MP Boarad 12th Hindi Quarterly Exam 2025-26 Question Bank : MP बोर्ड 12वीं हिंदी त्रैमासिक परीक्षा 2025-26 के लिए सबसे शानदार तैयारी अब होगी आपकी मुट्ठी में! यहाँ आपके लिए प्रस्तुत है “MP Board 12th Hindi Quarterly Exam 2025-26 Question Bank”, जो विशेष रूप से नए पाठ्यक्रम पर आधारित है। यह “MP Board 12th Hindi Quarterly Exam 2025-26 Question Bank” आपके लिए एक गेम-चेंजर साबित होगा। इसमें न केवल महत्वपूर्ण प्रश्नों का संकलन है, बल्कि पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों और मॉडल पेपर्स को भी शामिल किया गया है, ताकि आप परीक्षा पैटर्न को अच्छी तरह से समझ सकें।
इस “MP Board 12th Hindi Quarterly Exam 2025-26 Question Bank” को पढ़कर आप आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में बैठेंगे और 100% सफलता सुनिश्चित कर पाएंगे। अपने दोस्तों और सहपाठियों के साथ भी इस “MP Board 12th Hindi Quarterly Exam 2025-26 Question Bank” को शेयर करें ताकि वे भी इसका लाभ उठा सकें। यह आपकी तैयारी को नई दिशा देगा और आपको परीक्षा में टॉपर बनाएगा। आज ही डाउनलोड करें और अपनी तैयारी को अंतिम रूप दें!

त्रैमासिक परीक्षा
कक्षा – 11 वीं
विषय – हिन्दी
समय – 3 घंटा पूर्णांक – 80
निर्देश :-
i. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
ii. प्रत्येक प्रश्न के लिए आवंटित अंक उसके सम्मुख अंकित हैं।
iii. प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक 32 वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। प्रत्येक उप-प्रश्न पर 1 अंक निर्धारित है।
iv. प्रश्न क्रमांक 6 से 15 तक कुल 10 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 2 अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा लगभग 30 शब्द है।
v. प्रश्न क्रमांक 16 से 19 तक कुल 4 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 3 अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा लगभग 75 शब्द है।
vi. प्रश्न क्रमांक 20 से 23 तक कुल 4 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 4 अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा लगभग 120 शब्द है।
vii. प्रश्न क्रमांक 6 से 23 तक सभी प्रश्नों के आंतरिक विकल्प दिए गए हैं।
प्रश्न 1 – निम्नलिखित कथनों के लिए सही विकल्प चुनकर लिखिए
1. हालावाद के प्रवर्तक कवि हैं-
(अ) जयशंकर प्रसाद (ब) अज्ञेय (स) हरिवंश राय बच्चन (द) महादेवी वर्मा
2. ‘दिन जल्दी जल्दी ढलता है’- गीत बच्चन के किस काव्य संग्रह से लिया गया है?
(अ) मधुशाला (ब) मिलनयामिनी (स) निशा निमंत्रण (द) मधुकलश
3. हरिवंश राय बच्चन का जन्म कब हुआ था ?
(अ) 1905 ई० (ब) 1907 ई० (स) 1909 ई० (द) 1911 ई०
4. हरिवंश राय बच्चन का जन्म कहाँ हुआ था ?
(अ) फैज़ाबाद (ब) इलाहाबाद (स) हैदराबाद (द) मुरादाबाद
5. ‘आत्मपरिचय’ कविता में कवि किसका भार लिए फिरता है?
(अ) कार्यालय का (ब) परिश्रम का (स) जग-जीवन का (द) असफलता का
6. ‘आत्मपरिचय’ कविता में कवि जीवन में क्या लिए फिरता है?
(अ) स्नेह (ब) करुणा (स) प्यार (द) दया
7. ‘आत्मपरिचय’ कविता में कवि बच्चन किसका पान किया करते है?
(अ) जल का (ब) स्नेह-सुरा का (स) साँसों का (द) सत्य का
8. ‘आत्मपरिचय’ कविता में कवि अपने रोदन में क्या लिए फिरता है?
(अ) राग (ब) रास (स) राज (द) राम
9. ‘आत्मपरिचय’ कविता में कवि स्वयं को दुनिया का एक नया क्या मानता है?
(अ) प्रेमी (ब) दीवाना (स) परवाना (द) रक्षक
10. ‘आत्मपरिचय’ कविता में कवि कैसा संसार लिए फिरता है?
(अ) यथार्थ का (ब) आदर्श का (स) स्वप्रों का (द) सत्य का
11. ‘हो न जाए पथ में रात कहीं’ सोच-सोच कर जल्दी-जल्दी कौन चलता है?
(अ) कुत्ता (ब) पंथी (स) कवि (द) बाज
12. किसका ध्यान करके चिड़ियों के परों में चंचलता आ जाती है?
(अ) बाज का (ब) साँप का (स) कौवे का (द) अपने बच्चों का
13. बच्चों की याद आने पर चिड़ियाँ क्या करती है?
(अ) रोती है (ब) सोती हैं (स) तेजी से उड़ती हैं (द) इनमें से कोई नहीं
14. ‘दिन जल्दी-जल्दी ढलता है’ कविता में कवि हताश व दुःखी क्यों है?
(अ) आर्थिक हानि के कारण (ब) अपराध के कारण
(स) परिवार से बिछुड़ने के कारण (द) इनमें से कोई नहीं
15. कवि आलोक धन्वा किस दशक के कवि हैं –
(अ) तीसरे-चौथे दशक के (ब) चौथे-पाँचवें दशक के
(स) छठवें-सातवें दशक के (द) सातवें-आठवें दशक के
16. कवि आलोक धन्वा की पहली कविता है –
(अ) भीगी हुई लड़कियाँ (ब) जनता का आदमी
(स) बूनो की बेटियाँ (द) इनमें से कोई नहीं
17. कवि आलोक धन्वा का एक मात्र कविता संग्रह है –
(अ) भागी हुई लड़कियाँ (ब) जनता का आदमी
(स) बूनो की बेटियाँ (द) दुनिया रोज बनती है
18. छत से गिरने और बचने के बाद बच्चे बन जाते हैं –
(अ) डरपोक (ब) निडर (स) ईमानदार (द) क्रोधी
19. ‘पतंग’ कविता किसके लिए प्रसिद्ध है?
