MP Board 12th Chemstry Chapter 1 Solution Question Bank कक्षा 12 रसायन अध्याय 1 विलयन प्रश्न बैंक

MP Board 12th Chemstry Chapter 1 Solution Question Bank

एकक 1 – विलयन

प्र. 1 बहुविकल्पीय प्रश्न –

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

1.गैसों का द्रव में विलेयता का नियम दिया था –
अ. वान्ट हॉफ ने
ब. बर्कले ने
स. हेनरी ने
द. बॉयल ने

2.पीतल है –
अ. ठोस विलयन
ब. द्रव विलयन
स. गैस विलयन
द. कोलायडी विलयन

3.अणुसंख्य गुणधर्म नही है –
अ. क्वथनांक उन्नयन
ब. वाष्प दाब
स. हिमांक अवनमन
द. परासरण दाब

4.1000 ग्राम विलायक में उपस्थित विलेय के मोलों की संख्या को कहते है –
अ. मोलरता
ब. मोललता
स. नार्मलता
द. फार्मलता

प्र. 2 रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –

  1. एक आदर्श विलयन वह है जो सभी परिस्थितियों में …….. नियम का पालन करें।
  2. विलयन जिनके परासरण दाब समान होते है ………. विलयन कहलाते है।
  3. अणुसंख्य गुणधर्म विलयन के निश्चित आयतन में …….. के कणों की संख्या पर निर्भर करता है।
  4. …….. विलयन में निश्चित ताप पर विलेय की और मात्रा नही घोली जा सकती है।
  5. अर्धपारगम्य झिल्ली से केवल …….. के अणु पार हो सकते हैं

प्र. 3 जोड़ी मिलाइये–

स्तंभ ‘अ’स्तंभ ‘ब’
1. गैस का द्रव में विलयनइ. सोडावाटर
2. ठोस का गैस में विलयनद. धुआँ
3. अणुसंख्य गुणधर्मब. विलेय की कण संख्या
4. राउल्ट के नियम का पालनअ. आदर्श विलयन
5. अधिक मात्रा में विलेय की मात्रास. सान्द्र विलयन

प्र. 4 एक शब्द / वाक्य में उत्तर दीजिए –

  1. विलयन में विलेय की मात्रा कम होने पर विलयन कहलाता है।
  2. प्रति लीटर विलयन में विलेय के ग्राम तुल्यांकों की संख्या कहलाती है।
  3. गुण जो विलेय के कणों की संख्या पर निर्भर होते है।
  4. विलयन के किसी घटक के मोलों की संख्या तथा विलयन के सभी घटकों के कुल मोलों की संख्या का अनुपात कहलाता है।
  5. विलयन जो बिना संघटन बदले एक ही ताप पर आसवित होता है।

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

  1. विलयन किसे कहते है?
  2. सान्द्रता के आधार पर विलयन का वर्गीकरण कीजिए।
  3. गैसों में द्रवों की विलेयता किन किन कारको पर निर्भर करती है? लिखिए।
  4. असामान्य अणुभार किसे कहते है?
  5. समपरासरी विलयन किसे कहते है?

लघु उत्तरीय प्रश्न

  1. ग्राम अणुक उन्नयन स्थिरांक तथा ग्राम अणुक अवनमन स्थिरांक की परिभाषा लिखिए।
  2. समपरासरी विलयन किसे कहते है।
  3. एल्कोहॉल एवं जल के एक विलयन में आण्विक अन्योन्य क्रिया की क्या भूमिका है?
  4. मोलरता एवं मोललता को इकाई सहित परिभाषित कीजिये।
  5. हेनरी के नियम को उदाहरण सहित समझाइये।
  6. अणुसंख्य गुणधर्म को उदाहरण सहित समझाइये।
  7. 120 ग्राम NaOH को 2 लीटर विलयन में विलेय किया गया है तो विलयन की मोलरता ज्ञात कीजिये।
  8. यदि 6 ग्राम यूरिया को 72 ग्राम जल में विलेय किया गया है तो यूरिया का मोल प्रभाज ज्ञात कीजिये।
  9. यदि 22 ग्राम बेंजीन में 122 ग्राम कार्बन टेट्राक्लोराइड घुली हो तो बेंजीन एवं कार्बन टेट्राक्लोराइड के द्रव्यमान प्रतिशत की गणना कीजिये।
  10. परासरण एवं परासरण दाब को परिभाषित कीजिये।
  11. क्या कारण है कि तापक्रम में वृद्धि से गैसे, द्रव में कम विलेय होती है?
  12. अणुसंख्यक गुणधर्म किसे कहते है? चार उदाहरण दीजिए।
  13. अतिपरासरी तथा अल्पपरासरी विलयन को परिभाषित कीजिये।
  14. विलेयता को प्रभावित करने वाले कारकों को समझाइये।
  15. मोल प्रभाज किसे कहते है?

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

  1. राउल्ट का वाष्प दाब अवनमन नियम लिखिए। राउल्ट के नियम की सीमाएँ लिखिए।
  2. साधारणतया किसी विलायक में विलेय को घोलने पर उसका क्वथनांक बढ़ जाता है, क्यों? कारण सहित समझाइये।
  3. एक वाष्पशील विलेय को किसी विलायक में मिलाने से उसका वाष्प दाब कम क्यों हो जाता है? समझाइये।
  4. 72 ग्राम जल और 92 ग्राम इथाइल अल्कोहल के मिश्रण में दोनों का मोल प्रभाज ज्ञात कीजिये।
  5. ठोस की द्रव में विलेयता को प्रभावित करने वाले कारकों का वर्णन कीजिये।
  6. धनात्मक विचलन एवं ऋणात्मक विचलन में अन्तर लिखिए।
  7. ऐसीटिक अम्ल, ट्राय क्लोरो ऐसीटिक अम्ल एवं ट्राय फ्लोरो ऐसीटिक अम्ल की समान मात्रा से जल के हिमांक में अवनमन को बढ़ते हुए क्रम में लिखिए।
  8. राउल्ट के नियम को समझाइये? इसकी सहायता से अवाष्पशील विलेय का आण्विक द्रव्यमान कैसे ज्ञात किया जा सकता है?
  9. आदर्श व अनादर्श विलयन में अंतर स्पष्ट कीजिये।
  10. वान्ट हॉफ गुणांक से आप क्या समझते है? इसके अनुप्रयोग लिखिए।
  11. स्थिर क्वाथी मिश्रण किसे कहते हैं? यह कितने प्रकार के होते है? उदाहरण सहित समझाइये।
  12. निम्न को समझाइये –फॉर्मलता, नॉर्मलता, पार्ट्स पर मिलियन
  13. हीलियम को गोताखोरी के सिलेण्डर में उपयोग क्यों किया जाता है?
  14. 1000 मिली सुक्रोज विलयन में 68.4 ग्राम सुक्रोज है, 293 K पर परासरण दाब की गणना कीजिए।
  15. ग्लूकोज का एक विलयन 80.2 ग्राम जल में 0.520 ग्राम ग्लूकोज मिलाकर बनाया गया है, यदि जल के उन्नयन स्थिरांक kf​=1.86 k 1m हो, तो ग्लूकोज के विलयन का हिमांक ज्ञात कीजिए।
  16. विलयन की परिभाषा दीजिए एवं सान्द्रता के आधार पर विभिन्न प्रकार के विलयनों का वर्णन कीजिए।

Leave a Comment