतम पद द्वारा
स. सभी पदों के गति के योग द्वारा
द. सभी पदो की आण्विकता द्वारा
प्र. 2 रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
- प्रथम कोटि अभिक्रिया का समाकलित दर समीकरण ………. होता है।
- प्रथम कोटि अभिक्रिया के लिये वेग स्थिरांक की इकाई ………. होती है।
- अभिक्रिया दर अभिकारकों की सान्द्रता के ………. होती है।
- अभिक्रिया की ………. का मान शून्य नही हो सकता है।
- ऐथिल ऐसीटेट का जल अपघटन ………. कोटि अभिक्रिया है।
- प्रकाश संश्लेषण एक ………. अभिक्रिया है।
- वह समय जिसमें अभिकारक की सान्द्रता उसकी प्रारंभिक सान्द्रता की आधी रह जाती है ………. कहलाता है।
- दर समीकरण में अभिकारकों के सान्द्रता पदों के घातांकों का योग ………. होता है।
- उत्क्रमणीय अभिक्रिया में अग्र तथा प्रतीप अभिक्रियाओं के वेग स्थिराकों का अनुपात ………. कहलाता है।
- ………. अभिकारक या क्रियाफलन की सान्द्रता अथवा दाब पर निर्भर नही होता।
- एथिल एसीटेट का अम्लीय माध्यम में जल अपघटन ………. कोटी की अभिक्रिया है।
- अणुसंख्यता सदैव ………. होती है।
- आरहिनियस समीकरण ………. के द्वारा प्रदर्शित किया जाता है।
- अभिक्रिया में भाग लेने वाले कुल अणुओं की संख्या ………. कहलाती है।
- तीव्र अभिक्रिया ………. सेकण्ड से कम समय में पूर्ण हो जाती है।
प्र. 3 जोड़ी मिलाइये –
| अ | ब |
| :— | :— |
| 1. शून्य कोटि की अभिक्रिया | अ. sec⁻¹ |
| 2. प्रथम कोटि की अभिक्रिया | ब. mol l⁻¹s⁻¹ |
| 3. द्वितीय कोटि की अभिक्रिया | स. mol⁻²l²s⁻¹ |
| 4. तृतीय कोटि की अभिक्रिया | द. mol⁻¹l¹s⁻¹ |
प्र 4. एक शब्द / वाक्य में उत्तर दीजिए –
- किस कोटि की अभिक्रिया सान्द्रता पर निर्भर नहीं करती ?
- इकाई समय में क्रियाकारक की सान्द्रता परिवर्तन को क्या कहते है?
- किसी अभिक्रिया को सम्पन्न होने के लिए आवश्यक उर्जा को क्या कहते है?
- प्रथम कोटि की अभिक्रिया के लिए अर्द्ध आयुकाल का सुत्र लिखिए।
- शून्य कोटि की अभिक्रिया के लिए अर्द्ध आयुकाल किसके समानुपाती होता है?
- दर निर्धारक पद में भाग लेने वाले अणुओं की संख्या क्या कहलाती है?
अतिलघुउत्तरीय प्रश्न
- तात्क्षणिक दर किसे कहते है?
- तीव्र अभिक्रिया किसे कहते है?
- अभिक्रिया का अर्द्ध आयुकाल किसे कहते है?
- शून्य कोटि की अभिक्रिया का उदाहरण दीजिए।
- वेग निर्धारक पद क्या होता है?
- सक्रियण उर्जा एवं देहली उर्जा में अंतर बताइये?
- अभिक्रिया का अर्द्ध– आयुकाल किसे कहते है?
लघु उत्तरीय प्रश्न
- रासायनिक अभिक्रिया की दर से आप क्या समझते है?
- अभिक्रिया के वेग पर उत्प्रेरक का क्या प्रभाव पड़ता है?
- शून्य कोटि की अभिक्रिया से आप क्या समझते है? उदाहरण सहित समझाइये।
- रासायनिक अभिक्रिया के वेग पर प्रभाव डालने वाले विभिन्न कारकों का वर्णन कीजिये।
- वेग नियम और द्रव अनुपाती क्रिया नियम में क्या अंतर है?
- प्रथम कोटि की अभिक्रिया से आप क्या समझते है? उदाहरण सहित समझाइये।
- अभिक्रिया की कोटि एवं अभिक्रिया की आण्विकता में अंतर स्पष्ट कीजिये।
- एक प्रथम कोटि की अभिक्रिया का अर्द्ध आयुकाल 60 मिनिट है, कितने समय में यह अभिक्रिया 90 प्रतिशत पूर्ण हो जायेगी?
- आभासी एकणुक अभिक्रिया को उदाहरण सहित समझाइये।
- अभिक्रिया की दर एवं दर स्थिरांक में अंतर स्पष्ट कीजिये।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
- सिद्ध कीजिये कि प्रथम कोटि की अभिक्रिया का अर्द्ध आयुकाल अभिकारक के प्रारंभिक सांद्रण पर निर्भर नहीं करता है?
- क्या शून्य कोटि की अभिक्रिया का अर्द्ध आयुकाल अभिकारक के प्रारंभिक सांद्रण के समानुपाती होता है? स्पष्ट कीजिये।
- अभिक्रिया दर पर ताप के प्रभाव को टक्करवाद के सिद्धान्त के आधार पर समझाइये।
- आर्हीनियस समीकरण क्या है? इसकी उपयोगिता समझाइये।
- देहली उर्जा और सक्रियण उर्जा को समझाइये? इनका आपस में सम्बन्ध बताइये।
- अभिक्रिया की कोटी से आप क्या समझते है? उदाहरण देकर समझाइये।
उत्तर
प्र. 1 बहुविकल्पीय प्रश्न–
- ब
- द
- अ
- ब
- ब
- अ
- द
- अ
- ब
- द
- अ
- द
- अ
- स
- अ
प्र. 2 रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए–
- सूत्र
- सेकंड⁻¹
- समानुपाती
- आण्विकता
- प्रथम
- शून्य
- अर्धआयुकाल
- अभिक्रिया की कोटि
- साम्य स्थिरांक
- दर स्थिरांक
- प्रथम
- पूर्णांक
- k=Ae⁻ᴱᵒ/ᴿᵀ
- आण्विकता
- 10⁻¹²
प्र. 3 जोडी मिलाइये–
1–ब
2–अ
3–द
4–स
प्र 4. एक शब्द / वाक्य में उत्तर दीजिए –
- शून्य
- अभिक्रिया दर
- सक्रियण उर्जा
- t₁/₂=0.693/k
- अभिकारक की प्राारमिभक सान्द्रता
- अणुसंख्यता