(अ) प्रतीकों के लिए (ब) चित्र विधान के लिए
(स) बिम्ब विधान के लिए (द) व्यंग्यार्थ के लिए
20. पतंग उड़ाते बच्चे किसके सहारे स्वयं भी उड़ते हैं?
(अ) फेफड़ों के (ब) रंध्रों के (स) साहस के (द) शक्ति
21. मात्रिक छन्द का उदाहरण है-
(अ) कवित्त (ब) सवैया (स) सोरठा (द) इनमें से कोई नहीं।
22. माधुर्य गुण किन रसों में पाया जाता है?
(अ) वीर रस (ब) श्रृंगार रस (स) रौद्र रस (द) हास्य रस
23. काव्य गुणों की संख्या कितनी मानी गई है?
(अ) 2 (ब) 3 (स) 4 (द) 5
24. जिस काव्य गुण विशेष के कारण सहृदय का चित्त व्याप्त हो जाता है, अर्थात सहृदय के चित्त में अर्थ पूरे का
पूरा रम जाता है उसे कहते हैं-
(अ) माधुर्य गुण (ब) ओज गुण (स) प्रसाद गुण (द) कोई गुण नहीं
25. भक्तिन पाठ लिखा गया है-
(अ) कहानी (ब) आलेख (स) रेखाचित्र (द) लेख
26. ‘जिठौत’ का अर्थ है-
(अ) बड़ा भाई (ब) ससुर का पुत्र (स) जेठ का पुत्र (द) देवर का पुत्र
27. भक्तिन का वास्तविक नाम था-
(अ) अमीरा (ब) राधा (स) लछमिन (द) सरस्वती
28. भक्तिन गले में पहनती थी-
(अ) मणिमाला (ब) कंठी माला (स) मोती माला (द) सोने की माला
29. महादेवी वर्मा का जन्म वर्ष है-
(अ) 1905 (ब) 1906 (स) 1907 (द) 1908
30. ‘यामा’ काव्य-संग्रह है-
(अ) मीराबाई का (ब) महादेवी वर्मा का (स) सुभद्रा कुमारी चौहान का (द) जयशंकर प्रसाद का
31. ‘बाजार दर्शन’ पाठ के लेखक हैं-
(अ) धर्मवीर भारती (ब) जैनेन्द्र कुमार (स) विष्णु खरे (द) महादेवी वर्मा
32. ‘परख’ उपन्यास के लेखक हैं-
(अ) हजारी प्रसाद द्विवेदी (ब) प्रेमचंद (स) यशपाल (द) जैनेन्द्र कुमार
33. ‘बाजार दर्शन’ पाठ है-
(अ) निबंध (ब) कहानी (स) रेखाचित्र (द) संस्मरण
34. परचेजिंग पावर का अर्थ है-
(अ) सामान (ब) खरीदने की शक्ति (स) अग्रिम राशि (द) इच्छा
35. बाजार का जादू चढ़ने का अर्थ है-
(अ) आकर्षक वस्तुएँ (ब) उपहार की वस्तुएँ (स) उधार की वस्तुएँ (द) दान की वस्तुएँ
36. बाजार दर्शन पाठ का केंद्रीय भाव है-
(अ) बाजारवाद (ब) राजनीति (स) धर्म (द) समाज
‘काले मेघा पानी दे’ पाठ के लेखक हैं-
(अ) महादेवी वर्मा (ब) हजारी प्रसाद द्विवेदी (स) धर्मवीर भारती (द) विष्णु खरे
वे विभिन्न शब्द जिनका स्त्रोत संस्कृत नहीं है, भारत में ग्राम्य क्षेत्रों अथवा जनजातियों में बोली जाने वाली विभिन्न भाषा परिवारों के हैं कहलाते हैं-
(अ) विदेशी शब्द (ब) क्षेत्रीय शब्द (स) तकनीकी शब्द (द) निपात शब्द।
निम्न में से अवधारणा बोधक निपात शब्द नहीं हैं-
(अ) ठीक (ब) लगभग (स) करीब (द) काश
‘काश! आज वर्षा होती’ इस वाक्य में ‘काश’ कौन-सा निपात शब्द है?
(अ) सीमा बोधक (ब) विस्मयादिबोधक (स) प्रश्न बोधक (द) निषेधात्मक निपात
निम्न शब्दों में से तकनीकी शब्द नहीं है –
(अ) अंगोछा (ब) रेखा चित्र (स) अभिकर्ता (द) आयोग
‘सिल्वर वैडिंग’ पाठ के लेखक हैं-
(अ) मनोहर वर्मा (ब) मनोहर श्याम जोशी (स) श्याम मनोहर जोशी (द) फणीश्वर नाथ रेणु
यशोधर बाबू अपना आदर्श मानते थे-
(अ) अपने साले को (ब) अपनी पत्नी को (स) भूषण को (द) किशनदा को
यशोधर बाबू मूलत: रहने वाले थे-
(अ) दिल्ली के (ब) आगरा के (स) कुमाऊँ के (द) झाँसी के
यशोधर बाबू सर्वप्रथम किस पद पर नियुक्त हुए?
(अ) बॉय सर्विस (ब) क्लर्क (स) सहायक क्लर्क (द) सेक्शन ऑफिसर
यशोधर का पूरा नाम है-
(अ) यशोधर बाबू (ब) ए. डी. पंत (स) वाई. डी. पंत (द) ओ. डी. पंत
लेखक ने यशोधर बाबू को किशन दा का कौन-सा पुत्र कहा है ?
(अ) मानस पुत्र (ब) दत्तक पुत्र (स) नाजायज पुत्र (द) पुत्र
यशोधर बाबू किस तरह के जीवन के पक्षधर थे?
(अ) बनावटी (ब) धार्मिक (स) मौज-मस्ती (द) सादगी पूर्ण
टी. वी. पर प्रसारित खबरों में सबसे महत्त्वपूर्ण है-
(अ) विजुअल (ब) बाईट (स) नेट (द) उपर्युक्त सभी
रेडियो समाचार की भाषा ऐसी हो-
(अ) जिसमें सामासिक और तत्सम शब्दों की बहुलता हो। (ब) जिसमें आम बोलचाल के शब्दों का प्रयोग हो।
(स) जो समाचार वाचक आसानी से पढ़ सके। (द) जिसमें कठिन शब्द हों।
आधुनिक छापाखाना का आविष्कार हुआ-
(अ) भारत में (ब) चीन में (स) जर्मनी में (द) अमेरिका में
रिक्त स्थान में सही विकल्प चुनकर लिखिए-
- मैं ………………. मौजों पर मस्त बहा करता हूँ। (भव/भय)
- मैं मादकता………………लिए फिरता हूँ। (नि:शेष/विशेष)
- मैं बना-बना कितने जग रोज मिटाता हूँ- ………………. अलंकार है। (यमक/पुनरुक्ति प्रकाश)
- कवि बच्चन ………………. का स्थान नहीं करते। (जग/पग)
- संसार कवि के ………………. को गाना कहता है। (हँसने / रोने)
- दुनिया की सबसे रंगीन और हलकी चीज ………………. है। (स्वप्न/पतंग)
- पतंग की पतली कमानी ………………. की बनी होती है। (लोहे की/बाँस की)
- आचार्य भरत ने ………………. काव्य की आत्मा माना है। (रस को/ अलंकार को)
- आश्रय के चित्त में उत्पन्न होने वाले अस्थायी मनोविकारों को ………………. कहते हैं। (संचारी भाव/स्थाई भाव)
- भाव पक्ष में ………………. प्रधान होता है। (रस/अलंकार)
- संचारी भाव की संख्या ………………. मानी गई है। (11/33)
- स्थाई भाव की संख्या ………………. मानी गई है। (10/12)
- प्रत्येक रस का एक ………………. नियत होता है। (स्थाई भाव/ संचारी भाव)
- रस के प्रमुख अंग ………………. होते है। (4/5)
- वीभत्स रस का स्थायी भाव ……………. होता है। (विस्मय/जुगुप्सा)
- विभाव के ……………. प्रकार होते हैं। (2/4)
- अनुभाव के भेद ……………. होते हैं। (4/5)
- आश्रय की बाह्य शारीरिक चेष्टाएँ ……………. कहलाती है। (अनुभाव/विभाव)
- स्थायी भाव को जागृत करने वाले कारण ……………. कहलाते हैं। (आलंबन/उद्दीपन)
- क्रोध स्थायी भाव जागृत होकर ……………. रस के रूप में परिणित होता है। (रौद्र/हास्य)
- व्यंग्योक्ति को पढ़कर, देख कर अथवा सुनकर ……………. रस की निष्पत्ति होती है। (हास्य/अद्भुत)
- भक्तिन का कद ……………. था। (छोटा/बड़ा)
- भक्तिन पाठ के रचयिता ……………. हैं। (महादेवी वर्मा/रजिया सज्जाद जहीर)
- जीवन के दूसरे परिच्छेद में ……………. अधिक हैं। (सुख/दुःख)
- रोटियाँ अच्छी सेंकने के प्रयास में बहुत अधिक ……………. हो गई है। (खरी/नरम)
- मेरे भ्रमण की एकांत साथिन ……………. रही है। (भक्तिन/महादेवी)
- मेरे पास वहाँ जाकर रहने के लिए ……………. नहीं है। (रुपया/मकान)
- भक्तिन और मेरे बीच में ……………. का संबंध है। (सेवक-स्वामी/लेन-देन)
- वह शब्द जो क्षेत्र विशेष में बोले जाते हैं ……………. कहलाते हैं। (तकनीकी/क्षेत्रीय शब्द)
- वे शब्द जो वाक्य में किसी शब्द के बाद बल देने के लिए लगाए जाते हैं —- कहलाते हैं। (क्षेत्रीय शब्द/निपात शब्द)
- ‘सिल्वर वैडिंग’ के कथानायक……………. को अपना आदर्श मानते थे। (किशनदा/गिरीश)
- मनोहर श्याम जोशी का जन्म ……………. में हुआ। (9 अगस्त, सन् 1933 को राजस्थान के अजमेर/15 अगस्त, सन् 1940 को राजस्थान के अजमेर)
- किशन दा ने यशोधर बाबू को ……………. उधार दिए। (सौ रुपए/पचास रुपए)
- ‘सिल्वर वैडिंग’ में भूषण ने अपने पिता को उपहार में ……………. दिया। (ऊनी ड्रेसिंग गाउन/ऊनी स्वेटर)
- ‘सिल्वर वैडिंग’ कहानी में प्रमुख पात्र यशोधर पंत (वाई.डी.पंत) की शादी के ……………. का वर्णन है। (पच्चीसवीं सालगिरह/ पैंतालीसवीं सालगिरह)
- यशोधर बाबू ने दफ्तर से लौटते हुए रोज ……………. जाने की रीति अपनाई। (बिड़ला मंदिर/सांई मंदिर)
- यशोधर बाबू मूल रूप से ……………. के रहने वाले थे। (गोरखपुर/ कुमाऊँ)
- एक सफल साक्षात्कारकर्त्ता में ……………. होना चाहिए। (पर्याप्त ज्ञान/सुंदरता)
- स्तंभ लेखन ……………. लेखन का प्रमुख रूप है। (विचारपरक/सकारात्मक)
- संपादकीय को………………की आवाज माना जाता है। (आम जनता/अखबार)
प्रश्न 3 – निम्नलिखित कथनों के समक्ष सत्य या असत्य लिखिए
- काले मेघा पानी दे पाठ रेखाचित्र है।
- परचेजिंग पावर का अर्थ क्रय शक्ति होता है।
- भक्तिन धर्मवीर भारती की रचना है।
- इंदर सेना का अर्थ मेंढक मंडली होता है।
- सरस्वती पत्रिका का संपादन हजारी प्रसाद द्विवेदी ने किया है।
- भक्तिन देहातिन थी।
- बाजार का जादू आँख की राह काम करता है।
- जैनेंद्र कुमार मनोवैज्ञानिक उपन्यासकार है।
- गुण की संख्या तीन होती है।
- वर्णिक छंद की गणना वर्ण के आधार पर की जाती है।
- जहाँ कारण के बिना कार्य होना कहा जाता है वहां व्यतिरेक अलंकार होता है।
- आत्मकथा सत्य घटना पर नहीं होती।
- रेडियो नाटक में संवाद का कोई महत्त्व नहीं।
- स्थूल के प्रति सूक्ष्म का विद्रोह ही छायावाद है।
- दोहा वर्णिक छंद है।
- एकाकी श्रव्य काव्य का रूप होता है।
- अलंकार का अर्थ दर्पण होता है।
- समाचार पत्र लेखन के सात ककार होते हैं।
- कविता का अनिवार्य तत्व लय है।
- हरिवंश राय बच्चन की आत्मकथा दो खंडों में है।
- प्रवासी की डायरी बच्चन की आत्मकथा है।
- बच्चे प्रत्याशा में नीडों से झाँक रहे होंगे।
- दिन जल्दी-जल्दी ढलता है कविता में दिन का पंथी सूर्य को माना गया है।
- ‘कैमरे में बंद अपाहिज कविता’ में दूरदर्शन पर व्यंग्य किया गया है।
- सीधी बात छंदों के चक्कर में फंस गई।
- रघुवीर सहाय दूसरे तार सप्तक के कवि हैं।
- छायावाद के प्रवर्तक जयशंकर प्रसाद है।
- रामचरितमानस की रचना ब्रजभाषा में की गई है।
- डॉ नगेंद्र ने छायावाद को स्थूल के प्रति सूक्ष्म का विद्रोह कहा है।
- कवि ने हार कर बात को कील की तरह ठोक दिया।
- कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए कैमरे के सामने अपाहिज को रोने के लिए विवश किया जाता है।
- कुंवर नारायण प्रगतिवादी रचनाकार है।
- कवियों ने प्रकृति का मानवीकरण किया है।
- भारतेंदु युग को हिंदी कविता का जागरण काल माना जाता है।
- प्रयोगवाद के प्रवर्तक शमशेर बहादुर सिंह है।
- कविता एक खिलौना है बच्चों के बहाने।
- सिल्वर वैडिंग कहानी के नायक भूषण है।
- जूझ कहानी गोदान उपन्यास का अंश है।
- सोनलगेकर मास्टर कविता बहुत ही अच्छे ढंग से पढ़ाते थे।
- सिल्वर वैडिंग उत्सव विवाह के 25 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया जाता है।
- जूझ कहानी का प्रमुख पात्र आनंदा है।
- भारत का पहला छापाखाना दिल्ली में लगाया गया।
- निरक्षरों के लिए मुद्रित माध्यम बहुत उपयोगी है।
- पत्रकारिता जल्दी में लिखा गया साहित्य है।
- इंटरनेट पर पढ़ने सुनने और देखने तीनों की ही सुविधा है।
- भक्तिन का कद लंबा था।
- जयशंकर प्रसाद का महाकाव्य ‘आँसू’ है।
- ‘वीभत्स रस’ को दसवाँ रस माना गया है।
- ‘तौलिया’ तकनीकी शब्द है।
4. Match the items from Column A with Column B.
| Column A | Column B | Correct Match |
|---|---|---|
| i. ‘आत्म परिचय’ (Atma Parichay) | क) आलोक धन्वा (Alok Dhanwa) | |
| ii. ‘पतंग’ (Patang) | ख) हरिवंशराय बच्चन (Harivansh Rai Bachchan) | |
| iii. विभाव (Vibhav) | ग) रघुवीर सहाय (Raghuveer Sahay) | |
| iv. ‘भक्तिन’ (Bhaktin) | घ) महादेवी वर्मा (Mahadevi Verma) | |
| v. लक्षणा (Lakshana) | ड़) आनंद यादव (Anand Yadav) | |
| vi. ‘जूझ’ (Jujh) | च) शब्दशक्ति (Shabdashakti) | |
| vii. विभिन्न माध्यमों के लिए लेखन (Vibhinn Madhyamon Ke Liye Lekhan) | छ) रस का अंग (Ras ka Ang) | |
| ज) अभिव्यक्ति और माध्यम (Abhivyakti aur Madhyam) |
Part 2. Match the Following
| स्तम्भ (अ) | स्तम्भ (ब) |
|---|---|
| i. जूझ | क) अखबार की आवाज़ |
| ii. क्या भूलूं क्या याद करूं | ख) अंतिम समय सीमा |
| iii. संपादकीय पृष्ठ | ग) भक्ति काल |
| iv. डेडलाइन | घ) कथानक |
| v. हिन्दी साहित्य का स्वर्ण काल | ड़) भ्रांतिमान अलंकार |
| vi. झूठ का निश्चय होना | च) आनंद यादव |
| vii. कहानी का केंद्रीय बिंदु | छ) संदेह अलंकार |
| ज) हरिवंश राय बच्चन | |
| झ) रघुवीर सहाय |
Part 3. Match the Following
| स्तम्भ (अ) | स्तम्भ (ब) |
|---|---|
| i. आचार्य रामचंद्र शुक्ल | क) सांग रूपक |
| ii. उपमेय में उपमान का आरोप | ख) अलंकार काव्य की आत्मा |
| iii. उपमेय को उपमान से श्रेष्ठ | ग) संदेह अलंकार |
| iv. इसमें भ्रम दूर करना संभव नहीं | घ) व्यतिरेक अलंकार |
| v. इसमें अनिश्चय की स्थिति बनी रहती है | ड़) भ्रांतिमान अलंकार |
प्रश्न 5. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में लिखिए. (1×7=7)
- रीतिकाल में किस रस की प्रधानता थी ?
- मीरा किसकी अनन्य भक्त थी ?
- “गुनाहों का देवता” उपन्यास के लेखक कौन है ?
- तुलसीदास स्वयं को क्या कहलवाना पसंद करते हैं ?
- पंचतंत्र में किस प्रकार की कहानी लिखी गई है ?
- किशनदा का वास्तविक नाम क्या था ?
- पृथ्वीराज रासो काव्य किस युग में लिखा गया ?
- अज्ञेय किस युग के प्रवर्तक कवि माने जाते हैं ?
- प्रत्येक पंक्ति में 31 वर्ण वाली रचना क्या कहलाती है ?
- ऐसा लघु वाक्यांश जिसके प्रयोग से भाषा में सौंदर्य उत्पन्न होता है क्या कहलाता है ?
- किसी घटना समस्या या मुद्दे की गहन छानबीन और विश्लेषण को क्या कहते है ?
- आनंद यादव का मन किस बात के लिए तड़पता है ?
- बच्चे किसकी प्रत्याशा में होंगे ?
- प्रसाद गुण का संबंध किस रस से होता है ?
- तुलसीदास ने रामचरितमानस की रचना किस भाषा में की है ?
- कवियों के अनुसार दसवाँ रस किसे कहा जाता है ?
- रेडियो नाटकों में पत्रों की पहचान किसके माध्यम से होती है ?
- भक्तिन लेखिका को भोजन किस बरतन में देती थी ?
- अनुच्छेद लिखने से पूर्व क्या कर लेना चाहिए ?
- तुलसीदास कृत कवितावली किस भाषा में लिखी गई है ?
- समाचार पत्र किस शैली में लिखे जाते हैं ?
- जूझ उपन्यास के अनुवादक का नाम लिखिए।
- तुलसीदास जी ने दरिद्रता की तुलना किस की है?
- बाजार की सार्थकता किस में है?
- कविता की उड़ान कौन नहीं जानता है?
- ज्ञान श्याम घनश्याम को नाच उठे वन मोर’ किस अलंकार का उदाहरण है?
- कैमरे के सामने किसको लाया जाता है?
- अखबार पत्रिकाएं और पुस्तक किस प्रकार के माध्यम में आती है?
- करुण रस का स्थाई भाव लिखिए।
- नाटक सम्राट के नाम से किसे जाना जाता है?
- शब्द गुण कितने प्रकार के होते हैं?
- आधुनिक काल की मीरा किसे कहा जाता है?
- मुद्रित माध्यम की एक प्रमुख विशेषता क्या है?
- घटनास्थल से किसी खबर के सीधे प्रसारण को क्या कहते हैं?
- पति की मृत्यु के समय भक्तिन की आयु क्या थी?
- छंद कितने प्रकार के होते हैं? नाम लिखिए।
- सारी भीतरी है कि नारी बीच सारी है’ में कौन सा अलंकार है ?
- चाँद का मुँह टेढ़ा है’ किस कवि की रचना है ?
- एक अंक वाली नाटक कृति क्या कहलाती है ?
- जहाँ उपमेय को उपमान से श्रेष्ठ बताया जाए वहाँ कौन सा अलंकार होता है ?
- भारत में पहला छापाखाना कहाँ खुला था ?
- हिन्दी पद्य साहित्य को कितने भागों में बांटा गया है ?
- कलम का जादूगर किसे कहा जाता है ?
- H.T.M.L का फुल फॉर्म क्या है ?
- कौन सा स्तंभ जनमत को प्रतिबिंबित करता है ?
- भक्ति काल को हिन्दी साहित्य का स्वर्ण युग क्यों कहा गया है ?
- हालावाद के प्रवर्तक कवि कौन है ?
- हिन्दी की पहली कहानी किसे माना गया है ?
- आमतौर पर रेडियो नाटक की अवधि कितनी होनी चाहिए ?
- सिल्वर वैडिंग कहानी के लेखक कौन है ?
- काव्य की शोभा बढ़ाने वाले तत्व क्या कहलाते हैं ?
- लेखक आनंद यादव और उनकी माँ किसके पास गए थे ?
- हिन्दी गद्य का जनक किसे माना जाता है ?
- शब्द शक्ति कितने प्रकार की होती है? कोई दो प्रकारों के नाम भी लिखिए।
- प्रगतिवादी काव्य की प्रमुख विशेषता लिखिए।
- सामान्यतः संक्षेपण मूल कथन का कौन सा भाग होता है ?
- समाचार लेखन के कितने प्रकार हैं ?
- रस के अंगों के नाम लिखिए।
प्रश्न क्रमांक 6:- (2)
i. प्रगतिवाद की कोई दो विशेषताएँ / प्रवृत्तियाँ लिखिए।
ii. नई कविता की कोई दो विशेषताएँ / प्रवृत्तियाँ लिखिए।
iii. छायावाद युग की कोई दो विशेषताएँ लिखिए।
iv. रीतिकाल को श्रृंगार काल क्यों कहा जाता है ?
v. भक्ति काल को हिन्दी साहित्य का स्वर्ण युग क्यों कहा गया है ?
vi. प्रगतिवादी काव्य की विशेषताएँ लिखिए।
प्रश्न क्रमांक 7– (2)
- ‘शीतल वाणी में आग’ होने का क्या अभिप्राय है ?
- कैमरे में बंद अपाहिज’ कविता के माध्यम से कवि क्या कहना चाहते हैं ?
- कवि हरिवंश राय बच्चन को यह वास्तविक संसार क्यों अच्छा नहीं लगता ?
- दिशाओं को मृदंग की तरह बजाने से क्या तात्पर्य है?
- कवि हरिवंश राय बच्चन संसार एवं स्वयं के संबंध के बारे में क्या बताते हैं ?
- ‘आत्म परिचय’ कविता में कवि ने अपने व्यक्तित्व के किन पक्षों को उभारा है ?
- कवि हरिवंश राय बच्चन के अनुसार जग किन्हें पूछता है और क्यों ?
- कवि हरिवंश राय बच्चन अपने हृदय में किस तरह के भावों को रखे हुए हैं ?
- कवि हरिवंश राय बच्चन को यह वास्तविक संसार क्यों अच्छा नहीं लगता ?
- कवि हरिवंश राय बच्चन अपने मन में किस तरह का संसार लिए हुए हैं ?
प्रश्न क्रमांक 8:– (2)
- संदेह अलंकार को उदाहरण सहित लिखिए।
- शांत रस की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।
- विरोधाभास अलंकार की परिभाषा एवं उदाहरण लिखिए।
- रस के प्रमुख अंग कौन-कौन से हैं?
- रस निष्पत्ति में सहायक तत्व के नाम लिखिए।
- स्थाई भाव किसे कहते हैं?
- संचारी भाव किसे कहते हैं? किन्हीं दो संचारी भाव के नाम बताएं?
- करुण रस की परिभाषा एवं उदाहरण लिखिए।
प्रश्न क्रमांक 9:– (2)
- सोरठा छंद की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।
- कवित्त छंद की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।
- सवैया छंद की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।
- शब्द गुण कितने प्रकार के होते हैं? उदाहरण सहित लिखिए।
- शब्द गुण किसे कहते हैं? लिखिए।
प्रश्न क्रमांक 10:– (2)
- कहानी और उपन्यास में कोई दो अंतर लिखिए ।
- रेखाचित्र और संस्मरण में कोई दो अंतर लिखिए ।
- जीवनी और आत्मकथा में कोई दो अंतर लिखिए ।
- नाटक और एकांकी में कोई दो अंतर लिखिए ।
- निबंध को गद्य की कसौटी क्यों कहा जाता है ?
- शुक्ल युग के गद्य की प्रमुख विशेषताएँ लिखिए ।
- द्विवेदी युग के गद्य की प्रमुख विशेषताएँ लिखिए ।
- गद्य की विधाओं को प्रमुख एवं गौण विधाओं में वर्गीकृत करके लिखिए ।
- निबंध किसे कहते हैं? किन्हीं दो निबंधकारों एवं उनके दो-दो निबंधों के नाम लिखिए।
प्रश्न क्रमांक 11:– (2)
- भक्तिन के आ जाने से महादेवी अधिक देहाती कैसे हो गई थी ?
- भक्तिन अपना वास्तविक नाम लोगों से क्यों छुपाती थी ?
- भक्तिन के चरित्र की दो विशेषताएँ लिखिए ।
- बाजार का जादू चढ़ने और उतरने का मनुष्य पर क्या प्रभाव पड़ता है ?
- बाजार की सार्थकता किस पर निर्भर रहती है ?
- भक्तिन का वास्तविक नाम क्या था? और अपने इस नाम को क्यों छुपाती रही?
- नौकरी की खोज में आई भक्तिन ने अपने वास्तविक नाम लक्ष्मिन का उपयोग न करने की बात लेखिका से क्यों कही?
- लगान न चुकाने पर जमींदार ने भक्तिन को क्या सजा दी?
- लेखिका महादेवी वर्मा के अनुसार भक्तिन के जीवन का परम कर्तव्य क्या था?
- “भक्तिन और मेरे बीच में सेवक-स्वामी का संबंध है, यह कहना कठिन है।” लेखिका महादेवी वर्मा ने ऐसा क्यों कहा?
- भक्तिन के आ जाने से महादेवी देहाती कैसे हो गई?
- ‘भक्तिन की कहानी अधूरी है’ लेखिका महादेवी ने ऐसा क्यों कहा?
- माया कौन जोड़ता है? बाजार दर्शन पाठ के आधार पर बताइये।
- ‘परचेजिंग पावर’ से लेखक का क्या आशय है?
- बाजार का जादू क्या है? वह कैसे काम करता है?
- लेखक जैनेन्द्र कुमार के पड़ोस में रहने वाले भगत जी क्या काम करते हैं?
- बाजार एक जादू है? लेखक जैनेन्द्र कुमार ने ऐसा क्यों कहा?
- बाजार का जादू चढ़ने और उतरने का मनुष्य पर क्या प्रभाव पड़ता है?
- लेखक जैनेन्द्र कुमार के अनुसार ‘बाजारुपन’ से क्या तात्पर्य है?
- ‘बाजार किसी का लिंग, जाति, धर्म या क्षेत्र नहीं देखता’ ‘बाजार दर्शन’ पाठ के आधार पर बताइये?
- ‘स्त्रियों द्वारा माया जोड़ना प्रकृति प्रदत्त नहीं, बल्कि परिस्थितिंवश है’ पठित पाठ के आधार पर सिद्ध कीजिए?
- नकली सामान के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए आप क्या कर सकते हैं?
- ‘काले मेघा पानी दे’ से लेखक का क्या तात्पर्य है?
प्रश्न क्रमांक 12:– (2)
- मुहावरे एवं लोकोक्ति में अंतर लिखिए।
- लोकोक्ति से आप क्या समझते हैं? उदाहरण सहित लिखिए।
- शब्द युग्म किसे कहते हैं? उदाहरण सहित लिखिए।
- शब्द युग्म कितने प्रकार के होते हैं? नाम लिखिए।
प्रश्न क्रमांक 13:– (2)
- शब्द शक्ति से क्या अभिप्राय है? यह कितने प्रकार की होती है?
- अभिधा शब्द शक्ति किसे कहते हैं? उदाहरण सहित लिखिए।
- लक्षणा शब्द शक्ति किसे कहते हैं? उदाहरण सहित लिखिए।
- व्यंजना शब्द शक्ति किसे कहते हैं? उदाहरण सहित लिखिए।
प्रश्न क्रमांक 14:– (2)
i. सिल्वर वैडिंग का आयोजन क्यों हुआ था?
ii. सिल्वर वैडिंग कहानी के आधार पर स्पष्ट कीजिए कि आपके जीवन को दिशा देने में किसका महत्व पूर्ण योगदान रहा है?
iii. जब सभी लेकर यशोधर बाबू घर पहुँचे तो उनकी दशा कैसी थी?
iv. यशोधर बाबू की पत्नी अपने बच्चों का साथ क्यों देती है?
v. यशोधर बाबू ने किशनदा को जिन जीवन मूल्यों को पाया था वह आपके लिए भी कैसे उपयोगी हो सकते हैं?
vi. यशोधर बाबू के चरित्र की विशेषताएँ लिखिए।
vii. फ्रिज के संबंध में यशोधर बाबू का क्या विचार है?
viii. सौंदलगेकर के अध्यापन की दो विशेषताएँ लिखिए, जिन्होंने लेखक के मन में कविता के प्रति रुचि जगाई।
ix. ‘जूझ’ कहानी के प्रमुख पात्र की दो विशेषताएँ लिखिए।
x. ‘जूझ’ कहानी के लेखक के जीवन संघर्ष के उन बिंदुओं पर प्रकाश डालिए जो आपके लिए प्रेरणादायी हैं।
xi. ‘जूझ’ शीर्षक का क्या औचित्य है? लिखिए।
xii. ‘जूझ’ कहानी के आधार पर आपको कौन-कौन से जीवन मूल्य ग्रहण करने की प्रेरणा मिलती है?
प्रश्न क्रमांक 15:– (2)
- पत्रकारिता में बीट किसे कहते हैं?
- मुद्रित माध्यमों में लेखन के लिए ध्यान रखने योग्य प्रमुख बातें कौन-सी है?
- एक अच्छे लेखन की प्रमुख विशेषताएँ लिखिए।
- इंटरनेट की प्रमुख सीमाएँ अथवा दोष लिखिए।
- रेडियो के लिए समाचार लेखन संबंधी बुनियादी बातें कौन-कौन सी हैं?
- संपादकीय लेखन क्या है? इसमें किस प्रकार की बातों का ध्यान रखा जाना चाहिए?
प्रश्न क्रमांक 16:– (3)
- कुँवर नारायण अथवा रघुवीर सहाय की काव्यगत विशेषताएँ निम्नलिखित बिन्दुओं के आधार पर लिखिए- i. दो रचनाएँ ii. भावपक्ष iii. कलापक्ष
- हरिवंश राय बच्चन अथवा आलोक धन्वा की काव्यगत विशेषताएँ निम्नलिखित बिन्दुओं के आधार पर लिखिए- i. दो रचनाएँ ii. भावपक्ष iii. कलापक्ष
प्रश्न क्रमांक 17 (3) i. महादेवी वर्मा अथवा जैनेन्द्र की साहित्यिक विशेषताएँ निम्नलिखित बिन्दुओं के आधार पर लिखिए-
i. दो रचनाएँ ii. भाषा-शैली iii. साहित्य में स्थान
ii. धर्मवीर भारती अथवा जैनेन्द्र की साहित्यिक विशेषताएँ निम्नलिखित बिन्दुओं के आधार पर लिखिए-
i. दो रचनाएँ ii. भाषा-शैली iii. साहित्य में स्थान
प्रश्न क्रमांक 18 (3) भाव पल्लवन
- ‘धर्म के मूल में पार्थक्य नहीं है।’
- ‘मन के हारे हार है मन के जीते जीत।’
- ‘दूर के ढोल सुहावने होते हैं।’
- ‘परहित सरिस धर्म नहीं भाई।’
- ‘आवश्यकता आविष्कार की जननी है।’
- ‘बैर क्रोध का अचार या मुरब्बा है।’
- ‘ईश्वर किसी विशेष धर्म या जाति का नहीं होता।’
- ‘चरित्र सबसे बड़ा धन है।’
- ‘अज्ञान सर्वत्र आदमी को पछाड़ता है।’
- अब पछताये होत क्या जब चिड़िया चुग गई खेत।
संवाद लेखन –
- विलंब से कक्षा में पहुँचने पर शिक्षक छात्र संवाद लिखिए। ***
- क्रिकेट के खेल विषय पर दो मित्रों के बीच संवाद लिखिए।
- बढ़ती हुई कीमतों पर दो महिलाओं के बीच संवाद लिखिए। ***
- स्वास्थ्य लाभ कर रहे रोगी और उनके डॉक्टर के बीच संवाद लिखिए।
- परीक्षा की तैयारी हेतु हिन्दी विषयशिक्षक और छात्र के बीच संवाद लिखिए।
- मोबाइल के उपयोग विषय पर दो मित्रों के बीच होने वाले संवाद लिखिए।
विज्ञापन लेखन
- विद्यालय में वार्षिक उत्सव आयोजन हेतु एक विज्ञापन बनाकर लिखिए।
- नशामुक्ति निवारण शिविर विषय पर विज्ञापन बनाकर लिखिए।
- कंप्यूटर शिक्षकों की आवश्यकता हेतु एक विज्ञापन बनाइए
- घड़ी विक्रेता के लिए एक विज्ञापन तैयार कीजिए
- हस्तकला के प्रचार प्रसार के लिए एक विज्ञापन लिखिए
- किसी विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ होने का विज्ञापन बनाइए।
प्रश्न 19. निम्नलिखित अपठित गद्यांश अथवा काव्यांश को पढ़कर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर लिखिए- (3)
आप हमेषा अच्छी जिंदगी जीते आ रहे हैं। आप हमेशा बढ़िया कपड़े, बढ़िया जूते, बढ़िया मोबाइल, जैसे दिखावों पर बहुत खर्च करते हैं। मगर आप अपने शरीर पर कितना खर्च करते हैं, इसका मूल्यांकन जरूरी है। यह शरीर अनमोल है। अगर शरीर स्वस्थ नहीं होगा, तो आप यह सारा सामान किस पर टाँगेंगे? अतः स्वयं का स्वस्थ रहना सबसे जरूरी है एवं स्वस्थ रहने में हमारे खान-पान का सबसे बड़ा योगदान है।
प्रश्न-
1.उपर्युक्त गद्यांश का उचित शीर्षक लिखिए।
2.अनमोल क्या है?
3.गद्यांश का संक्षिप्त सारांश लिखिए।
आदर्श व्यक्ति कर्मशीलता में ही अपने जीवन की सफलता समझता है। जीवन का प्रत्येक क्षण वह कर्म में लगाता है। विश्राम और विनोद के लिए उसके पास निश्चित समय रहता है। शेष समय जन सेवा में व्यतीत होता है। हाथ पर हाथ धर कर बैठने को वह मृत्यु के समान समझना है। काम करने की उसमें लगन होती है, उत्साह होता है। विपत्तियों में भी वह अपने चरित्र का सच्चा परिचय देता है।
प्रश्न-
1.उपर्युक्त गद्यांश का उचित शीर्षक लिखिए।
2.उपर्युक्त गद्यांश में वर्णित व्यक्ति के गुण लिखिए।
3.आदर्श व्यक्ति क्या करता है?
संस्कार ही शिक्षा है। शिक्षा इंसान को इंसान बनाती है। आज के भौतिकवादी युग में शिक्षा का प्रमुख उद्देश्य सुख पाना रह गया है। अंग्रेजों ने अपना शासन व्यवस्थित रूप से चलने के लिए ऐसी शिक्षा को उपयुक्त समझा, किंतु यह विचारधारा हमारे मान्यता के विपरीत है। आज की शिक्षा प्रणाली एकाकी है, इसमें व्यावहारिकता का अभाव है, श्रम के प्रति निष्ठा नहीं है। प्राचीन शिक्षा प्रणाली में आध्यात्मिक एवं व्यवहारिक जीवन की प्रधानता थी। शिक्षा केवल
प्रश्न –
1.प्राचीन शिक्षा प्रणाली की क्या विशेषता थी ?
2.वर्तमान शिक्षा प्रणाली में किस चीज का अभाव है?
3.उपर्युक्त गद्यांश का उचित शीर्षक लिखिए।
- युवक नहीं जो संकटों को देख डर जाता, यह चकोर ही नहीं जो अंगार न खाता बलिदानों का पथ नहीं जिसे पहचाना, कह देगा यह कौन कि वह भी है खाना उष्ण रक्त की धार जवानी माँग रही है विरोचित श्रृंगार जवानी माँग रही है
प्रश्न- 1 संकटों से कौन नहीं डरते हैं ? 2 जवानी क्या-क्या माँग रही है ? 3 उक्त पद्यांश का सारांश लिखिए।
2.आ रही हिमालय से पुकार, है उदधि गरजता बार-बार, प्राची पश्चिम भू नभ अपार, सब पूछ रहे है दिग-दिगंत, वीरों का कैसा हो बसंत॥
प्रश्न..
- उपर्युक्त पद्यांश का उचित शीर्षक दीजिए।
- बार-बार कौन गरज रहा है।
- उपर्युक्त पद्यांश में कौन सा रस है?
चलना हमारा काम है
इस विषद विश्व प्रवाह में, किसको नहीं बहना पड़ा ।
सुख दुख हमारी ही तरह, किसको नहीं सहना पड़ा।
फिर व्यर्थ क्यों कहता फिरूं, मुझ पर विधाता वाम है।
चलना हमारा काम है।
प्रश्न..
प्रस्तुत पद्यांश का उचित शीर्षक लिखिए।
कवि व्यर्थ में क्या नहीं कहना चाहता?
प्रस्तुत पंक्तियों में कौन सा काव्य गुण है?
प्रश्न क्रमांक 20 निम्नलिखित काव्यांश का सन्दर्भ प्रसंग सहित भावार्थ लिखिए – (4)
- कविता एक खिलना है ………. फूल क्या जाने? (पाठ …कविता के बहाने, कवि – कुंवर नारायण)
- कविता एक उड़ान है …………. चिड़िया क्या जाने ? पाठ …कविता के बहाने (कुंवर नारायण)
- मैं निज रोदन में……………. भाग लिए फिरता हूँ। पाठ …आत्म परिचय(हरिवंश राय बच्चन)
- मैं और, और जग और …………….. उस पृथ्वी को ठुकराता । पाठ …आत्म परिचय (हरिवंश राय बच्चन)
- मैं जगजीवन का भार….दो तार लिए फिरता हूँ। पाठ …आत्म परिचय (हरिवंश राय बच्चन)
प्रश्न क्रमांक 21 निम्नलिखित गद्यांश की सन्दर्भ-प्रसंग सहित व्याख्या लिखिए – (4)
- बाजार एक जादू है ……………….जादू चल जाएगा। पाठ…बाजार दर्शन (जेनेंद्र कुमार)
- जादू की सवारी………………. काम जकड़ होगी। पाठ…बाजार दर्शन (जेनेंद्र कुमार)
- मेरे भ्रमण की भी एकान्त……………… सामान साथ पाँऊ। पाठ…भक्तिन (महादेवी वर्मा)
- सेवक धर्म में हनुमान जी……………. का उपयोग ना करूं। पाठ…भक्तिन (महादेवी वर्मा)
- छोटे कद और दुबले…………….. से संग रहित है। पाठ…भक्तिन ((महादेवी वर्मा)
- पर उस जादू की…………………. समय काम आना। पाठ…बाजार दर्शन (जेनेंद्र कुमार)
प्रश्न क्रमांक 22 …पत्र लेखन औपचारिक पत्र..
- सचिव, मा. शि. म.भोपाल को अंकसूची की द्वितीय प्रति मंगवाने हेतु आवेदन पत्र लिखिए।
- उत्तर पुस्तिका के पुनर्मूल्यांकन हेतु सचिव, मा. शि.म.भोपाल को आवेदन पत्र लिखिए।
- नियमित जल आपूर्ति हेतु नगर निगम आयुक्त को प्रार्थना पत्र लिखिए।
- वर्षा उपरांत मोहल्ले की साफ -सफाई हेतु नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखिए।
- परीक्षा काल में ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर रोक लगाने हेतु जिलाधीश को प्रार्थना पत्र लिखिए।
- विद्यालय के प्राचार्य को बुक बैंक से पुस्तक प्राप्त करने हेतु एक प्रार्थना पत्र लिखिए।
अथवा
अनौपचारिक पत्र…
- छात्रावास से अपनी पढ़ाई की संतोषजनक तैयारी की जानकारी देते हुए अपनी माताजी को पत्र लिखिए। ***
- अपने मित्र को हायर सेकेंडरी परीक्षा में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने पर बधाई पत्र लिखिए। ***
- वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर अपने मित्र को बधाई पत्र लिखिए।
- जीवन में योग का महत्व समझाते हुए अपने छोटे भाई को पत्र लिखिए।
- अपने भाई की शादी में आमंत्रित करने हेतु अपने मित्र को पत्र लिखिए।
- छात्रावास में रहते हुए कुछ पुस्तक क्रय करने हेतु पैसे मंगवाने हेतु अपने पिताजी को पत्र लिखिए।
प्रश्न क्रमांक 23 निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर रूपरेखा सहित सारगर्भित निबंध लिखिए-
- प्रदूषण समस्या और निदान/पर्यावरण संरक्षण
- दैनिक जीवन में इंटरनेट का महत्व
- भ्रष्टाचार की समस्या और निदान
- जीवन में खेलों का महत्व
- समाचार पत्रों की उपयोगिता
- विद्यार्थी जीवन में अनुशासन
- जल संरक्षण/बिन पानी सब सून 8.साहित्य और समाज/साहित्य समाज का दर्पण